भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 1982 | Indian Presidential Election 1982
भारत में आठवां राष्ट्रपति चुनाव :- भारत में सातवें राष्ट्रपति चुनाव 1977 में सम्पन हुए थे और ये सातवां राष्ट्रपति चुनाव था जिसमें नीलम संजीव रडडी भारत के छठे राष्ट्रपति चुने गए थे। नीलम संजीव रेड्डी ने भारत के राष्ट्रपति का कार्यभार 25 जुलाई 1977 को संभाला था और वे 25 जुलाई 1977 से लेकर 25 जुलाई 1982 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर पुरे पांच साल के लिए बने रहे। नीलम संजीव रेड्डी भारत के युवा उमीदवार थे जिन्होंने 64 साल में राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला था।
नीलम संजीव रेड्डी जब राष्ट्रपति बने तब उनकी उम्र 64 साल दो महीने और 12 दिन थी। नीलम संजीव रेड्डी के पांच साल होने के बाद भारत में आठवें राष्ट्रपति चुनाव घोषित किये गए जो उस वक्त के भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त त्रिवेदी द्वारा घोषित किये गए आइये नजर डालते हैं भारत के आठवें राष्ट्रपति चुनाव 1982 पर।
भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 1982 का कार्यक्रम
जब भारत में आठवें राष्ट्रपति चुनाव हुए उस वक्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त आर के त्रिवेदी थे भारत के छठे राष्ट्रपति का कार्यकाल 25 जुलाई 1982 को पूरा होना था इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त आर के त्रिवेदी ने भारत के आठवें राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा 9 जून 1982 में कर दी और राष्ट्रपति चुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर लिया। इस कार्यक्रम के अनुसार भारत में आठवें राष्ट्रपति चुनाव अप्रयक्ष रूप से होंगे और राष्ट्रपति चुनाव के लिए Candidate 23 जून 1982 तक राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नाम नामांकित कर सकते थे।
एक दिन बाद अर्थात 24 जून को उमीदवार के नामों की छंटनी की गई थी। 26 जून की तारीख नाम वापिस लेने के लिए निर्धारित की गई थी। आठवें राष्ट्रपति चुनाव की तारीख 12 जुलाई 1982 मिर्धारित की गई थी। 12 जुलाई 1982 में राष्ट्रपति चुनाव के बाद 15 जुलाई 1982 को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटो की गिनती की जानी थी।
राष्ट्रपति चुनाव 1982 के लिए उमीदवार | Candidate for Presidential Election 1982
जब भारत में आठवें राष्ट्रपति चुनाव हुए उस वक्त भारत में लोकसभा में कांग्रेस सरकार थी और भारत के प्र्धानमंत्रो इंदिरा थी। कांग्रेस सरकार ने आठवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए ज्ञानी ज़ैल सिंह का नाम Propose किया इसके पीछे कारण ज्ञानी ज़ैल सिंह का कांग्रेस के लिए राजनीतिक कॅरिअर था। दूसरी तरफ आठवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे उमीदवार हंस राज खन्ना थे जिनका राजनीतिक कॅरिअर इतना नहीं था पर वे भी एक जाने माने व्यक्ति थे और भारत में सर्वोच्च न्यायलय के एक मेधावी जज रह चुके थे।
हंस राज खन्ना ने 1977 में जज के पद से इस्तीफा दिया था और एक अच्छी जान पहचान रखते थे इसलिए उन्होंने किसी भी पार्टी से राष्ट्रपति इलेक्शन न लड़ने का फैसला किया और आज़ाद उमीदवार के तौर पर 1982 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया।
1982 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे और ज्ञानी ज़ैल सिंह का सातवें राष्ट्रपति के लिए चुनाव | The results of the 1982 Presidential election and the election of Gyani Zail Singh to the seventh president
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त अनुसार 12 जुलाई 1982 में भारतीय राष्ट्रपति के लिए चुनाव सम्पन हुए एक तरफ ज्ञानी ज़ैल सिंह को उस वक्त की लोकसभा का समर्थन प्राप्त था और दूसरी तरफ हंस राज खन्ना ने आज़ाद उमीदवार के रूप में अपना राष्ट्रपति चुनाव के लिए, चुनाव लड़ रहे थे। 15 जुलाई 1982 में आठवें राष्ट्रपति के लिए कुल 1036798 वोटों का मतदान हुआ। जिसमें ज्ञानी ज़ैल सिंह को कुल 754113 वोट मिले।
ज्ञानी ज़ैल सिंह| ज्ञानी ज़ैल सिंह : भारत के सातवें राष्ट्रपति |
ज्ञानी ज़ैल सिंह के प्रतिद्व्न्दी ने 282 685 वोट प्राप्त किये। ज्ञानी ज़ैल सिंह को कुल 72.7 % और हंसराज खन्ना को 27.3 % वोट मिले थे। इस प्रकार ज्ञानी ज़ैल सिंह ने हंसराज खन्ना को 471448 के वोटों के अंतराल से हरा दिया था। भारत को देश का सातवां राष्ट्रपति चुना गया।
FAQ
प्रश्न :- भारत में आठवां (8th) राष्ट्रपति चुनाव कब हुआ था ?
उत्तर :- भारत में 8th राष्ट्रपति चुनाव 12 जुलाई 1982 में हुआ था ?
प्रश्न :- भारत में पहले सिख राष्ट्रपति कौन बने थे ?
उत्तर :- भारत में जितने भी राष्ट्रपति हुए हैं उनमे एक ही सिख राष्ट्रपति हैं जिनका नाम ज्ञानी ज़ैल सिंह है।
प्रश्न :- ज्ञानी जैल सिंह भारत के कौन से राष्ट्रपति थे ?
उत्तर :- ज्ञानी जैल सिंह भारत के सातवें राष्ट्रपति थे।
प्रश्न :- ज्ञानी जेल सिंह कितने मतों से जीते थे ?
उत्तर :- ज्ञानी जैल सिंह को राष्ट्रपति चुनाव में कुल 754,113 वोट मिले थे और उन्होंने हंस राज खन्ना को 471 428 मतों से हराया था।
प्रश्न :- ज्ञानी जेल सिंह के साथ राष्ट्रपति चुनाव किसने लड़ा था ?
उत्तर :- ज्ञानी जेल सिंह के साथ चुनाव हंस राज खन्ना ने लड़ा था जो पंजाब के रहने वाले थे।
Related links
|