भारत के मुख्यमंत्री जो है सबसे अधिक समय के लिए मुख्यमंत्री पद पर | India's Chief Minister who remained on the post of Chief Minister for the longest time.

भारत में पवन चामलिंग का है सबसे ज्यादा समय के लिए सीएम बनने का रिकॉर्ड जानिए अन्य सीएम के बारे में :-

हाल ही में भारत के दो के दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए है। और सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आखिर किसकी सरकार आती है और दोनों राज्यों में कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता है। 

भारत में मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव पांच साल के लिए होता है। फ़िल्मी अंदाज में भारत में जहां यूपी में जगदम्बिका पाल जैसे नेता 1 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने हैं वही भारत के कुछ राज्यों में ऐसे भी सीएम हुए हैं जिनका कार्यकाल 10 साल से भी ऊपर रहा है। आइये जानते हैं कौन अधिक समय के लिए भारत का मुख्यमंत्री रहा।

भारत में सबसे लम्बे समय तक सत्ता में रहे थे ये मुख्यमंत्री :-

भारत में सबसे ज्यादा समय के लिए सीएम बनने का रिकॉर्ड पवन चामलिंग के नाम :-

1. सिक्किम भारत का आबादी के हिसाब से सबसे छोटा राज्य है पर अगर राजनीतिक घटना क्रम की बात करें तो भारत में सबसे अधिक समय के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड इस राज्य के नाम पर है। सिक्किम की क्षेत्रीय पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पवन चामलिंग ने सिक्किम के सीएम के रूप में लगातार पांच बार सपथ ग्रहण की और भारत में सबसे ज्यादा समय 24 साल 165 दिन के लिए सिक्किम के पांचवें मुख्यमंत्री बने थे। पवन चामलिंग 13 दिसंबर 1994 में सिक्किम के मुख्यमंत्री बने थे और 24 साल और 165 दिन तक 27 मई 2019 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री पद रहे।

ज्योति वसु रहे थे 23 साल लिए सीएम :-

2. भारत में दूसरे पायदान पर सबसे ज्यादा समय के लिए सीएम पद पर विराजमान होने का गौरव पच्छमी बंगाल के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (लेफ्ट फ्रंट) ज्योति वसु के नाम है जो वेस्ट बंगाल के 23 साल और 137 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। उन्होंने ने भी पांच बार बंगाल के सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण की थी और 21 जून 1977 में पहली बार सीएम बने थे वे मुख्यमंत्री पद पर 21 जून 1977 से लेकर पांच नवंबर 2000 तक रहे थे जो आज तक भारत में दूसरा सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री कार्यकाल है।


3. हिमाचल के वीरभद्र सिंह रहे हैं 21 साल तक सीएम :-

हिमाचल प्रदेश में आजादी के बाद सबसे अधिक समय सीएम बनने का रिकॉर्ड पहले हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री वाई एस परमार के नाम था जो हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री थे। परमार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री थे और लगातार तीन बार जितने के बाद लगभग 12 साल तक हिमाचल प्रदेश के सीएम बने थे। पर अगर हिमाचल प्रदेश में ज्यादा समय के लिए सीएम पद पर रहने की बात करें तो तो यह रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के भूतपूर्व नेता वीरभद्र सिंह के नाम है। 

गौरतलब है कि बीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री बने। और अगर चारों साल के समय को जोड़ा जाये तो उनका सीएम पद का कार्यकाल का समय लगभग 21 साल बनता है। पहला कार्यकाल 6 साल 331 दिन, दूसरा कार्यकाल 4 साल 110 दिन, तीसरा कार्यकाल 4 साल, 299 दिन और चौथा कार्यकाल, 5 साल और 2 दिन।


4. अरुणाचल प्रदेश के गेगोंग अपांग रहे हैं 19 साल तक सीएम :-

गेगोंग अपांग पहले जब सीएम बने तब इंडियन नेशनल कांग्रेस के सदस्य थे और बाद में वे अरुणाचल कांग्रेस के लिए सीएम बने थे। उनके नाम भी अरुणाचल प्रदेश में सबसे अधिक समय के लिए मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। गेगोंग अपांग 18 जनवरी 1980 में अरुणाचल प्रदेश के सीएम बने थे और उन्होंने 19 जनवरी 1999 तक लगभग 19 साल तक सीएम पद का प्रतिनिधित्व किया था।


5. ओडिशा में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम :-

ओडिशा में आज तक 2022 तक 14 मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण क्र चुके हैं आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं। नवीन पटनायक ओडिशा के पांच बार शपथ ग्रहण चुके हैं। नवीन पटनायक ने पहली बार 3 मार्च 2000 में मुक्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। आज 2022 तक उनका कुल मुख्यमंत्री कार्यकाल 22 साल 8 महीने और दिन का हो गया है। 29 मई 2019 पांचवीं बार चुने गए सीएम नवीन पटनायक अगर पांच साल का कर्यकाल पूरा करते हैं तो भारत में सबसे ज्यादा समय के लिए मुख्यमंत्री पद रहने का रिकॉर्ड उनके नाम पर हो सकता है।


6. तमिलनाडु में एम करूणानिधि बने हैं सबसे अधिक समय के लिए मुख्यमंत्री :-

डीएमके पार्टी के नेता तमिलनाडु के सबसे अधिक समय के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। पहली बात डीएमके पार्टी के नेता एम करूणानिधि ने 10 फरवरी को शपथ ग्रहण की थी और उसके बाद चार बार तमिलनाडु के सीएम बने। अगर कुल पांच साल के कार्यकाल को मिलाया जाये तो एम करुणानिधि भारत में तमिलनाडु राज्य के लगभग 19 साल तक सीएम रहे हैं जो तमिलनाडु में सभी सीएम के कार्यकाल से अधिक है।
  • माणिक सरकार जो त्रिपुरा के मुक्यमंत्री थे उनका सीएम पद का कार्यकाल करीब 1998 से 2018 तक 19 सालों तक रहा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के पहले सीएम यशवंत सिंह परमा जो इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता थे का कार्यकाल भी 18 साल तक का रहा है।
  • प्रकाश सिंह बादल जो भारत के पंजाब राज्य के रहने वाले हैं और अकाली दल के नेता हैं उन्होंने भी पंजाब में 17 साल तक मुख्यमंत्री पद संभाला था।
  • भारत वर्तमान प्रधानमंत्री 2022 गुजरात राज्य के लगभग 12 साल और 227 तक गुजरात रहे।

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने