R. Ashwin Biography Biography in Hindi :-
दोस्तों हम सभी जानते हैं है भारत में क्रिकेट का प्रचलन अंग्रेजों द्वारा किया गया था ,उस वक्त जब हम लगान जैसी फिल्में दरख्ते हैं तो भारत की क्रिकेट परफॉरमेंस देखकर हैं दुःख सा होता था कि भारतीय टीम अच्छा क्यों नहीं खेल रही है पर आज भारत की टीम ने अपनी मेहनत से क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड बनाये है इसके पीछे भारतीय क्रिकेट के खिलाडियों की मेहनत ही है। ऐसे ही भारतीय टीम के खिलाडी है जो आलराउंडर है उनका नाम है आर अश्विन।
आर अश्विन को क्रिकेट जगत में कई पुरूस्कार मिले हैं। आइये जानते हैं आर अशिवन के जीवन परिचय, परिवार और उनके क्रिकेट कॅरियर के बारे में।
भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन | जीवन परिचय | जन्म | परिवार | शिक्षा | वनडे - करियर | टेस्ट करियर | टी - ट्वेंटी करियर
- बायोग्राफी बिंन्दु ------ जीवन परिचय
- आर अश्विन का पूरा नाम ------ रविचंद्रन अश्विन
- आर अश्विन की जन्म तारीख ------ 17 सितंबर 1986
- जन्म स्थान ------ भारत में तमिलनाडु जिला
- निक नेम ------ अंश
- पिता जी का नाम ------ रविचरन
- माता जी का नाम ------ चित्रा
- विवाहित या अविवाहित ------ विवाहित
- वाइफ का नाम प्रीति ------ नारायणन
- बच्चे ------ दो बेटियां
- बेटियों का नाम ------ अखिरा, आद्या
- हाइट ------ 6 फ़ीट दो इंच
- आँखों का रंग ------ काला
- बालों का रंग ------ काला
- आयु / उम्र 2021 में ------ 35 वर्ष
- शिक्षा ------ बी टेक इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
- बचपन के कोच का नाम ------ C. K. Vijay और Chandra स्कूल
- इस वक्त कोच का नाम ------ भरत अरूण (Bharat Arun)
- जेर्सी नंबर ------ 99, 20
- पहला अंतराष्ट्रीय वनडे खेला ------ पांच जून 2010
- पहला अंतराष्ट्रीय वनडे खेला किसके विरुद्ध खेला ------ श्रीलंका
- पहला अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच कब खेला ------ 6 नवंबर 2011 में
- पहला अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच किस टीम के साथ खेला ------ वेस्ट इंडीज
- पहला अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी कब खेला ------ 12 जून 2010 को हरारे में
- पहला आई पी एल (IPL) मैच कब खेला ------ 18 अप्रैल 2009 में
- पहला IPL मैच किसके लिए खेला ------ चेन्नई सुपरकिंग की लिए
- पहला IPL मैच किस टीम के विरुद्ध खेला ------ मुंबई इंडियन के विरुद्ध
- पसंदीदा बैट्समैन ------ सचिन तेंदुलकर
- पसंदीदा बॉलर ------ सेन वार्न
- नेट वर्थ भारतीय रुपया ------ 110 करोड़
- सैलरी (Salary) ------ 50 लाख
- IPL फीस सात करोड़ ------ 60 लाख
आर अश्विन का जन्म दक्षिण भारत में तमिलनाडु जिले में मामबलम नामक स्थान 17 सितंबर 1986 को पर हुआ था। उनके पिता जी का नाम रविचरन है जो साउथ रेलवे में कार्यरत थे और साथ में एक क्रिकेट प्रेमी भी थे उन्हें भी क्रिकेट खेलना पसंद था और फ़ास्ट बॉलिंग के लिए जाने जाते थे। आर अश्विन की माता जी नाम चित्रा है। अश्विन के दादाजी का नाम एस नारायणसामी था जिनका देहांत 2017 में 92 साल की उम्र में हुआ था। जब आर अश्विन के दादा जी का देहांत हुआ तब वे इंग्लैंड के दौरे पर थे। आर अष्विन रविचरन की इकलौती संतान है अर्थात उनके कोई भी भाई और बहन नहीं हैं।
आर आश्विन की शादी और निजी जीवन | R. Ashwin's marriage and personal life
आर अश्विन की पत्नी का नाम प्रीति नारायणन है और दोनों की शादी 13 नवंबर 2011 को हुई थी। गौरतलब है कि ऐसी बात नहीं है कि आर आश्विन के एक स्टार बनने के बाद ही प्रीति नारायणन ने उनसे शादी का प्रोपोज़ल रखा था पर वे एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दरअसल दोनों ही एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल में इकठे पढ़ते थे और एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। स्कूल में इकठे पढ़ने के बाद दोनों ही का दूसरे से अलग हो गए और कॉलेज की पढ़ाई शुरू की पर उन्होंने अपना कांटेक्ट नहीं छोड़ा।
ऐसा नहीं था कि उनके परिवार वाले इस बात को नहीं जानते थे पर दोनों के परिवार वालों को उनकी दोस्ती का पता था। दोनों ने अपने बचपन की दोस्ती को शादी में परिवर्तित कर दिया और शादी कर ली। उनके परिवार वालों ने दोनों की शादी बड़े ही प्यार से करवाई थी। शादी के बाद दोनों को दो बेटियां हुई जिसमें एक नाम अखिरा है जिसका जन्म 2015 में हुआ है और दूसरी का नाम आद्या है जिसका जन्म 2016 में हुआ था।
कब बने आर अश्विन एक स्पिन गेंदवाज ? | When did R Ashwin become a spin bowler?
आर अश्विन ने स्कूली लाइफ के बाद अगली पढ़ाई के लिए एस एस एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। आर अश्विन की क्रिकेट जिंदगी में तब बदलाव आया जब उन्होंने स्कूल बदला था उन्होंने सेंट बेडे के एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई में दाखिला लिया था इस स्कूल की अक विशेषता थी कि इस स्कूल में एक क्रिकेट अकादमी थी।
उन्होंने इस स्कूल में क्रिकेट खेलना शुरू किया। जब वे इस स्कूल में पढ़ते थे तो वे तेज़ गेंदबाज़ी करते थे। उनके अंदर ये प्रतिभा भी थी कि वे एक तेज़ गेंदवाज बन सकते थे पर उनके करियर में दो दोस्त ऐसे निकले जिन्होंने उन्हें एक स्पिन गेंदवाज बनने के लिए प्रोत्साहित किया उनका नाम था सी.के.विजय और चंद्रा। उन्होंने आर अश्विन को एक स्पिन गेंदवाज बना दिया।
रविचंद्रन अश्विन ने अपना पहला अंतराष्टीय क्रिकेट मैच पांच जून 2010 में श्रीलंका टीम के विरुद्ध जिम्बाबे हरारे में खेला था जब भारतीय टीम जिम्बाबे दौरे पर थी। ये एक त्रिकोणीय श्रृंखला थी। इसमें टीमें भारत श्रीलंका और जिम्बाबे थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्ले वाजी की थी और 50 ओवर में 268 रन बनाये थे। जवाब में श्रीलंका ने ये टारगेट चार विकेट खोकर 48 ओवर में हासिल कर लिया था।
इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने अच्छा प्रदर्शन किया था और बैटिंग और बोलिंग में दोनों से भारतीय टीम के लिए खेला था। उन्होंने बैटिंग में 32 गेंदों में शानदार 38 रन बनाये थे। बैटिंग के साथ ही उन्होंने बोलिंग में भी अपने जौहर दिखाते हुए अपने निर्धारित दस ओवर में श्रीलंका के 50 रन देकर दो विकेट लिए थे। तो आर अश्विन का वन दे पहला मैच ही उनक करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है।
रविचंद्रन अश्विन अंतराष्ट्रीय वनडे करियर रिकॉर्ड अगस्त 2021 तक
रविचंद्रन अश्विन अंतराष्ट्रीय वनडे Batting Record
- खेले गए मैच --- 113 मैच
- खेली गई इन्निंग्ज --- 63
- बनाये गए रन --- 707
- गेंदों का सामना -- 813
- हाईएस्ट स्कोर --- 65
- औसत --- 16.43
- स्ट्राइक रेट --- 86.92
- बनाये गए शतक --- 0
- बनाये गए अर्ध शतक --- 1
- कुल लगाए गए चौक्के --- 60
- कुल लगाए गए सिक्सर --- 7
रविचंद्रन अश्विन अंतराष्ट्रीय वनडे Bowling Record 2021
कुल खेले गए मैच --- 113 मैच
खेली गई इन्निंग्स --- 111 इन्निंग्स
फेंकी गई ओवर --- 1005 ओवर
दिए गई रन --- 5068
कुल लिए गए विकेट ---151
बेस्ट परफॉर्मेंस --- 4 / 25
इकॉनमी रेट --- 4.94
औसत --- 33.5
स्ट्राइक रेट --- 40.67
रविचंद्रन अश्विन अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच की शुरुआत | Ravichandran Ashwin international test match debut
रविचंद्रन अश्विन ने अपना पहला अंतराष्टीय टेस्ट क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत भारत के दिल्ली के जेटली स्टेडियम से 6 नबम्बर 2011 में वेस्ट इंडीज टीम के खिलाफ किया था। इस मैच में भारत की जीत हुई थी और भारत ने ये मैच पांच विकेट से जीत लिया था। आर अश्विन ने अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली इनिंग में 27 ओवर डाले थे और 81 रन देकर वेस्ट इंडीज के 3 विकेट झटके थे।
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट मैच बोलिंग रिकॉर्ड 2021 तक
- कुल खेल गए मैच --- 84
- कुल खेली गई इनिंग --- 158
- कुल रन पड़े --- 10485
- लिए गए कुल विकेट --- 430
- बेस्ट बॉलिंग इन मैच --- 7/59
- इकॉनमी रेट --- 13/140
- औसत --- 24.56
- स्ट्राइक रेट --- 52.47
- 5 विकेट लिए --- 30 बार
- 10 विकेट लिए --- 7 बार
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट मैच बैटिंग रिकॉर्ड 2021 तक
- अश्विन द्वारा कुल खेल गए टेस्ट मैच --- 84 मैच
- कुल खेली गई इनिंग --- 120 इनिंग
- नॉट आउट रहे --- 14 बार
- कुल रन बनाये --- 2844
- गेंदों का सामना --- 5224
- बेस्ट स्कोर / हाईएस्ट स्कोर --- 124
- स्ट्राइक रेट --- 53.76
- डबल शतक बनाये --- 0
- कुल अर्धशतक बनाये --- 11
- डबल शतक बनाये --- 5
- कुल चौके लगाए --- 329
- कुल सिक्शर लगाए --- 16
रविचंद्रन अश्विन की अंतरराष्ट्रीय टी ट्वेंटी की शुरुआत | Ravichandran Ashwin's international T20 debut
