समाज के फायदे और नुकसान क्या हैं ? | samaj ke fayede aur nuksaan kya hain ?

समाज एक मनुष्य के लिए बहुत ही जरुरी ऑर्गन है, इंसान के विकास के लिए हर कोई तत्व जरुरी है पर समाज मनुष्य के विकास और मनुष्य के अश्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह मनुष्य का धीमा विकास करता है। समाज ही है जो हमें कुछ नियमों में रहकर एक जीवन की पद्धति का पाठ पढ़ाता है। समाज के जहां लाभ (Advantages) हैं वहीँ कुछ ( Exception) अर्थात Disadvantages भी हैं आइये जानने की कोशिश करते हैं समाज के एक मनुष्य के लिए क्या लाभ और हानियां हैं।

समाज से हमें कौन -कौन से फायदे और नुकसान होते हैं ?

समाज के लाभ और हानियां (Advantages and Disadvantages of a Society)

A. समाज के फायदे या  लाभ (Advantages of a Society) :-

1. यह टीम वर्क को बढ़ावा देता है :-

निश्चय ही समाज वही होता है जो इकठा रहता है और सक दूसरे से समाजिक क्रियाकलापों से बंधा हुआ होता है। जब समाज में एकता हो तो यह आपसी काम को बढ़ावा देता है और इससे टीम वर्क अर्थात इक्क्ठे काम करने को बढ़ावा देता है। इसी टीम वर्क से एक समाज आर्थिक विकास का कारण बन जाता है।

2. सहयोग की भावना का विकास :- 

समाज ही है जो एक साथ रहकर आपसी सहयोग की भावना का विकास करता है। मनुष्य चाहे समाज में रहकर आपस में विकास की दौड़ में लगकर जितना भी एक दूसरे से खींचातानी करना शुरू कर दे पाए वास्तव में वह एक दूसरे के लिए सहयोग के लिए तैयार हो जाता है। अगर मनुष्य एक दूसरे का सहयोग नहीं करेगा तो उसका भी समाज में सहयोग नहीं किया जायेगा।


3 . समाज अपने विचार साझा करना सिखाता है :- 

वास्तव में समाज एक विचार और भावना है जो धीरे -धीरे आगे बढ़ता है। समाज ही है जो एक दूसरे को समाज में अपने विचार साँझा करने का मौका देता है। समाज ही है जो विचारो का मूल्यांकन करता है और उसके बाद उसका फैसला करता है कि विचार सही हैं या फिर गलत हैं।

4. समाज एकता की भावना का विकास करता है :- 

समाज में अगर विकास के लिए अग्रसर होकर इंसान आपसी स्नघर्ष की होड़ में लगा रहता हैतो दूसरी ओर समाज में एकता की भावना को भी देखा जा सकता है। एक अक निश्चित क्षेत्र में सभी धर्म के लोग इकठे रहते हैं तो उन सभी धर्मों का आपसी भाई चारा और समाज ही है जो उन सभी को एक दूसरे के साथ एकता और इकठे रहने के लिए वाधित करता है।


5. तालमेल शांति पूर्ण ढंग से जीवन व्यतीत करने के लिए तैयार करता है :- 

 एक समाज, सामाजिक मापदंडों के साथ रहकर अलग -अलग धर्मों के लोगों को एक दूसरे के साथ रहने के लिए और शांतिपूर्ण ढंग से जीवन वयतीत करने के लिए वाधित करता है। अगर समाज में कोई शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसे समाज एक निश्चित सामाजिक मापदंडों से वहिष्कार भी कर सकता है।


6. समाज के अन्य फायदे :- 

 यह शांतिपूर्ण जीवन के लिए व्यवहार के मानदंड निर्धारित करता है। आर्थिक समाज में, यह जीवन यापन की लागत को कम करता है। यह शारीरिक और मनोवैज्ञानिक सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्वतंत्रता और अन्योन्याश्रितता के बीच संतुलन प्रदान करता है। समाज ही है जो एक आदमी का चरित्र निर्धारित करता है। भगवान के बाद, समाज ही है जो अगर किसी को ठुकरा दे तो उसका वह चरित्रहीन का तगमा लेकर घूमता रहता है।


B. एक समाज के नुकसान :- 

जहां समाज के इंसानी जीवन में कुछ फायदे हैं वहीँ समाज के फायदों के कुछ अपवाद भी हैं अर्थात कभी कभी समाज मनुष्य को नुक्सान भी पहुंचा सकता है आइये जानते हैं समाज के एक मनुष्य के लिए क्या नुकसान हो सकते हैं।


1. व्यक्तिगत आजादी में वाधा उतपन्न करता है :- 

जहाँ तक इंसान की बात करें तो उसका जन्म होता है तो वह जन्म के समय सभी बंधनों से मुक्त होता है पर जन्म लेते ही वह समाज के बन्धनों में बंधना शुरू हो जाता है। परिवार से लेकर उकसे बाद मरने तक वह समाज के नियमों का पालन करता है। समाज कुछ मापदंडों पर चलने के लिए वाधित करता है इसलिए जब ऐसा होता है तो एक इंसान की आजादो अर्थात व्यक्तिगत आजादी बाधित हो सकती है।

2 . समाज कड़े समाज के लिए कड़े नियम निर्धारित करता है :- 

कानून का नियम बदल सकता है,अगर उसमें संसोधन किया जाये पर ऐसा कभी नहीं होता है की समाज के नियमों में बदलाव किया जा सकरे हाँ बदलाव आ सकता है पर अगर सम्पूर्ण समाज उसे बदलना चाहे तो। इसलिए समाज के कड़े नियमों की वजह से एक इंसान का जीवन वाधित हो सकता है।

3 समाज आर्थिक तरक्की में वाधा भी बन सकता है :- 

हर इंसान के पास आर्थिक आजादी है कि वह पैसा कमा करके अपने परिवार का भरण पोषण करे पर समाज कभी -कभी ऐसे समाजिक नियम बना देता है की उसे आर्थिक रूप से पिछड़ना पड़ता है। समाज ऐसे नियम बना देता है जो खोखले साबित होते हैं और इन्हीं खोखले पहलुओं को लेकर उसकी कमाई की शक्ति में रुकावटें पैदा हो सकती हैं।






Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने