एक अच्छे शिक्षक के अपने परिवार के प्रति क्या कर्तव्य और उत्तरदायित्व होने चाहिए ? | What should be duties and responsibilities of a good teacher towards his family ?

एक अच्छे शिक्षक की अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी | Responsibility of a good teacher towards his family

इस बात से कतई भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार ही होता है और जब एक परिवार सुदृढ़ हो और विभिन्न कौशलों से भरपूर हो तो एक कुशल समाज का निर्माण होता है जहां एक अच्छे शिक्षक की ये जिमेदारी होती है कि वह एक अच्छे शिक्षार्थी का निर्माण करे वहीँ एक अच्छे शिक्षक का पाने परिवार के लिए भी कुछ उत्तरदायित्व और कर्तव्य होते हैं आइये जानने की कोशिश करते हैं एक अच्छे शिक्षक के अपने परिवार के प्रति क्या जिमेदारी और उत्तरदायित्व का होना जरूरी है। 



1. एक अच्छे शिक्षक की अपने परिवार के प्रति सबसे पहली जिमेदारी यह है कि वह अपने शिक्षण के कार्यक्रम के साथ परिवार के जितने भी सदस्य हैं उनके अंदर एक अनुसाशन का विकास करे अगर एक शिक्षक का परिवार अनुसाशित नहीं हो तो निश्चय ही एक समाज में और स्कुल में आप अनुशासन नहीं सिखा सकते हैं।


2. दूसरा एक अच्छे शिक्षक को इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि वह परिवार में इस बात को निश्चित करे कि उसका परिवार समय की कदर करने वाला है या नहीं अगर आप शिक्षक होते हुए बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद करते हैं तो आपका परिवार सुदृढ़ नहीं हो सकता और एक बार गया समय वापिस नहीं आता है।


3. तीसरा एक अच्छे शिक्षक की अपने परिवार के प्रति यह भी Duty है कि वह पहले अपने आप सारे परिवार के साथ विनम्र स्वभाव से बोले और उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक शांत स्वभाव अपनाने के लिए प्रेरित करे।


4. एक अच्छा शिक्षक एक अच्छे समाज का निर्माता होता है इसलिए आपका अपने अपने परिवार के प्रति पहला कर्तव्य यह है कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों को सच्च बोलने के मूल्यों को समझाए उन्हें इस बात का ज्ञान करवाए कि अगर आप सच्चे है तो आपको कोई कुछ नहीं कर सकता है वैसे भी सच्च बोलना एक आदर्श शिक्षक का बहुत बड़ा गुण है।


5 एक अच्छा शिक्षक को अपने परिवार को एक स्वच्छ स्वच्छ दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अगर आपके परिवार का सभी के लिए और देश के लिए एक स्वच्छ दृष्टिकोण है तो आपकी समाज में इज्जत की जाएगी अगर आप एक बात की 10 अलग बातें बनाकर चलेंगे तो आपके परिवार का सनाज में कोई अस्तित्व नहीं होगा।


6. एक अच्छे शिक्षक का यह एक शिक्षक होने के नाते ये दाइत्व है कि सबसे पहले अपने अपने अपने परिवार को संगठित करने की कोशिश करे। आजकल देखा गया है कि संयुक्त परिवार में रहना कोई नहीं चाहता अगर आपका परिवार एक संयुक्त परिवार में नहीं रहना चाहता है तो भी आपके यह कोशिश होनी चाहिए की आपके जितने भी सदस्य हैं वे संगठित हों।

7. एक अच्छा शिक्षक एक स्वस्थ समाज की शुरुआत अपने परिवार से ही करता है अगर आप एक सवस्थ देश की कामना करते हैं तो आपका अपने परिवार के प्रति यह कर्तव्य है कि आप अपने परिवार को एक स्वस्थ नागरिक बनने के लिए जो भी गतिविधयां हैं उनसे अपने परिवार को जागरूक करें अगर आप एक शिक्षक होते हुए भी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपमें और एक साधारण नागरिक में कोई अंतर नहीं है।


8. एक अच्छा अध्यपक होते हुए आपका स्वभाव अपने परिवार के प्रति दयालु और प्रेम से भरा होना चाहिए। परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रेम की भावना को जागृत करें अगर आप अपने परिवार में प्यार और प्रेम की भावना को जागृत नहीं करते हैं तो आप दूसरे को प्रेम का भाषण नहीं दे सकते हैं।


9. एक सुदृढ़ स अध्यापक होते हुए आपका या उत्तरदायित्व है कि अपने परिवार के सभी सदस्यों के कैरिएर के बारे में बराबर धयान रखे। परिवार का जो भी सदस्य है उसे इस बात के लिए प्रोत्साहित करे कि आपका अच्छा करियर किस बात में निहित है।


10. आजकल वैसे तो सभी व्यक्ति स्वार्थी होते हैं इसके पीछे कई कारण होते हैं गरीबी, अमीरी और समाज का का गलत सुझाव, पर आप अगर एक अच्छे शिक्षक हैं तो आपका अपने परिवार के प्रति यह फर्ज है की उन्हें यह Guide करें कि स्वार्थ की कुछ सीमा होती है इसलिए उन्हें स्वार्थपन से दूर रहने की कोशिश करवाएं।


11. अगर आपके परिवार में आप एक शिक्षक हैं और आपके परिवार में और भी वयक्ति आर्थिक रूप से मजबूत हैं तो कोशिश करें की उस बात का घमंड न करें आपके परिवार को इस बात के लिए जानूं करवाएं की घमंड का सिर हमेशा नीचा होता है अगर आपके परिवार में ऐसा होता है कि कोई घमंड से बोलता है समाज में घमंड को दिखाता है तो उसे समझाएं।


12. समय बहुत बलवान है और समय की सभी को कमी खलती है इसलिए आजकल सभी परिवार के सदस्य एक दूसरे से मिलकर नहीं बैठते हैं पर अगर आप एक अच्छे शिक्षक हैं तो आपका यह फर्ज है की सप्ताह में एक बार अपने परिवार के साथ जरूर बैठें और उनकी Counseling करें। इसका फायदा यह होगा कि आपके परिवार में अच्छे और बुरे विचारों की छंटनी होगी और आप उसमें सुधार कर सकते हैं।


13. अगर आप एक अच्छे शिक्षक हैं और आपको दूसरों को समझने का पूरा ज्ञान है तो इस बात को भी हमेशा ध्यान में रखें की आपसे भी गलती हो सकती है इसलिए एक परिवार में रहकर दूसरों को भी गौर से सुने ताकि आपकी कमियों का एहसास भी आपको हो सके।

संक्षेप में एक एक शिक्षक होते हुए आपके अपने परिवार के प्रति आपका ये ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए कि आपका परिवार सभी पहलुओं पर खरा उतरते हुए एक सुदृढ़ समाज और शक्तिशाली समाज का निर्माण करे अगर आपके मन में कोई विचार है तो उसे भी दूसरों के साथ साँझा जरूर करें।



Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने