यूपी में सबसे कम उम्र में बने थे अखिलेश यादव सीएम,अभी तक सबसे युवा सीएम बनने का रिकॉर्ड उनके ही नाम | Akhilesh Yadav became the youngest CM in UP, till now the record of becoming the youngest CM is in his name.

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री | Akhilesh Yadav Youth Chief Minister of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश भारत का जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है और जहां जनसँख्या अधिक होती है निश्चित तौर से वहां मतदाता भी अधिक होते हैं हैं इसलिए उत्तर प्रदेश में राजनीति पुरे भारत को प्रभावित करती है। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बलभ भाई पंत से लेकर आज तक 21 चेहरे मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण कर चुके हैं। 

यूपी में सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण करने वाले कुछ ऐसे थे जिनका राजनीतिक करियर बहुत ज्यादा था पर कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिन्होंने कम उम्र में या फिर अपनी युवा अवस्था में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। आइये जानते हैं उतर प्रदेश में सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन -कौन थे और आज तक उत्तर प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड किसके नाम है।

अखिलेश यादव के नाम है उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड :-

अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की बात करें तो कोई 1 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहा है और कोई पांच दिन के लिए पर अगर उत्तर प्रदेश के युवा नेता और युवा मुख्यमंत्री की बात करें तो आज भी यूपी के युवा सीएम बनने का रिकॉर्ड समाजवादी पार्टी के युवा नेता और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव के नाम ही है। हालाँकि वे दुबारा यूपी के सीएम नहीं बने और एक बार केवल पांच साल और 4 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 

समाजवादी पार्टी के दिग्गज और यंग नेता अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई नामक गांव में हुआ था। 1 जुलाई 1973 में जन्में अखिलेश यादव ने बचपन से खेल में रुचि दिखाई और उसके बाद 2009 में मात्र 36 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखे। 2009 में उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद सीट से लोकसभा चुनाव के लिए उप-चुनाव हुए और उन्होंने बसपा के दिग्गज नेता एस पी एस बघेल को 67,301 मतों से हराकर करारी मात दी। 

उसके बाद 2012 में जब उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो उन्होंने समाजवादी पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली। 2012 में उनकी मेहनत की वजह से यूपी में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिला और 15 मार्च 2012 में अखिलेश यादव जब केवल 38 साल 8 महीने और 14 दिन के थे तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे उत्तर प्रदेश के 20 वे सीएम थे पर इससे पहले उनसे छोटी उम्र का कोई भी उतर प्रदेश का सीएम नहीं बना था। 

पहले क्या अगर आज तक उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री बनने की बात करें तो ये रिकॉर्ड आज भी उनके ही नाम है। अन्य नेता जो युवा मुख्यमंत्री की गिनती में आते हैं वे थे :-

बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता मायावती जो चार बार यूपी की सीएम रह चुकी है उनके नाम उत्तर प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड कायम है। जब बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता मायावती का जन्म एक जनवरी 1956 में हुआ था। बाबा काशीराम के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने 1977 में राजनीति में कदम रखा और 1984 में बहुजन समाजवादी पार्टी की स्थापना के बाद 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव में भाग लिया। इस चुनाव में वे जीत गई।

15 जनवरी 1956 में जन्मी 3 जून 1995 मायावती ने जब उत्तर प्रदेश के सीएम पद की कमान संभाली तब उनकी उम्र 39 साल 5 महीने और 2 दिन थी। अगर उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री की बात करें तो दूसरे युवा सीएम बनने का रिकॉर्ड मायावती के नाम ही है।

अखिलेश यादव और मायावती के इलावा योगी आदित्यनाथ जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान सीएम हैं कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। योगी आदित्यनाथ जब 19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश सीएम बैठे तो उनकी उम्र 44 साल 9 साल 10 दिन के थे जबकि उनका जन्म पांच जून 1972 में हुआ था।

इनके इलावा देश के नेता जिनको मंडल कमीशन के लिए जाना जाता है जिनका नाम विश्वनाथन प्रताप सिंह और भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम भी उत्तर प्रदेश में कम उम्र में मुक्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। वीपी सिंह और राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने दोनों की उम्र लगभग 49 वर्ष की थे।


Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने