भारत के सबसे युवा और अधिक उम्र के राष्ट्रपति और उनकी सूची | Youngest and oldest President of India in Hindi

भारत के कम उम्र (युवा ) और अधिक उम्र के राष्ट्रपति 

भारत में अब तक 14 राष्ट्रपति हुए हैं जिन्होंने भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल संभाला है इसमें तीन राष्ट्रपति ऐसे हुए हैं जिन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया जब देश में राष्ट्रपति का पद राष्ट्रपति की मृत्यु की वजह से पद खाली हो गया था। तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की अचानक मृत्यु के बाद दो राष्ट्रपति ऐसे हुए थे जिन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद पर काम किया था। उसके बाद बी डी जति भी कार्यवाहक राष्ट्रपति बने थे।

भारत का राष्ट्रपति भारत में सर्वोच्च पद है। भारत के राष्ट्रपति पद के लिए आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। क्या भारत में कोई 35 वर्ष में राष्ट्रपति बना या फिर सबसे अधिक उम्र में कोण सा राष्ट्रपति बने। भारत के राष्ट्रपति के जन्म और राष्ट्रपति पद पर ग्रहण करने से इस बात का पता लगाने की कोशिश करते हैं आज तक भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति कौन से थे या काम उम्र में राष्ट्रपति कौन थे।

भारत के सबसे युवा और कम उम्र के राष्ट्रपति कौन थे ? 


भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे जो भारत के 6 वे राष्ट्रपति थे। नीलम संजीव रेडी का जन्म 19 मई 1913 में हुआ था और जब उन्होंने 25 जुलाई 1977 को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया था। जब उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला था तब उनकी उम्र 64 साल 3 महीने 6 दिन थी। दूसरे नंबर पर राजेंद्र प्रसाद युवा राष्ट्रपति थे जिन्होंने 65 साल 1 महीने 23 दिन की उम्र में राष्ट्रपति पद ग्रहण किया था। तीसरे नंबर पर ज्ञानी ज़ैल सिंह युवा राष्ट्रपति थे जो 66 साल 20 दिन में राष्ट्रपति बने थे। 


Note :- पहले भारत सबसे युवा राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाले संजीव रेडी थे पर जुलाई में भारत में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे उसके बाद सबसे युवा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बन गई हैं जिन्होंने 64 वर्ष 1 महीने और 5 दिन की आयु में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की है अर्थात राष्ट्रपति बनी हैं। अब भारत की सबसे युवा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ही हैं अभी तक। 




भारत के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति कौन बने थे ?


भारत के सबसे अधिक उम्र या ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति 13 वे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी थे जिनका  जन्म 11 दिसंबर 1935 में हुआ था और जब 25 जुलाई 2012 में वे राष्ट्रपति बने तब उनकी उम्र 77 साल 14 दिन दिन थी। बाकि जितने भी राष्ट्रपति रहे हैं उनकी उम्र 77 साल से कम हैं। 

दूसरे नंबर पर जायदा उम्र के राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमण थे जिनकI जन्म 4 दिसंबर 1910 में हुआ था और जब उन्होंने 25 जुलाई 1987 में पद ग्रहण किया तब उनकी उम्र 76 साल 4 महीने 21 दिन थी। तीसरे नंबर पर ज्यादा उम्र वाले राष्ट्रपति के आर नारायण जिनका जन्म 4 फरवरी 1921 में हुआ था और जब 25 जुलाई 1997 में पद ग्रहण लिया उनकी उम्र 76 साल 2 महीने 21 दिन थी।





यहां देखें :- प्रणब मुखर्जी का परिचय 


इस सूची से जानें भारत के राष्ट्रपति कौन कितनी उम्र में राष्ट्रपति बने। 


उम्र अनुसार से भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | List of  Young Presidents of India by Age in Hindi


S.N

राष्ट्रपति का नाम

जन्म तारीख

पद ग्रहण करने की तारीख

पद ग्रहण समय कुल उम्र

1

डॉ राजेंद्र प्रसाद   

3 दिसंबर 1884

26 जनवरी 1950               

65 साल 1 महीने  23 दिन

2

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन         

5 सितम्बर 1888

13 मई 1962

73 साल  8 महीने 8 दिन

3

डॉ जाकिर हुसैन  

8 फरवरी 1897

13 मई 1967

70 साल 2 महीने 5 दिन

4

वी.वी गिरी           

10 अगस्त 1894

24 अगस्त 1969

75 साल 16 दिन

5

फखरुद्दीन अहमद               

13 मई 1905

24 अगस्त 1974

69 साल 11 दिन

6

नीलमसंजीवा रेड्डी               

19 मई 1913

25 जुलाई 1977

64 साल 3 महीने 6 दिन

7

ज्ञानी  जैल सिंह

5 मई 1916

25 जुलाई 1982

66 साल 20 दिन

8

रामास्वामी वेंकटरमण               

4 दिसंबर 1910

25 जुलाई 1987

76 साल 4 महीने 21 दिन

9

डॉ शकर दयाल शर्मा               

19 अगस्त 1918

25 जुलाई 1992

73 साल 8 महीने 7 दिन

10

के आर नारायण  

4 फरवरी 1921

25 जुलाई 1997               

76 साल 2 महीने  21 दिन

11

पी जे अब्दुल कलाम               

15 अक्टूबर 1931

25 जुलाई 2002

70 साल  6 महींने  10 दिन

12

श्रीमती प्रतिभा पाटिल               

19 दिसंबर 1934

25 जुलाई 2007

72 साल 4 महीने  6 दिन

13

प्रणव मुखर्जी       

11 दिसंबर 1935

25 जुलाई 2012

77 साल 14 दिन

14

रामनाथ कोविंद

1 अक्टूबर 1945

25 जुलाई 2017

71 साल  6 महीने  24 दिन


FAQ

प्रश्न :- भारत के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर :- भारत के सबसे कम उम्र में बने राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे जो 64 साल के राष्ट्रपति बने थे ?


प्रश्न :- भारत के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर :- भारत के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति बनने वाले प्रणब मुखर्जी थे जो 77 साल में भारत के राष्ट्रपति बने थे। 


प्रश्न :- भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर :- भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी थे जिनका जन्म जिनका जन्म 19 मई सन 1913 में हुआ था और जब उन्होंने भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ 25 जुलाई 1977 ग्रहण की उनकी उम्र 64 साल 3 महीने 6 दिन थी। 


Related Post




Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने