अगर कोई लड़की खुद से शादी करती है तो उसे "सोलोगामी" कहते हैं जानिए इसके बारे में | If a girl marries herself then what is that marriage called?

अगर कोई लड़की खुद से शादी करती है तो उसे क्या कहा जाता है? 

"सोलोगामी"

शादी हर कोई करना चाहता है चाहे गरीब हो या फिर आमिर चाहे लड़की हो या फिर लड़का हो या फिर लड़की हर कोई ये ही सोचता है कि वह शादी करके एक खुशहाल जिंदगी व्यतीत करे। अपने बेटे या पति बेटी का विवाह करवाना भी हर किसी माँ बाप फर्ज होता है और इसके लिए हर कोई माँ बाप पहले से ही योजना बनाना शुरू क्र देता है। सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी में विवाह के अलग -अलग प्रकार होते हैं पर ये बात तो पक्की है और आपके मन में भी ये बात सुनिश्चित होगी कि शादी या विवाह के लिए दो व्यक्तियों का होना जरूरी होता है। आज हम आपको उस शादी के बारे में बताना चाहते हैं जिसमें एक ही व्यक्ति होता है और वह अपने आप से शादी करता है।


इससे पहले कि कि हम इसके बारे में बताएं कि अपने साथ शादी करने को क्या कहते हैं हम सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी में शादी और विवाह के प्रकारों को जानने की कोशिश करते हैं। साइकोलॉजी टुडे के अनुसार, विवाह के सात प्रकार होते हैं :- स्टार्टर शादी, साथी विवाह, पालन-पोषण विवाह, सुरक्षा विवाह, एक साथ अकेले रहना शादी, खुली शादी, वाचा विवाह, मोनोगैमी। 


इसी तरह पहले पुराने समय में विवाह के आठ प्रकार होते थे जिनमें ब्रम्ह विवाह ,दैव विवाह , आर्ष विवाह , प्रजापत्य विवाह, गन्धर्व विवाह, आसुर विवाह, राक्षस विवाह , पैशाच विवाह प्रमुख थे। इन सभी शादियों में एक बात तो निश्चित हैकि दो व्यक्तियों का होना जरूरी होता है तो आप सोचते होंगे वह कौन सी शादी है जिसमें एक ही व्यक्ति होता है और वह कैसे शादी करता है तो आओ जानते हैं इसके बारे में।

अपने आप से शादी करने को क्या कहते हैं ?


अगर कोई भी स्त्री या महिला अपने साथ शादी करती है तो उसे सोलोगामी कहते हैं पर ज्यादातर इस तरह के विवाह का प्रचलन आजकल स्त्रियों में है। और यह एक ऐसा विवाह है जिसे सार्वजनिक तौर पर किया जाता है। इस किस्म की शादी करने का अर्थ केवल अपने आप से प्यार करना हो सकता हैं।संक्षेप में सोलोगैमी का अर्थ जिन्दगी में किसी पुरुष Life Partner का पति के रूप में न होना है। शादी के बाद एक लड़की अपने में पति होती है और अपने में एक पत्नी होती है।


FAQ :-


1. सोलोगामी अर्थात अपने आप से शादी करने के लिए क्या कानूनी मान्यता है ?


अगर कोई लड़की अपने आप से शादी करना चाहती है तो उसके पीछे कोई भी कानूनी प्रावधान नहीं है ?


2. सोलोगामी किस्म की शादी या अपने आप से शादी करने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं ?


अगर एक लड़की अपने आप से शादी करती है उसके पीछे ये भी कारण हो सकता है कि वह अपने आप को मूल्य वान समझती हो या फिर ऐसा भी हो सकता है कि वह पारिवारिक समस्यायों से दूर रहना चाहती हो या फिर ऐसा भी हो सकता है कि लड़की के अंदर ात्म प्रेम की भावना ज्यादा हो। अपने आप से शादी करने के पीछे यह भी कारण हो सकता है कि लड़की को शायद इस बात का डर सताता हो कि पुरुष उसका साथ जीवन भर नहीं दे सकते हैं।

Note :- इस पोस्ट में केवल सोलोगामी
 के बारे में बताया गया है और इसका अर्थ बताया गया है कि अगर अपने साथ एक लड़की शादी करती है तो उसे क्या कहते हैं यह मामला गुजरात में सामने आया है कि एक लड़की अपने आप से शादी करना चाहती है यह मामला पहली बार सामने आया है इसलिए 11 जून के बाद ही इस बात का पता चलेगा की कि क्या यह शादी होती है या नहीं अगर होती है तो किस हद तक कामयाब रहती है।





Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने