15 अगस्त को चुने गए थे ये मुख्यमंत्री, वे थे भारत के पहले व प्रथम मुख्यमंत्री | This Chief Minister was elected on August 15, he was the first Chief Minister of India

भारत का पहला मुख्यमंत्री कौन था ?

भारत में आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। हालाँकि जब भारत देश आजाद हुआ तो उस वक्त लोकसभा के चुनाव नहीं करवाए गए थे बाद में चुमाव हुए पर आजाद देश के लिए एक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पद की जरूरत थी। इसी प्रकार डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। अब आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि भारत के प्रथम व पहले मुख्यमंत्री कौन थे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पद के साथ भारत में कुछ राज्यों में या प्रांतों में मुख्यमंत्री चुने गए थे उन्हें ही भारत के पहले और प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है।


भारत में निम्नलिखित राज्यों में मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके पीछे कारण ये था कि वक्त भारत जितनी रियासतें थी उन्हें संगठित करने का काम बहुत चुनौतीपूर्ण था और इसमें लौहपुरष बलभ भाई पटेल ने पूरा किया था। पर जैसे ही भारत 15 अगस्त को देश आजाद हुआ। भारत के कुछ राज्यों में सीएम पद सौंपे गए जो 15 अगस्त को मुख्यमंत्री बने थे।

आजाद भारत के सर्वप्रथम सीएम व मुख्यमंत्री  :-

15 अगस्त को चुने गए अलग-अलग राज्यों में सर्वप्रथम चुने गए मुख्यमंत्रियों की सूची, नाम और कार्यकाल :-


राज्य का नाम

भारत के पहले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का नाम

कार्यकाल और विवरण 

 

असम राज्य

श्रीजुत गोपीनाथ बारदोलोई

श्रीजुत गोपीनाथ बारदोलोई  15 अगस्त 1947 को आसाम के पहले मुख्यमंत्री बने थे और  6 अगस्त 1950 तक सीएम रहे थे। 

बिहार राज्य

श्री कृष्ण सिन्हा 

श्री कृष्ण सिन्हा को भी भारत के पहले और प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है जो 15 अगस्त 1947 में बिहार राज्य के सीएम बने थे। 

मध्य प्रदेश राज्य

रवि शंकर शुक्ला

रवि शंकर शुक्ला मध्यप्रदेश राज्य के पहले और भारत के पहले मुख्यमंत्री बने थे जिसे पहले मध्य प्रान्त के नाम से जाना जाता था। वे 15 अगस्त 1947 में मध्य प्रदेश के सीएम बने थे 31 दिसम्बर तक सीएम रहे थे। 

बॉम्बे प्रान्त

बालासाहेब गंगाधर खेर

बालासाहेब गंगाधर खेर  बॉम्बे प्रान्त के पहले और भारत के पहले मुख्यमंत्री बने थे। बालासाहेब गंगाधर खेर की गिनती भी भारत के प्रथम मुख्यमंत्री बनने में की जाती है। 

पंजाब राज्य 

गोपी चंद भार्गव 

गोपी चंद भार्गव भारत के और पंजाब के पहले व प्रथम मुख्यमंत्री थे जिनका प्रथम कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से शुरू हुआ था और 13 अप्रैल 1949 तक रहा था। 

 

मद्रास राज्य 

 ओ॰ पी॰ रामास्वामी रेड्डियार

मद्रास राज्य या प्रान्त जिसमें पहले आज का तमिलनाडु राज्य भी आता है के पहले मुख्यमंत्री बने थे ओ॰ पी॰ रामास्वामी रेड्डियार, जो 15 अगस्त को देश और मद्रास के पहले सीएम बने थे। 

संयुक्त प्रांत आज का उत्तर प्रदेश

पंडित गोविंद बल्लभ पंत गोविंद बल्लभ पंत

आजादी से पहले भी सयुंक्त प्रान्त के सीएम रहे थे पर अगर आजादी के बाद की बात करें तो उन्हें 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाया गया था जिन्हे भारत का पहला सीएम कहा जा सकता है। 

ओडिशा राज्य

हरेकृष्ण महताब 

हरेकृष्ण महताब  आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 में प्रथम मुख्यमंत्री बने थे और उनका पहला कार्यकाल 12 मई 1950) तक था। 

पश्चिम बंगाल प्रान्त

प्रफुल्ल घोष

प्रान्त प्रफुल्ल घोष बंगाल प्रान्त के पहले सीएम बने थे और 15 अगस्त कोई प्रथम सीएम बनने के बाद 14 फरवरी 1948 तक उनका पहला कार्यकाल रहा था।


इसके बाद जो राज्य बने उनके मुख्यमंत्री अलग अलग थे पर भारत के प्रथम और पहले मुख्यमंत्री बनने का श्रेय इन मुख्यमंत्रियों को ही है। 


Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने