जानिए किस का जन्म 29 फरवरी को हुआ था ? | Know who was born on 29 February?

इन हस्तियों का जन्म हुआ यह 29 फरवरी को, जन्मदिन के लिए करना पड़ता है 4 साल इंतजार :-

एक सामान्य वर्ष में यदि आप एक कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर तक सभी दिनों की गणना करते हैं तो आप 365 दिनों की गणना करेंगे। लेकिन लगभग हर चार साल में फरवरी में 28 के बजाय 29 दिन होते हैं। इस तरह साल में 366 दिन होते हैं। 

इसे लीप ईयर कहते हैं। अब आप सोचते होंगे की क्या दुनिया में ऐसी कौन सी हस्तियां हैं जिनका जन्म 29 फरवरी को मनाया जाता है है। तो भारत की ही नहीं आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताएंगें जिनका जन्म 29 हुआ है और उन्हें अपना जन्म दिन मनाने के लिए चार साल का इंतजार करना पड़ता है।

29 फरवरी जन्मदिन वाले महान हस्तियों की सूची : प्रसिद्ध लोग जिनका जन्म दिन लीप ईयर में  मनाया जाता है :-


1. भारत के महान और अनुभवी राजनीतिज्ञ मोरार जी देसाई जो भारत के प्रधानमंत्री भी रहे हैं का जन्म 29 फरवरी 1896 में हुआ था। उनका जन्मदिन हर तीन साल के बाद अर्थात चौथे साल मनाया जाता है।

2 दुनिया के मशहूर हस्ती भ्रूणविज्ञानी कार्ल अर्नस्ट वॉन बेयर का जन्म भी 29 फरवरी 1792 में हुआ था।

3 . मर्विन वॉरेन :- अमेरिका के मशहूर संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, गीतकार और गीतकार का जन्म भी 29 फरवरी 1964 में हुआ था इसलिए उन्हें भी अपना जन्म दिन तीन साल बाद चौथे वर्ष मनाने का मौका मिलता है।

4 .दीना शोर :- दीना शोर अमेरिका की एक लोकप्रिय गायिका थी और 1940 के करीब अमरीका के प्रसिद्ध स्टार में से एक थी का जन्म 29 फरवरी 1916 में हुआ था हालाँकि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं पर उनका जन्म दिन भी हर लीप ईयर मैं मनाया जाता है।

5. जाह्नवी छेड़ा :- जब एक लीप ईयर जन्मदिन की बात आती है,या 29 फरवरी वाले जन्मदिन मनाने की बात सामने या दिमाग में आती है तो एक नाम जो तुरंत दिमाग में आता है वह है सीआईडी ​​फेम जाह्नवी छेड़ा। इंस्पेक्टर श्रेया का किरदार निभाते हुए, शो में उनका पहला एपिसोड जून 2012 में राज़ सर का था। बालिका वधु, छूना है आसमान, मायका और अन्य जैसे अन्य शो का हिस्सा लेने वाली जाह्नवी छेड़ा का जन्म 29 फरवरी 1984 में हुआ था।

6.लीना गेर्के :- लीना गेर्के जर्मनी की रहने वाली हैं और उन्होंने जर्मन मॉडल और होस्ट मैं नाम कमाया है। गेर्के ऑस्ट्रिया के नेक्स्ट टॉप मॉडल के होस्ट भी रहे हैं। इनका जन्म भी 29 फरवरी 1988 में हुआ था इसलिए उन्हें भी लीप ईयर में अपना जन्मदिन मनाने का मौका मिलता है।

7. डेनिस फ़रीना :- डेनिस फ़रीना एक लोकप्रिय फिल्म और टीवी अभिनेता थे और एक चरित्र अभिनेता थे जो पुलिस या डकैत की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। वे शिकागो में एक पुलिस अधिकारी भी रहे हैं। 

उनकी कुछ प्रसिद्ध भूमिकाओं में लॉ एंड ऑर्डर, मिडनाइट रन, क्राइम स्टोरी और बहुत कुछ शामिल हैं। इनका जन्म भी 29 फरवरी 1944 में हुआ था। उनका देहांत 22 जुलाई, 2013 में हुआ था पर उन्हें भी 29 फरवरी वाले दिन याद किया जाता है और जन्म दिन मनाया जाता है।

8. जा रूल :- 29 फरवरी को अर्थात लीप ईयर में जन्म लेने वाले सबसे प्रसिद्ध लोगों में से एक लोकप्रिय अमेरिकी रैपर, गायक, गीतकार और अभिनेता हैं जिनका नाम जा रूल है। इनका जन्म भी February 29, 1976 में अमेरिका में हुआ था। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने मात्र 6 साल में कई हिट फिल्में दी थी पर उनका जन्म 29 फरवरी को होने की वजह से जन्म दिन लीप ईयर अर्थात 29 फरवरी को मनाया जाता है।


9 .कुलेन जोन्स :- कुलेन जोन्स अमेरिका के मशहूर तैराक हैं अपनी इस कला की वजह से ये एक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भी रहे हैं। उनका जन्म भी 29 फरवरी 1984 में हुआ था इसलिए उन्हें भी लीप ईयर में तीन साल बाद अपना जन्मदिन मानने का मौका मिलता है।

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने