जानिए , एक आदर्श शिक्षक के गुण और विशेषताएं क्या होनी चाहिए | Qualities and Characteristics of an ideal teacher in Hindi

एक आदर्श शिक्षक के लक्षण, गुण और विशेषताएं

शिक्षक को आज नहीं सदियों से गुरु माना जाता है एक अच्छे शिक्षक का कर्तव्य केवल विद्यार्थी को पढ़ाना नहीं है पर पुरे समाज में ऐसे समाज का सृजन करना है जिससे समाज आदर्शो से प्रज्जवलित हो होते। एक आदर्श शिक्षक में कुछ गुण और विशेषतायें होनी चाहिए। 

एक अच्छे शिक्षक के कुछ गुणों में संचार कौशल, सुनना, सहयोग, अनुकूलन क्षमता, सहानुभूति और धैर्य शामिल हैं। प्रभावी शिक्षण की अन्य विशेषताओं में एक आकर्षक कक्षा उपस्थिति, वास्तविक दुनिया में सीखने में मूल्य, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान और सीखने का आजीवन प्यार शामिल है। आइये एक आदर्श शिक्षक के इन गुणों और विशेषताओं के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।





आदर्श शिक्षक में निम्नलिखित गुण और विशेषताएं होनी चाहिए 

1. एक अच्छे शिक्षक में ज्यादा सीखने के गुण होने चाहिए | A good teacher should have more learning qualities :- 


ऐसा कहा जाता है कि और आदि काल से ये हमारे स्कॉलर और पूर्वज कहते आ रहे हैं कि आदमी तब तक सीखता है जब तक वह मरता नहीं है। एक आदर्श शिक्षक बनने के लिए या फिर शिक्षक बनाने के लिए हमारे माता -पिता बचपन से या फिर बेसिक शिक्षा के समय ही जोर देते हैं। 

जब भी किसी को पूछा जाता है कि आप क्या बनना चाहते तो शायद शिक्षा का नाम पहले लिया जाता है। पर जब आप शिक्षक बन जाते हो तो आपके हर परिवार और आपके दिमाग में ये ही विचार होता है बस अपना काम खत्म अब नौकरी मिल गई है और उस शिक्षक में गुण जो उसने कुछ सिखने के लिए त्यार किया होता है वह ख़तम हो जाता है। 

पर एक आदर्श शिक्षक के अंदर ये गुण और विशेषता होना बहुत जरूरी हैं कि वह बच्चों को सिखाने के साथ निरंतर कुछ नया सीखता रहे। सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है और एक शिक्षक को ये निरंतर काल के लिए जारी रखनी बहुत जरूरी है।


2. संचार और कुछ बाँटने का गुण और कौशल | Communication and Sharing skills  


इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एक शिक्षक बनने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है। वैसे तो समाज के हर किसी काम के लिए मेहनत की जरुरत होती है पर इस मेहनत के बाद जब आप एक शिक्षक बन जाते हैं तो आपका दायरा केवल एक क्लासरूम तक ही सीमित रह जाता है। 


जब भी ज्ञान को बाँटने की बात आती है तो कभी -कभी एक शिक्षक के मन में ये विचार आता है कि जो मेरे पास ज्ञान है उसे में मुफ्त में क्यों बांटूं जब कि सभी शिक्षक इससे अपने आर्थिक पहलु को मजबूत कर रहे हैं। एक आदर्श शिक्षक में ऐसा गुण नहीं होना चाहिए। एक आदर्श शिक्षक के अंदर इस गुण और विशेषता का होना बहुत जरूरी है कि वह अपने अंदर जो अच्छे गुण हैं उन्हें संचारित करे वे चाहे एकेडेमिक हो या फिर सामाजिक।


3. एक आदर्श शिक्षक में सुनने की शक्ति शक्ति की विशेषता होनी चाहिए | An ideal teacher should have listening power:-


जब भी शिक्षा में कम्युनिकेशन skills की बात आती है तो हमारे में (L. S. R. W) की बात जरूर आती है और ये अच्छे शिक्षक में नहीं सभी में जरूरी है। आपके अंदर Listening Power (सुनने की शक्ति) बहुत जरूरी है बाकि की तीन स्कील बोलना, लिखना पर पढ़ना भी इसके उतने ही जरूरी हैं। 

पर सामान्यता होता ये है कि कुछ शिक्षक बच्चों की बात को या फिर अभिवावकों की बात को पूरी तरह से से सुनते नहीं हैं और पहले ही अपने argument देना शुरू कर देते हैं जिससे जो concept बच्चे आपके सामने लाते है या फिर अभिवावक लाते हैं वह clear नहीं हो पाता हैं। 

इसलिए आपके अंदर या फिर एक शिक्षक के अंदर इस गुण का होना भी बहुत जरूरी है कि आप हर पक्ष को मजबूती से सुने उसके बात अगर वह concept आपके दायरे में है तो उसे सुलझाने या फिर समझाने की कोशिश करें।



4. आदर्श शिक्षक के में बच्चों, अभिवावकों और स्टाफ के साथ सहयोग की भावना का गुण होना चाहिए  | The ideal teacher should have a spirit of cooperation with the children, parents and staff


वैसे तो एक आदर्श शिक्षक की बात करें तो डॉक्टर भारत के सभी महान विचारक डॉक्टर राधाकृष्णन,एपीजे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानद आदि इस बात पर जोर देते आये हैं कि एक शिक्षक के अंदर सहयोग की भावना का होना बहुत जरूरी है। ये सहयोग सीमित नहीं होना चाहिए पर एक ऐसा सहयोग होना चाहिए जिससे सम्पूर्ण समाज का विकास हो। 

पर अगर आप एक शिक्षक के रूप में एक विद्यालय में काम करते हैं तो सबसे पहले आपका सहजोग एक बच्चे के लिए बहुत जरूरी है। भारत के विकाशसील देश है इसके इलावा और भी दुनिया में गरीब देश हैं जहां आपको हर Category गरीब, आमिर और पढ़ाई में कमजोर बच्चे मिलेंगे। सभी बच्चों का सहयोग करें। 

इसके साथ अगर आप एक बच्चे को पढ़ाते हैं और छोड़ देते हैं तो दूसरी तरफ उनके माता पिता या फिर अभिवावकों का भी सहयोग करें ताकि उस बच्चे को और भी सही और सुचारु रूप से चलाया जा सके।


शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का मतलब है कि आप वास्तव में कभी अकेले काम नहीं कर रहे हैं। पैराप्रोफेशनल और शिक्षण सहायकों से लेकर अन्य कक्षा शिक्षकों और स्कूल के नेताओं तक, शिक्षक के रूप में काम करने का मतलब अक्सर एक समूह में प्रभावी ढंग से काम करना होता है। खुले दिमाग रखना और अन्य शिक्षकों से सीखना भी महत्वपूर्ण है। 


आपको वास्तव में प्रभावी ढंग से सहयोग करने के लिए विभिन्न भूमिकाओं को भरने में सक्षम होने की आवश्यकता है। यदि आपके पास पहले से ही आपकी टीम में कोई है जो सभी सुझावों की आलोचना करने वाला है, तो आपको उसमें शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।



5. आदर्श शिक्षक के लिए वातावरण को समझना बहुत जरूरी है | Understanding the environment is very important for an ideal teacher :-

वातावरण दो किस्म के होते हैं एक वातावरण वह होता है जो भूगोल का concept है दूसरा वह जो समाजिक concept है अगर आप एक भूगोल के अध्यापक हो तो आप भूगोल के वातावरण की परिभाषा अच्छी तरह जानते होंगे। जब बच्चे को पढ़ाया जाता है तो ये ही बात कही जाती है कि वातावरण एक रजाई के गिलाफ की तरह है और बात वहीँ ख़त्म हो जाती है उसके बाद उसे वातावरण के अलग -अलग पहलुओं को समझाया जाता है। 

अगर दूसरे वातावरण की बात करें तो इस वातावरण को एक आदर्श शिक्षक के लिए सामान्यता देखा जाता है कि एक बच्चा जब अच्छा पढ़ता है उसमें अचानक से कुछ बदलाव आ जाते हैं जिससे एक अध्यापक उसे डांटना शुरू क्र देता है। ऐसा भी हो सकता है कि वह आप से कुछ छुपाता हो और उसका घर का वातावरण अच्छा नहीं हो या फिर उसका समाज का वातावरण अच्छा न हो जिसके कारण उसकी पढ़ाई में वाधा उत्पन होती हो। 

ये जरूरी नहीं घर का वातावरण ख़राब हो तभी ऐसा हो सकता है। It may be Possible स्कूल का वातावरण अच्छा न हो। इस लिए एक आदर्श शिक्षक वही है जो सामाजिक वातावरण को समझे और उसे उसमें पैदा होने वाली मुश्किलों को दूर करने की कोशिश करे।


6. अपने विषय के साथ दूसरे विषय का अध्यापन 
का गुण | Teaching ability to other subject along with your subject


एक आदर्श शिक्षक के लिए ये जरूरी है कि उसकी अपने Subject में Command हो ताकि वह सभी शिक्षार्थियों को अच्छी Education दे सके। अगर आप कि पाने विषय में command नहीं है तो एक शिक्षक को बच्चों समेत सभी अभिवावक ये कहेंगे। इसका पाना अपना विषय सही नहीं और दूसरे विषय में दखलंदाजी करता है। 

इससे से एक अध्यापक की छवि खराब होती है। पर इसके साथ आपको ये समझ लेना चाहिए कि आपको और विषयों का ज्ञान भी हो और उसे भी कहीं न कहीं , किसी ने किसी स्तर पर पढ़ा जरूर सकें। 

अगर नहीं पढ़ा पाते हैं तो उसे सीखने की कोशिश जरूर करें। ऐसा भी हो सकता है कि Subject टीचर किन्हीं निजी कारणों से स्कुल में उपस्थित न हो सके और बच्चे की पढ़ाई ख़राब होती हो। ऐसे में ये जरूरी है कि आप उस सब्जेक्ट को पढ़ाने की क्षमता रखते हों। इससे आपसी सहयोग और स्कूल के प्रिंसिपल या मुख्याध्यापक का विश्वास बढ़ता है और ये एक आदर्श अध्यापक के लिए बहुत जरूरी है।


7. शिक्षण के अलग - अलग विधि का प्रयोग | Use of different methods of teaching
:-

पढ़ाना एक कला है और कला हमेशा किताबों में नहीं छिपी होती है इसलिए एक आदर्श अध्यापक के लिए ये जरूरी है कि वह बच्चों को अक कलात्मक तरीक़े से पढ़ाने की कोशिश करे। कलात्मक का अर्थ अगर आप एक ऐसे शिक्षक हो जो छोटे बच्चे को पढ़ाते हैं तो तो उन्हें Play Way तरिके से समझाने की कोशिश करें ताकि आपका concept उनके mind में रहे और अगर आप प्राइमरी से आगे के बच्चे को पढ़ाते हैं तो उसे क्रियात्मक तरीके से पढ़ाने की कोशिश करें। एक आदर्श शिक्षक हमेशा क्रियात्मक तरिके से पढ़ाने की कोशिश करता है। 

मान लो मिट्टी (Soil) के बारे में पढ़ाते हैं तो सबसे पहले आपका यह फर्ज है कि आप किस मिट्टी पर खड़े हैं उसके बारे में जरूर पढायें। बच्चे को बतायें कि जिस ग्राउंड में हम खेलते हैं वह को सी मिट्टी है।


किंडरगार्टन में, एक आकर्षक शिक्षक वह हो सकता है जो अपने स्तर पर अपने छात्रों के साथ गतिविधियाँ करने के लिए फर्श पर उतरता है। हाई स्कूल में, एक आकर्षक शिक्षक वह हो सकता है जो बॉक्स के बाहर सोचता है, अपने पाठों में हास्य जोड़ता है और वास्तविक दुनिया में सीखने को लाने के लिए रचनात्मक तरीके ढूंढता है।


8. एक आदर्श शिक्षक चरित्रहीन नहीं होना चाहिए | An ideal teacher should not be characterless


कहते हैं "If wealth is lost nothing is lost, if health is lost something is lost, but if character is lost every thing is lost. agar. अगर आपका धन ख़त्म हो जाये तो कोई बात नहीं कमाया जायेगा, स्वास्थ्य कम हो गया तो कुछ नुक्सान होता है पर अगर आपका चरित्र गया तो आपको बहुत बड़ा नुकसान होता है। शरीर पर लगे जख्मों को भरा जा सकता है पर चरित्र पर लगे दाग नहीं मिटाये जाते हैं। अगर कोशिश भी करोगे तो लोग विश्वास नहीं करेंगे। इसलिए एक आदर्श शिक्षक के लिए ये बहुत जरूरी है कि उसका चरित्र अच्छा हो और वह चरित्रहीन न हो।


9. एक आदर्श शिक्षक देश प्रेमी होना चाहिए | An ideal teacher should be a patriot:-


शिक्षक को देश की कड़ी माना जाता है जिसके ऊपर चल कर एक अच्छे नागरिक का निर्माण होता है और एक अच्छे नागरिक से एक अच्छे देश का निर्माण होता है। इसलिए एक अध्यापक के लिए ये बहुत जरूरी है कि वह देश प्रेमी हो। अगर एक शिक्षक कलास रूम में पढ़ाता है तो वह हर बच्चे को इसके लिए प्रोत्साहित करे कि देश प्रेम की भावना होनी चाहिए। 

हम सभी जानते हैं भारत ने आजादी बड़ी ही मुश्किलों से प्राप्त की है इसे आजाद करवाने के लिए लक्ष्मीबाई और वीर सवारकर ने बलिदान दिया है। खुदी राम बोस जिसे वीर योद्धा ने छोटी उम्र में 18 साल में देश के अपने प्राण न्योछावर किये हैं। इसलिए ये अक आदर्श शिक्षक के लिए जरूरी है वह देश प्रेमी हो।

10. एक आदर्श शिक्षक में पर्सनलटी (Personalty) का अपना स्थान है :- 

एक आदर्श शिक्षक Personality से भरा पेर्सनलिटी के गुणों से भरपूर होना चाहिए। हर कोई ये ही सोचता है कि सूंदर होना एक Personality का जरूरी गुण है पर ऐसा नहीं है Personality के कई प्रकार हैं जो एक आदर्श अध्यापक में होने चाहिए। अच्छा बोलना, अच्छा चलना, कम बोलना और वे वजह न बोलना ये सभी अल पर्सनल्टेड आदमी के हिस्से हैं इसलिए एक आदर्श अध्यापक के अंदर पर्सनलटी (Personalty) का होना जरुरी है जो एक अध्यापक को दूसरे समाज से अलग करता है। 


व्यक्तित्व का अध्ययन दो व्यापक क्षेत्रों पर केंद्रित है: एक विशेष व्यक्तित्व विशेषताओं में व्यक्तिगत अंतर को समझ रहा है, जैसे कि सामाजिकता या चिड़चिड़ापन। दूसरा यह समझ रहा है कि कैसे एक व्यक्ति के विभिन्न अंग समग्र रूप से एक साथ आते हैं। आप कितने आउटगोइंग और भरोसेमंद हैं, यह आपके व्यायाम और खाने की आदतों के रूप में आपकी उम्र के लिए उतना ही महत्वपूर्ण हो सकता है।

एक आदर्श शिक्षक के जरूरी गुण और लक्षण :- 

1..एक आदर्श ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जो दूसरों को सीखने में मदद करता है। इस संदर्भ में, इसका उपयोग उस व्यक्ति को संदर्भित करने के लिए किया जाता है जो उच्च शिक्षा संस्थानों सहित सीखने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें और जानें: परिवार-समुदाय-उच्च शिक्षा भागीदारी: सामाजिक न्याय को साकार करने में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। 

2. एक पेशेवर व्यक्ति जिसका काम सीखना, सिखाना और मार्गदर्शन करना है। इसमें और जानें: डिजिटल इंस्ट्रक्शनल लीडरशिप: सैद्धांतिक ढांचा और COVID-19 महामारी की त्वरक भूमिका निभाई है। 

3. एक आदर्श शिक्षक की विशेषताएँ जैसे कि उनकी मान्यताएँ, प्रेरणाएँ और अन्य कारक जो शिक्षकों और उनके अभ्यास को प्रभावित करते हैं। इसमें और जानें: डिजिटल युग में प्रौद्योगिकी के साथ संदर्भ और शिक्षण

4. एक व्यक्ति जो छात्रों को ज्ञान, योग्यता या गुण प्राप्त करने में मदद करता है। जो औपचारिक शिक्षा के संदर्भ में दूसरों को पढ़ाने के लिए, जैसे स्कूल में, उनकी मुख्य भूमिका के रूप में कार्यरत हैं।  शिक्षक की व्यावसायिक पहचान के विकास के साथ -साथ सामाजिक और भावनात्मक मुद्दे पर भी विचार करता है। 

5. एक आदर्श शिक्षक शिक्षक वह व्यक्ति होता है, जो लोगों को शिक्षा प्रदान करता है; वह जो सिखाता या निर्देश देता हो। शिक्षक की भूमिका अक्सर औपचारिक और चल रही होती है, जिसे स्कूल या औपचारिक शिक्षा के अन्य स्थान पर किया जाता है। शिक्षक औपचारिक मूल्यों से परे होकर शिक्षा का विकास करता है। 


Related Post:-

अगर आप एक अध्यापक हो या शिक्षक हो तो इस निश्चय ही आप एक आदर्श शिक्षक हैं और रहेंगे भी। मैं भी एक अध्यापक हूँ इसलिए ये विचार मेने आप के साथ एक आदर्श शिक्षक के गुण और विशेषतायें (Qualities and characteristics of an ideal teacher) जरिये अपने विचार साँझा किये हैं। अगर कोई गलत शब्दावली Use की गई तो जरूर बतायें। वैसे अक आदर्श शिक्षक के अंदर असंख्य गुण और विशेषता का होना जरूरी है। धन्यवाद


Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने