पहला भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 1952 | First Indian Presidential Election 1952 in Hindi

First Indian Presidential Election 1952 :- आज़ादी के बाद भारत को 26 जनवरी 1950 में एक गणतंत्रीय देश घोषित किया गया था गणतंत्रीय देश की विशेषता ये होती है कि उसका एक मुखिया होता है। स्वतंत्रता के बाद भारत में ऐसे ही मुखिया का चुनाव किया जाना था। भारत के आजादी के योगदान देने वाले दिग्गजों ने जैसे जवाहरलाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री आदि ने इस पदवी के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का नाम नामांकित किया था। आइये जानते हैं 1952 के राष्ट्रपति चुनावों के बारे में।

 



भारत का पहला राष्ट्रपति चुनाव | India's first Presidential Election

 

आजादी के बाद भारत में राष्ट्रपति चुनाव आयोग के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे जिन्होंने 2 मई 1952 को भारत का पहला राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किया। ये नहीं की राजेंद्र प्रसाद ने ये राष्ट्रपति चुनाव आज़ाद जीते थे पर उनके साथ उनके नजदीकी प्रतिदव्न्दी के. टी. शाह थे जिन्होंने चुनाव लड़े थे इसके इलावा 1952 के राष्ट्रपति चुनाव में तीन और कैंडिडेट ने भाग लिया था जिनका नाम लक्ष्मी गणेश ठट्टे, चौधरी हरी राम और कृष्ण कुमार चटर्जी थे। 

 

के. टी. शाह और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दोनों ही भारतीय सविंधान सभा के सदस्य थे। इन राष्ट्रपति चुनावों के लिए सुकुमार सेन ने चार अप्रैल को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए इलेक्शन शेडूल घोषित किया था। भारत में पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 1952 थी , नामांकन की जांच की तिथि 14 अप्रैल 1952 निर्धारित की गई थी। 

 

दोनों ही कैंडिडेट राजेंदर प्रसाद और के. टी. शाह को अपना नाम वापस करने का समय 17 अप्रैल 1952 का दिया गया था। भारत में पहले राष्ट्रपति चुनाव 2 मई 1952 को आयोजित किये गए थे। 2 मई को इलेक्शन आयोजित होने के बाद 6 मई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती की गई थी।


 

1952 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के साथ USA के चुनाव | USA elections with 1952 Indian Presidential Election



भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के साथ 1952 में  संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव 42 वां चतुष्कोणीय राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। यह मंगलवार, 4 नवंबर, 1952 को आयोजित किया गया था। रिपब्लिकन ड्वाइट डी. आइजनहावर ने डेमोक्रेट एडलाई स्टीवेन्सन पर एक शानदार जीत हासिल की, जिससे डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की एक श्रृंखला समाप्त हो गई जो 1932 तक फैली हुई थी।

 

1952 राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे | 1952 Presidential election results
 


1952 के भारतीय राष्ट्रपति चुनावों में कुल 60,5386 वोट कास्ट हुए थे जिसमें 50,7400 वोट डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद 92827 वोट के टी शाह ने हासिल किये थे जो राजेंद्र प्रसाद के दूसरे नंबर के प्रतिद्वंदी रहे थे। इस के इलावा जो तीन अन्य कैंडिडेट थे उनको क्रमश लक्ष्मी गणेश को 2672 , चौधरी हरी को 1954 और कृष्ण कुमार चटर्जी को मात्र 533 वोट ही मिले थे।

क्रम संख्या

कैंडिडेट का नाम

कुल वोट पड़े

1

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

507400 वोट

2

के टी शाह

92827 वोट

3

लक्ष्मी गणेश

2672 वोट

4

चौधरी हरी

1954 वोट

5

कृष्ण कुमार चटर्जी

533 वोट

  source of Result Wikipedia

1952 के राष्ट्रपति चुनावों में राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने थे जिन्होंने 83.81% वोट प्राप्त किये थे जबकि उनके निकटम प्रतिदव्न्दी के. टी. शाह को 15.3 % वोट मिले थे।

अगर आप डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवन परिचय के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां देखें।
 

👉👉 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय और राजनीतिक जीवन 

 

!st राष्ट्रपति चुनाव में चुने गए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

 More About Indian Presidential Election in India





Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने