भारत के युवा और बुजुर्ग प्रधानमंत्री कौन थे ? | Know about the young and old Prime Minister of India in Hindi

भारत के युवा और बुजुर्ग प्रधानमंत्री :-

भारत के सबसे कम और सबसे अधिक उम्र में बनने वाले प्रधानमंत्री :-

भारत के प्रधानमंत्री पद एक ऐसा पद है जिसमें लोकतंत्रीय प्रणाली के तहत चुना हुआ नुमायदे भारत की संसद में प्रधानमंत्री बनता है। हर देश में देश का भाग्य उसके युवा पर निर्धारित होता है। दूसरी और भारत राजनीति पर भी देश का भविष्य निर्भर करता है। प्रधानमंत्री के अटल और सुनिश्चित फैसलों की वजह से देश विश्व विजेता बनता है। आइये जानते हैं भारत के कौन से प्रधानमंत्री थे जो "सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने "और कौन से ऐसे प्रधानमंत्री थे जो "सबसे अधिक उम्र में प्रधान मंत्री बने। "

A. भारत में सबसे कम उम्र बने या युवा प्रधानमंत्री | Youngest or Young prime minister in India

1. भारत में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने का श्रेय राजनैतिक इतिहास में अभी तक भारत की राजनैतिक पार्टी इंडियन नेशनल कोंग्रेस के पास है भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री या कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गाँधी हैं जिनका जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। वे प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की मृत्यु के बाद 31 अक्टूबर 1984 में प्रधानमंत्री बने थे तब उनकी उम्र 40 साल 2 महीने और दिन थी। 

2. दूसरे युवा प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी राजीव गाँधी की माता जी थे जिनका जन्म 19 नवंबर 1917 में हुआ था और जब जवाहर लाल नेहरू के बाद 24 जनवरी 1966 में वे प्रधानमंत्री बनी तब उनकी उम्र 48 साल 2 महीने 5 दिन थी। 

3. भारत के तीसरे युवा प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु थे जिनका जन्म 14 नवम्बर 1889 में हुआ था और भारत की आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 में जब वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने तब उनकी उम्र 57 साल 9 महीने 1 दिन थी। आज तक भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गाँधी हैं।



भारत में सबसे ज्यादा उम्र में बने या बुजुर्ग प्रधानमंत्री | Oldest Prime ministers in India

1. अगर भारत के प्रधानमंत्रियों के जन्म और उनके प्रधानमंत्री बनने को Evaluate करें तो भारत के सबसे बुजुर्ग प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल थे जिनका जन्म 4 दिसंबर 1919 में हुआ था और जब 21 अप्रैल 1997 में वे भारत के प्रधानमंत्री बने तब उनकी उम्र 77 साल 4 महीने 17 थी। 

2. भारत के दूसरे बुजुर्ग या ज्यादा उम्र के प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई थे जिनका जन्म 29 फरवरी 1896 में हुआ था और 24 मार्च 1977 में वे भारत के प्रधानमंत्री बने तब उनकी उम्र 76 साल 7 महीने और 25 दिन थी। 

3. तीसरे बुजुर्ग प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह थे जिनका जन्म 23 दिसंबर 1902 में हुआ था और जब वे 28 जुलाई 1979 में भारत के प्रधानमंत्री बने तब उनकी उम्र 76 साल 7 महीने और 5 दिन थी। डॉ. मनमोहन सिंह भारत के चौथे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म 26 सितम्बर 1932 में हुआ था और वे 22 मई 2004 में भारत के 71 साल 7 महीने 26 दिन की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। 


4. भारत के चौथे बुजुर्ग प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे जिनका जन्म 25 दिसम्बर 1924 में हुआ था और जब वे 16 मई 1996 में भारत के प्रधानमंत्री बने तब उनकी उम्र 71 साल 4 महीने और 22 दिन थी




उम्र अनुसार पद ग्रहण करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची | List of Prime Ministers of India by age in Hindi


S.N

प्रधानमंत्री का नाम

जन्म तारीख

पद ग्रहण की तारीख

पद ग्रहण समय उम्र

1

श्री जवाहरलाल नेहरु

14 नवम्बर 1889

15 अगस्त 1947

57 years 9 months 1 days

2

श्री गुलजारी लाल नन्दा

4 जुलाई 1898

27 मई 1964

65 years 10 months 23 days

3

श्री लालबहादुर शास्त्री

2 अक्टूबर 1904

9 जून 1964

60 years 0 months 7 days

4

श्रीमती इंदिरा गाँधी

19 नवंबर 1917

24 जनवरी 1966

48 years 2 months 5 days

5

श्री मोरारजी देसाई

29 फरवरी 1896

24 मार्च 1977

76 years 7 months 25 days

6

श्री चौधरी चरण सिंह

23 दिसंबर 1902

28 जुलाई 1979

76 years 7 months 5 days

7

श्री राजीव गाँधी

20 अगस्त 1944

31 अक्टूबर 1984

40 years 2 months 11 days

8

श्री विश्व प्रताप सिंह

25 जून 1931

2 दिसंबर 1989

61 years 9 months 1 days

9

श्री चंद्र शेखर सिंह

1 जुलाई 1927

10 नवंबर 1990

63 years 4 months 9 days

10

श्री पी. वी. नरसिम्हा राव

28 जून 1921

21 जून 1991

69 years 11 months 24 days

11

श्री अटल बिहारी वाजपेयी

25 दिसम्बर 1924

16 मई 1996

71 years 4 months 22 days

12

श्री एच. डी. देवगौड़ा

18 मई 1933

1 जून 1996

63 years 0 months 14 days

13

श्री इंद्र कुमार गुजराल

4 दिसंबर 1919

21 अप्रैल 1997

77 years 4 months 17 days

14

डॉ. मनमोहन सिंह

26 सितम्बर  1932

22 मई 2004

71 years 7 months 26 days

15

श्री नरेंद्र मोदी

17 सितम्बर 1950

26 मई 2014

63 years 4 months 30 days


Related Post For You From This Website :-

देखें दक्षिण भारत से चुने गए प्रधानमंत्री के बारे में 

जानिए भारत के किस शहर को प्रधानमंत्रियों का शहर कहते हैं 

भारत के कम पढ़े लिखे और सबसे ज्यादा शिक्षित प्रधानमंत्री 

भारत का 13 दिन तक प्रधानमंत्री कौन रहा। 

भारत के ईमानदार प्रधानमंत्री 

देखें इस प्रधानमंत्री को गुदड़ी का लाल कहा जाता था ?

देखें किस सन में को प्रधानमंत्री था ?

भारत के प्रधानमंत्री के पहले प्रधानमंत्री कितनी बार जेल गए 






Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने