दूसरा भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 1957 | Second Presidential Election of India 1957 in Hindi

भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 1957 | Indian Presidential Election 1957

Second Presidential Election of India 1957 in Hindi :- भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल 6 मई 1957 में समाप्त हुआ था क्योकि उन्होंने पहले राष्ट्रपति चुनाव 6 मई 1952 को जीते थे और सविंधान के अनुसार उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया था अब भारत में दूसरे राष्ट्रपति चुनाव होने थे। भारत में दूसरे राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा भारत के चुनाव आयोग ने 6 मई 1957 को की थी। 

 


दूसरे राष्ट्रपति चुनाव में पहले राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले इस बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए केवल तीन ही उमीदवार थे जबकि पहले राष्ट्रपति चुनाव में पांच उमीदवार ने राष्ट्रपति चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में चौधरी हरी राम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के प्रतिदव्न्दी थे जिन्हे राजेंद्र प्रसाद ने बड़े अंतर में हराया था।


भारतीय चुनाव आयोग ने दूसरे राष्ट्रपति चुनावों के लिए नाम नामांकित करने के लिए तारीख 16 अप्रैल 1957 को निश्चित की थी। इस इलेक्शन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन कैंडिडेट ने अपना नाम नामांकित किया था जिनका नाम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, चौधरी हरि राम और नगेंदर नारायण दास था। दूसरे राष्ट्रपति चुनाव में राजेंद्र प्रसाद ने इलेक्शन कांग्रेस पार्टी और दो अन्य उमीदवार ने चुनाव आज़ाद उमीदवार के रूप में लड़े थे।



तीनो उम्मीदवारों ने 16 अप्रैल को अपना नाम नामांकित किया और चुनाव आयोग ने नामांकित नामों की छंटनी 17 अप्रैल 1957 में की थी। तीनों की कैंडिडेट को 6 दिन का समय दिया गया था कि अगर कोई भी कैंडिडेट अपना नाम वापिस लेना चाहे तो राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इस चुनाव में तीन उमीदवार में किसी भी कैंडिडेट ने अपना नाम वापिस नहीं लिया था और रूल और रेगुलेशन के अनुसार 6 मई 1957 में भारत में राष्ट्रपति के दूसरे चुनाव हुए और वोटो की गिनती 10 मई को की गई थी जिनके नतीजे निम्नलिखित हैं।


भारत के चुनाव आयोग ने 6 मई 1957 को भारत के अप्रत्यक्ष रूप से दूसरा राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किया। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंद्वियों चौधरी हरि राम को 2,672 वोट और नागेंद्र नारायण दास को 2,000 वोट मिले, पर 459,698 वोटों के साथ फिर से चुनाव जीता। राजेंद्र प्रसाद, एकमात्र व्यक्ति रहे हैं, जिन्होंने भारत के राष्ट्रपति के रूप में दो कार्यकाल जीते और सेवा की है।


क्रम संख्या

कैंडिडेट का नाम

कुल वोट पड़े

1

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

459698

2

चौधरी हरी राम

2672 वोट

3

नागेंद्र नारायण दास

2000 वोट


डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद 1957 में तीसरी बार भारत के राष्ट्रपति चुने गए थे उनके जीवन के बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिक पर जा सकते हैं।
 

👉👉 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जीवनी 

 

भारत के दूसरी बार चुने गए राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद

 More about Presidential Election


राष्ट्रपति चुनाव 1952

राष्ट्रपति चुनाव 1962

राष्ट्रपति चुनाव 1967

राष्ट्रपति चुनाव 1969

राष्ट्रपति चुनाव 1974

राष्ट्रपति चुनाव 1977

राष्ट्रपति चुनाव 1982

राष्ट्रपति चुनाव 1987

राष्ट्रपति चुनाव 1992

राष्ट्रपति चुनाव 1997

राष्ट्रपति चुनाव 2002

राष्ट्रपति चुनाव 2007

राष्ट्रपति चुनाव 2012

राष्ट्रपति चुनाव 2017

राष्ट्रपति चुनाव 1950

 





Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने