भारत एक गणतंत्रीय और प्रजातंत्रीय देश है। भारत में राष्ट्रपति का पद एक कार्यकारी पद है जिसके पास शक्तियां होती हैं अपर उन शक्तियों का संसद की इच्छा के अनुसार पड़ता है। भारत में राष्ट्रपति पांच साल के लिए चुना जाता है ये अलग बात है की राष्ट्रपति का पद किसी कारण खली हो जाये। भारत में जितने भी राष्ट्रपति हुए हैं उनका कार्यकाल किन्हीं का पांच साल, कुछ राष्ट्रपति ऐसे भी हैं जिनका कार्यकाल पांच साल से से अधिक था और कुछ राष्ट्रपति ऐसे भी हैं जिनका कार्यकाल पांच साल से अधिक रहा हो इस पोस्ट में हम भारत राष्ट्रपति के बारे में चर्चा करेंगे जिनका कार्यकाल पांच साल या अधिक रहा हो।
भारत के ऐसे राष्ट्रपति जिनका कार्यकाल पांच साल या उससे अधिक रहा | Presidents of India whose term is five years or more
भारत के राष्ट्रपति के कार्यकाल सम्बन्धी अवधि का प्रावधान
भारत के अनुच्छेद 56 के तहत भारत के राष्ट्रपति के कार्यकाल का प्रावधान निश्चित किया गया है। भारत के अनुच्छेद 56 में यह बात निहित है कि आमतौर पर भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव पांच साल के लिए किया जाता और कार्यकाल भी पांच साल के लिए होता है। इस अनुच्छेद में ये भी बताया गया है कि पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद ये निश्चित नहीं है की वह देश का राष्ट्रपति दूसरी बार नहीं बन सकता है अगर वह दुबारा टर्म्स और कंडीशन पूरी करता है तो दूसरी बार भी राष्ट्रपति बन सकते हैं।
1. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद :-
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति नियुक्त किये गए थे। स्वतन्त्र भारत में जितने भी राष्ट्रपति ने अपना कार्यकाल पूरा किया है इनमे सबसे अधिक कार्यकाल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का ही है उन्होंने 26 जनवरी 1950 में पद ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 12 साल और 107 दिनों का रहा था जब उन्होंने 13 मई 1962 में इंडो -चाइना युद्ध के बाद अपने आप राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था इसके पीछे कारण उनकी पत्नी की मौत और उनकी कार्यकाल न संभाल सकने का कारण भी हो सकता है। 👉👉 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के बारे में यहां क्लिक करें।
2. सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णनन:-
भारत के वे दूसरे राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की मृत्यु के बाद 1962 में राष्ट्रपति चुनाव हुए थे उसके बाद राधाकृष्णनन ने 13 मई 1962 में राष्ट्रपति का संभाला था। उनका कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक रहा था। भारत के वे पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने पुरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। डॉक्टर राधाकृष्णन की जीवनी यहां पढ़ें।
वी. वी. गिरी :-
वी. वी. गिरी भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। 1969 में राष्ट्रपति के आम चुनाव हुए थे जिसमें वी. वी. गिरी को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था। यह राष्ट्रपति चुनाव बहुत ही दिलचस्प रहा था अर्थात इस राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार कॉग्रेस पार्टी की हार हुई थी और वी. वी. गिरी एक आज़ाद उमीदवार के रूप में चुने गए थे। वी. वी. गिरी का कार्यकाल 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 पांच सालों के लिए रहा था। 👉👉 वी वी गिरी के जीवन परिचय के बारे में आप यहां जान सकते है।
नीलम संजीव रेड्डी :-
नीलम संजीवा रेड्डी भारत के चौथे राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल पंचा साल के लिए रहा था। 1977 के राष्ट्रपति चुनावों में नीलम संजीवा रेड्डी पहली बार भारतीय जनता पार्टी से उमीदवार सुने गए थे। उनका कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 15 जुलाई 1982 तक का रहा था।
ज्ञानी ज़ैल सिंह :-
ज्ञानी ज़ैल सिंह भारत के पांचवें राष्ट्रपति थे और पहले सिख राष्ट्रपति थे जिन्होंने राष्ट्रपति का पद पांच सैलून के लिए होल्ड किया था। ज्ञानी जैल 1982 में कांग्रेस पार्टी से राष्ट्रपति चुने गए थे उनका कार्यकाल 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 पांच सालों के लिए था जब भारत के उप - राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा थे। 👉👉 ज्ञानी ज़ैल सिंह के प्रोफाइल के बारे में यहां पढ़ें।
रामास्वामी वेंकटरमन:-
रामास्वामी वेंकटरमन भारत के छठे ऐसे भारतीय राष्ट्रपति थे जिन्होंने पुरे पांच साल के लिए अपना कार्यकाल पूरा किया था। वे भारतीय कांग्रेस पार्टी से सबंध रखते थे और उनका कार्यकाल 15 जुलाई 1987 से लेकर 25 जुलाई 1992 तक पांच सालों के लिए रहा था। 👉👉 रामास्वामी वेंकटरमण का फुल प्रोफाइल यहां देखैं।
डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा:-
भारत में डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा सातवें राष्ट्रपति थे जिन्होंने राष्ट्रपति का पांच साल का कर्यकाल पूरा किया था उन्हें 1992 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने अपने पांच साल 25 जुलाई 1992 से लेकर 25 जुलाई 1997 तक पूरा किया था।
के आर नारायणन:-
के आर नारायणन भारत के आठवें ऐसे भारतीय राष्ट्रपति थे जिन्होंने राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था 1997 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें राष्ट्रपति चुना गया था और वे 25 जुलाई 1997 से लेकर 25 जुलाई 2002 तक पांच सालों के लिए भारत के राष्ट्रपति रहे थे।
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम:-
मिसाइल मैन के नाम से जाने जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 11 वे राष्ट्रपति थे और नौवें राष्ट्रपति थे जिन्होंने राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच सालों के लिए पूरा किया था। उन्होंने राष्ट्रपति का पद 25 जुलाई 2002 में संभाला था और 25 जुलाई 2007 तक वे भारत के राष्ट्रपति पंचा सालों के लिए रहे थे उन्होंने दुबारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए आमंत्रित किया गया था पर उनहोंने इंकार क्र दिया था वे भारत के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने ने राष्ट्रपति के पद के उमीदवार के लिए इंकार किया था।
👉👉👉 एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में पूरा जानने के लिए आप यहां क्लिक क्र सकते हैं।
प्रतिभा पाटिल:-
प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी जिन्हें कांग्रेस पार्टी से उमीदवार चुना गया था। प्रतिभा पाटिल को 2007 में आम राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रपति चुना गया था और उनका कार्यकाल 15 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक पांच सालों के लिए रहा था।
प्रणब मुखर्जी :-
प्रणब मुखर्जी भारत के 13 वे राष्ट्रपति थे और ग्यारवें ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने भारतीय राष्ट्रपति पद पर रहते हुए पांच सालों के लिए कार्यकाल पूरा किया था उन्होंने 2012 के आम राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रपति चुना गया था और उनका कार्यकाल 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 के लिए रहा था।
निष्कर्ष :- ऊपर दी गई जानकारी से ये पता चलता है की भारत के 10 ऐसे राष्ट्रपति हुए हैं जिनका कार्यकाल पांच सालों तक रहा है नाम, डॉक्टर राधाकृष्ण, वी वी गिरी, नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी ज़ैल सिंह, रामास्वामी वेंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा, के आर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी है। और भारत के एक ही ऐसे राष्ट्रपति हैं जनका कार्यकाल भारत के सभी राष्ट्रपतियों से अधिक रहा है जनका नाम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद है
Read Also :-
Presidents of India and their List in Hindi From 1950 to 2022