आर अश्विन ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टी ट्वेंटी मैच 12 जून 2010 को हरारे में जिम्बाबे टीम के विरुद्ध खेला था। इस मैच में जिम्बाबे ने पहले बल्ले वाजी करते हुए 20 में 109 रन बनाये थे और भारत ने इस स्कोर का पीछा करते हुए ये टारगेट 15 ओवर में पांच विकेट खोकर पूरा कर लिया था। इस मैच में आर अश्विन को बैटिंग का मौका नहीं मिला था पर उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने चार ओवर डाले थे और चार ओवर में 5.50 की औसत से 22 रन दिए थे और जिम्बाबे के दो विकेट लिए थे।
रविचंद्रन अश्विन की अंतरराष्ट्रीय टी ट्वेंटी का बोलिंग रिकॉर्ड 2021
- कुल खेल गए मैच --- 51 मैच
- कुल खेली गई इनिंग --- 51 इनिंग
- कुल डाले गए ओवर --- 180
- कुल रन पड़े --- 1146
- बेस्ट बॉलिंग इन इनिंग --- 4/8
- लिए गए कुल विकेट --- 61
- बेस्ट बॉलिंग इन मैच --- 4/8
- इकॉनमी रेट --- 6.98
- औसत --- 22.94
- स्ट्राइक रेट --- 18.73
- 5 विकेट लिए --- 0
- 10 विकेट लिए --- 0
रविचंद्रन अश्विन की अंतराष्टीय टी ट्वेंटी का बैटिंग रिकॉर्ड Till 2021
- अश्विन द्वारा कुल खेल गए टेस्ट मैच ---- 51 मैच
- कुल खेली गई इनिंग ---- 11
- नॉट आउट रहे ---- 7
- कुल रन बनाये ---- 123
- गेंदों का सामना ---- 776
- बेस्ट स्कोर / हाईएस्ट स्कोर ---- 31
- स्ट्राइक रेट ---- 106.96
- डबल शतक बनाये ---- 0
- कुल अर्धशतक बनाये ---- 0
- डबल शतक बनाये ---- 0
- कुल चौके लगाए ---- 14
- कुल सिक्शर लगाए ----1
रविचंद्रन अश्विन का आई पी एल शुरुआत, कॅरिअर और रिकॉर्ड | Ravichandran Ashwin's IPL debut, career and records
आर अश्विन ने अपना पहला आई पी एल मैच 18 अप्रैल 2009 में खेला था। उन्होंने ये मैच नूज़ीलैण्ड के केपटाऊन में खेला था जब वे चेन्नई सुपरकिंग की लिए खेले थे। इस मैच में उन्होंने न तो बैटिंग की थी और न ही उन्हें बोलिंग क मौका मिला था। पर उन्होंने फील्डिंग में अपने जौहर दिखाते हुए जाहिर खान का कैच लपका था। जानते है रविचंद्रन अश्विन का आई पी एल करियर और रकोर्ड।
रविचंद्रन अश्विन का IPL बॉलिंग रिकॉर्ड till 2021
- IPL में कुल खेल गए मैच --- 167 मैच
- कुल खेली गई इनिंग --- 164 इनिंग
- कुल डाले गए ओवर --- 577.33
- कुल रन पड़े --- 4031 रन
- बेस्ट बॉलिंग इन इनिंग --- 4 विकेट लेकर 34 रन
- लिए गए कुल विकेट --- 139 विकेट
- बेस्ट बॉलिंग इन मैच --- 4 विकेट लेकर 34 रन
- इकॉनमी रेट --- 6.9
- औसत --- 27.68
- स्ट्राइक रेट --- 24.06
- 5 विकेट लिए --- 0 बार
- 10 विकेट लिए --- 0 बार
रविचंद्रन अश्विन का IPL बैटिंग रिकॉर्ड
- अश्विन द्वारा कुल खेल गए IPL मैच --- 167 मैच
- कुल खेली गई इनिंग --- 63 इनिंग
- नॉट आउट रहे --- 22 बार
- कुल रन बनाये --- 456
- गेंदों का सामना --- 4115
- बेस्ट स्कोर / हाईएस्ट स्कोर --- 45
- स्ट्राइक रेट --- 111.14
- डबल शतक बनाये --- 0
- कुल अर्धशतक बनाये --- 0
- डबल शतक बनाये --- 0
- कुल चौके लगाए --- 37
- कुल सिक्शर लगाए --- 12