आधुनिक समाज में रहते हमें क्या करना जरूरी है ? | Aadhunik samaj mein rehte huye hamein kya karna jaruri hai ?

आधुनिक समाज से निपटने के उपाए :-

समाज एक मानव निर्मित संस्था होती जिसका निर्माण किया नहीं गया है पर इसका निर्माण हालात और परिस्थितियों के अनुसार हुआ अर्थात यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका निर्माण समय और परिस्थिति के साथ हुआ है कभी -कभी हमारे मन में ये सवाल उठते हैं कि आज का आधुनिक समाज किस ओर जा रहा है और आधुनिक समाज में ऐसी कौन सी क्रियाएं होनी चाहिए जिससे एक अच्छे समाज का सृजन हो सके। क्यों कि समय के साथ समाज में परिवर्तन आये हैं और विकास के साथ बदलाव भी, विकास के साथ बुराइयां भी आई है। आधुनिक समाज को स्वच्छ बनाने के लिए हमें क्या करना जरूरी है इस पोस्ट में हम इसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

               
                आधुनिक समाज में रहते क्या करना जरुरी है ?


1. स्वच्छ समाज का निर्माण करना जरुरी :- 

स्वस्थ नागरिक एक स्वच्छ समाज से ही पैदा होता है वह चाहे एक अच्छे परिवार से पैदा हुआ हो या फिर एक सुदृढ़ पड़ोस, राज्य या देश से पैदा हुआ हो। इसलिए आज के इस मानव इच्छा के बढ़ते स्तर में हमें इस बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी है कि आधुनिकता के साथ हमें एक अच्छे समाज का निर्माण करना है। कोई भी समाज अगर गलत दिशा में जाता है तो निश्चय ही एक नागरिक भी उसी दिशा में जाता है। 

इसलिए आधुनिक युग में यह बहुत जरुरी है कि एक ऐसे समाज का निर्माण किया जाये जो निष्पक्ष और सुदृढ़ अन्यथा आधुनिकता के साथ -साथ हमें समाज के कुप्रभावों का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।



2. आधुनिक युग में सच्चाई को उजागर किया जाये :- 

आज का इंसान आधुनिक युग में इतना गुजर गया है कि उसे किसी के लिए समय नहीं है। बात न्याय की हो या फिर सहायता कि हर कोई ये ही सोचता है कि में किसी के लिए अपना समय बर्बाद क्यों करूँ। आजकल तो आधुनिकता ने इतनी हद पार क्र दी है कि एक सड़क पर असहाये व्यक्ति की सहायता करने की वजाये हर कोई कोई यर ही सोचता है कि इसकी प्रॉब्लम में क्या करूं। 

इसके पीछे क्या कारण है इसके पीछे इस समय समय की कमी बताया जा सकता है इसलिए वह किसी भी व्यक्ति की सहायता की वजाये उसकी Mobile में Video बनाना जयादा पसंद करता है और जो सच्ची बात है उससे परे भागने की कोशिश करता है। कहने का तात्पर्य है आधुनिक युग में समाज में सच्चाई का पतन हो रहा है। इसलिए हर पहलु पर सच्ची बात को समाज में लाना एक आधुनिक समाज के लिए बहुत जरुरी है।



3. आधुनिक समाज में औरतो और लड़कियों के लिए क्या करना जरुरी है :- 

आजकल के समाज में औरतो और लड़कियों के हितों की रक्षा और उन्हें शोषण से बचाने के लिए बहुत नियम बन चुके हैं पर इसके बावजूद भी दिनों -दिन औरतो के प्रति हीन भावना और अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं। जहां प्राचीन युग में लड़कियों को स्कूल में पढ़ना भी जरुरी नहीं समझा जाता था वहीँ आज वक्त के साथ समाज में विकास तो आया है और हर लड़की आगे बढ़ रही है पर इसके साथ हर परिवार का आज के आधुनिक युग में ये जरुरी है की वह पहले लड़कियों को सामाजिक मूल्यों को समझाने की कोशिश करे और अगर किसी भी समाज को लगता है की हम ज्ञान से अपनी लड़कियों की रक्षा नहीं कर सकते है तो उन्हें झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह निडर और आत्म रक्षा का पाठ जरूर पढ़ाएं।


4. समाज में सच्चाई के लिए न्यायपालिका का साथ दें :- 

सरकार लोगों को होती है और लोकतंत्र में चुने हुए नुमायदे ही कानून का निर्माण किया जाता है। न्याय पालिका हमेशा सबूत और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाती है इसलिए अगर जरुरत पड़े तो सही दिशा पर चल कर न्यायपालिका का साथ देकर आज के आधुनिक युग में एक सुदृढ़ न्याय व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

आधुनिक समाज के लिए जात - पात का कोई स्थान नहीं होना चाहिए :- भारत कोई आजाद हुए इतने वर्ष हो गए हैं आज भी भारत में जात पात के आधार पर कई घटनायें होती है कोई वर्ग अपनी जात के हितों की रक्षा के लिए काम क्र रहा है और कोई दूसरी जाति को निचा दिखाने के लिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। अगर आज के आधुनिक समाज में जात पात जैसे हीन भावना का खात्मा किया जाये और मानव समाज का सृजन किया जाये तो सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सकता है और आज के समाज के लिए बहुत जरुरी है।



5. एक अच्छे राजनैतिक समाज का निर्माण :- 

राजनैतिक लोगों का भी अपना राजनीतिक समाज है और इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि इस राजनीतिक समाज का निर्माण एक नागरिक और वोटर द्वारा किया जाता है। आज का नागरिक समाज में रहते हुए अपने वोट देने के अधिकार को भी भूल जाता है और एक धर्म से जुड़कर या इसे अपनी पुराणी पीढ़ी से जोड़कर एक अच्छे नेता का चयन नहीं करता है जो की गलत है इसलिए आज के समाज में ये बहुत जरुरी है कि एक अच्छे राजनैतिक समाज का निर्माण किया जाये।



6. किसी चीज पर प्रतिबंध की मांग की वजाए, आधुनिक युग में अपने में सुधार जरुरी :- 

आधुनिकता का कोई बहुत बड़ा इतिहास नहीं है जैसे जैस-जिस साइंस ने तरक्की की उसी के साथ आधुनिकता आगे बढ़ती गई। आज हमारे समाज में हमारे बच्चे इतने एडवांस हो चुके हैं कि अगर कोई सवाल पूछा जाये तो सीधे मोबाइल की तरफ हाथ बढ़ाते हैं और वही सवाल अगर तीन दिन बाद पूछा जाये तो भूल जाते है ये सब इंटरनेट और mobile का कमाल है। 


फिर जब कोई बच्चा किसी चीज का आदि हो जाता है तो हम उस वेबसाइट पर प्रतिबंध या फिर किसी भी चीज पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं। इसलिए हमें के आधुनिक जो तरक्की का युग है ये जरुरी है कि किसी भी वस्तु की आदत न डालें अगर आप किसी भी चीज की गलत आदत दाल लेते हैं तो उससे छुटकारा मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज के आधुनिक युग में Self Defense की भावना के साथ अपना बचाव हमें अपने आप करना चाहिए।


Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने