Shripati Mishra, Biography :- श्री पति मिश्रा उत्तर प्रदेश के तेहरवें मुख्यमंत्री थे जो एक राजनीतिज्ञ और राजनेता थे और इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता थे। श्रीपति मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में 1969 में शुरुआत की थी और बाद में 1982 में इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।आईये जानते हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुखयमंत्री श्रीपति मिश्रा के जीवन परिचय और राजनैतिक जीवन के बारे में।
![]() |
| Shripati Mishra : Birth, Family, Political, Career, Tenure in Hindi |
श्रीपति मिश्रा की जीवनी
जन्म, परिवार और शिक्षा | Birth, family and education
श्री पति मिश्रा का जन्म 20 जनवरी 1924 में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शेषपुर गांव में हुआ था। वे एक हिन्दू पंडित फैमिली से सबंधित थे इसलिए उन्हें पंडित श्री पति मिश्रा के नाम से भी जाना जाता था। उनके पिता जी का नाम पंडित राम प्रसाद मिश्र जो पेशे से एक मशहूर वैद्य थे। उनकी माता जी एक समाज सेविका थी जिनका नाम जसराज था। उनकी समाज सेवा के कारण ही उनके पुत्र पंडित श्रीपति मिश्रा भी प्रभावित हुए और आगे चलकर समाज सेवा की और आकर्षित हुए। श्री पति मिश्रा विवाह 1941 में हुआ और उनकी पत्नी का नाम राजकुमारी मिश्रा था।
उनके परिवार में उनके माता पिता के इलावा चार संतान थी जिनमे तीन बेटे और एक बेटे हुई थी। जहां तक श्री पति मिश्रा की शिक्षा की बात करें उनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में ही हुई थी। सुल्तानपुर में प्राम्भिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे हाई स्टडी के लिए कशी चले गए। काशी में शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ विशवविद्यालय की और रुख किया। पढ़ाई के दौरान ही वे राजनीति से जुड़ गए और 1941 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से सचिव के रूप में चुने गए।
इनके बारे में जानिए
गुलजारी लाल नंदा का जीवन परिचय
श्री पति मिश्रा का राजनैतिक जीवन | Political life of Shri Pati Mishra
