पन्द्रहवां भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 2017
भारत में पिछले आठ राष्ट्रपति ऐसे हुए थे जिन्होंने भारत के राष्ट्रपति के रूप में पुरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था इनमे भारत के दूसरे रष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णनन , चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरी, छेवें राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी ज़ैल सिंह, रामास्वामी वेंकटरममन, शंकर दयाल शर्मा, के आर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल थे जिन्होंने भारत के राष्ट्रपति के लिए पांच साल के लिए कार्यकाल पूरा किया था। भारत के प्रणब मुखर्जी नौवें ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था और उनका कार्यकाल 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक रहा था। इस प्रकार अब भारत में पन्द्रहवां राष्ट्रपति चुनाव होना था आइए हिंदी पुकार के माध्यम से नजर डालते हैं भारत के पन्द्रवें राष्ट्रपति चुनाव के ऊपर कैसा रहा था ये चुनाव ।
भारत में पन्द्रवें राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम
भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 2017 की घोषणा भारत के तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कई उन्होंने भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई और वोटो की गिनती के लिए 20 जुलाई 2017 निहित की। 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में रिटर्निंग अफसर लोकसभा के जनरल सेक्रेटरी थे। 2017 के राष्ट्पति चुनाव के लिए भी लोकसभा के सदस्य को रिटर्निंग ऑफिसर की जिमेवारी दी गई थी। 2017 का राष्ट्रपति चुनाव भी अन्य चुनावों की भांति अप्रयक्ष रूप से होने थे।
2017 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए उमीदवार | Candidates for the 2017 Indian Presidential Election
1. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उमीदवार राम नाथ कोविंद :-
2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में थी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे थे इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने देश के लिए 14 वें राष्ट्रपति चुनाव का नाम घोषित किया था। गौरतलब है कि राम नाथ कोविंद का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के कानपूर देहात में हुआ था। एक गरीब फैमिली में पले बड़े राम नाथ कोविंद ने अपना राजनीतिक करिअर 1991 में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से शुरू किया था। 1991 से लेकर 2017 तक वे राज्य सभा के मेंबर भी रहे थे।
जब राम नाथ कोविंद का नाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किया गया तब वे बिहार राज्य के 35 वें गवर्नर के रूप में काम कर रहे थे। राम नाथ कोविंद को भारतीय जनता पार्टी के इलावा N. D. A गठबंधन SHS, TDP, LJSP, SAD, RLSP, AD, GFP, MGP,, AINRC, JKPDP, NPF, NPP, PMK, SDF, SWPAIADMK, YSRCP, JD(U), BJD, TRS, INLD, और IND का समर्थन प्राप्त था।
| 15th भारतीय राष्ट्रपति चुनाव N. D. A गठबंधन से प्रतिनिधि राम कोविद |
2. कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित उमीदवार मीरा कुमार :-
दूसरी तरफ इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की तरफ से मीरा कुमार का नाम 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए घोषित किया गया था जिनका जन्म 31 मार्च 1945 में पटना में हुआ था। मीरा कुमार का राजनितिक कॅरिअर 1985 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से शुरू हुआ था। कुमार ने 2017 के भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का नामांकन हासिल किया, प्रतिभा पाटिल के बाद एक प्रमुख राजनीतिक गुट द्वारा भारत के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित होने वाली तीसरी महिला बन गईं। हालाँकि उन्हें कार्यालय के चुनाव के लिए अधिकांश प्रमुख विपक्षी दलों का समर्थन मिला, लेकिन वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद से हार गईं थी। मीरा कुमार को 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में INC, IUML, RSP, KC (M), DMK, AITC, CPI(M), NCP, SP, BSP, AAP, RJD, AIUDF, JD(S), JMM, AIMIM, CPI और JKNC पार्टियों का समर्थन प्राप्त था।
| 15th भारतीय राष्ट्रपति चुनाव लिए उमीदवार मीरा कुमार |
2017 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल | Electoral College for the 2017 Presidential Election
भारत में 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए 4896 का निर्वाचक मंडल था जिसमें संसद के दोनों सदनों में लोकसभा के 543 सदस्य राज्य सभा के 223 सदस्य और स्टेट असेंब्ली और केंद्र शासित प्रदेश से चुने हुए कुल 4120 सदस्य शामिल थे। इस प्रकार 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 4896 एलेक्टर थे।
2017 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे | 2017 Indian Presidential election results
20 जुलाई 2017 को हुई मतगणना के बाद राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति-चुनाव घोषित किया गया। चुनाव में सत्ताधारी पार्टी N. D. A की तरफ से कुल 5, 27371 वोट कास्ट किये गए थे जिसकी जो कुल मतदान का 48.10 % था। N. D. A की तरफ से लोकसभा के सदस्यों ने 237888, राज्य सभा के सदस्यों ने 49560 और राज्य सभा के सदस्यों ने 239923 वोटों का मतदान किया था। वहीँ सत्ताधारी पार्टी के साथ अन्य पार्टियों ने 50268 वोट लोकसभा , 20532 वोट राज्य सभा और 63107 और स्टेट असेंबली की तरफ से 133907 वोट डाले गए थे जिसकी प्रतिशत्तता 12.20% थी। अगर N. D. A की तरफ से बात करें तो 661278 वोटो का मतदान किया गया था जो इलेक्शन की कुल वोटिंग का 60.30 % था। वहीँ दूसरी तरफ यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलियन्स ने 434241 वोटो का मतदान किया था जो कुल मतदान का 39.70 % था ।
- 2017 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव में कुल मतदान वोट मूल्य अनुसार -- 1095519 वोट
- सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया गया गया कुल मतदान -- 661278 वोट
- ऑप्पोजीशन में कुल मतदान -- 434241 वोट
- वैलिड वोट -- 1069358
- इनवैलिड वोट -- 20942
- राम नाथ कोविंद ने वोट प्राप्त किये थे -- 702044
- मीरा कुमार ने वोट प्राप्त किए थे -- 367314
- राम नाथ कोविंद और मीरा कुमार के बीच वोटों का अंतराल -- 334730
- राम नाथ कोविंद को कितने प्रतिशत वोट मिले थे -- 65.65 %
- मीरा कुमार को कितने प्रतिशत वोट मिले थे -- 34.35
राम नाथ कोविंद कितने वोटों से जीते थे ?
रामनाथ कोविंद मीरा कुमार से 3,34730 से जीते थे।
इस प्रकार उन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने 25 जुलाई 2017 को संसद भवन, नई दिल्ली में स्थित सेंट्रल हॉल में भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने की रामनाथ कोविंद को शपथ दिलाई थी।
| भारत के 14वे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद |