मूर्त और अमूर्त समाज के उदाहरण और अंतर :-
अमूर्त समाज के उदाहरण :-
समाज अमूर्त है: यदि समाज को सामाजिक संबंधों के जाल के रूप में देखा जाता है, तो यह भौतिक इकाई से अलग है जिसे हम इंद्रियों के माध्यम से देख और महसूस कर सकते हैं। जैसा कि पहले लिखा गया है, मैकाइवर ने तर्क दिया, "हम लोगों को देख सकते हैं लेकिन समाज या सामाजिक संरचना को नहीं देख सकते, लेकिन केवल इसके बाहरी पहलुओं को देख सकते हैं। समाज के जिन क्रियाकलापों को केवल महसूस किया जा सकता है जैसे भावनायें, दुःख, प्रेम,सहानुभूति, सहयोग, आजादी,गुलामी, डर, दर्द, संतुष्टि भूख, तरक्की, यातना और ख़ुशी आदि अमूर्त समाज उदाहरण हैं।मूर्त समाज के उदाहरण :-
मूर्त समाज की ये विशेषता है कि इसे देखा भी जा सकता है और छुआ भी जा सकता है। इसलिए इसे मूर्त समाज कहते हैं। समाज में अगर कोई अच्छा घर बनाता है तो हम उसे देख सकते है। समाज में अगर एक निश्चित समाज द्वारा सामाजिक विकास के लिए काम किया जाता है और बृद्ध आश्रम या असहाये लोगों के लिए रहने का प्रबंध किया जाता है तो ये भी एक मूर्त समाज का प्रमुख उदाहरण है।
Read also :-