जानिए, उत्तर प्रदेश में 10 बार राष्ट्रपति शासन के बारे में |In Hindi Know about President rule in Uttar Pradesh i

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन कब -कब लगा था ? :- भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुसार, यदि कोई राज्य सरकार संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कार्य नहीं कर सकती है, तो केंद्र सरकार राज्य मशीनरी का सीधा नियंत्रण ले सकती है। भारत का कोई भी राज्य राष्ट्रपति शासन से नहीं बचा है अर्थात कहीं न कहीं किसी न किसी राज्य में अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में अभी तक सबसे अधिक 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश में 10 बार कब -कब राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।



उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन का इतिहास | History of President Rule in Uttar Pradesh


1. उत्तर प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रपति शासन 25 फरवरी 1968 से लेकर 26 फरवरी 1969 तक 1 साल और 1 दिन के लिए लगा था उस वक्त उत्तर प्रदेश के मुखयमंत्री चरण सिंह थे और उत्तर प्रदेश गवर्नर डॉ. बेजवाड़ा गोपाल रेड्डी थे। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में पहला राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।



2. उत्तर प्रदेश में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन :-
 

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सरकारी तंत्र 1970 में ख़राब हुआ था और दूसरी बार यहाँ राष्ट्रपति शासन 1 अक्टूबर 1970 में लगा था और ये राष्ट्रपति शासन 18 अक्टूबर 1970 तक 17 दिनों के लिए रहा था। उत्तर प्रदेश में 10 राष्ट्रपति शासन में सबसे अल्पकालीन राष्ट्रपति शासन था। ये राष्ट्रपति शासन जब उत्तर प्रदेश में लगाया गया था तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह थे। अर्थात उतर प्रदेश में पहले दो राष्ट्रपति शासन चरण सिंह के समय ही लगे थे। जब उत्तर प्रदेश में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा तब उत्तर प्रदेश के गवर्नर डॉ. बेजवाड़ा गोपाल रेड्डी, भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरी और भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी थे।



3. उत्तर प्रदेश में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन 13 जून 1973 में लगा था और ये राष्ट्रपति शासन 13 जून 1973 से लेकर 8 नवंबर 1973 तक 148 दिनों तक रहा था। ये राष्ट्रपति शासन 356 के तहत लगाया गया था और उस वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमला पति त्रिपाठी थे और उत्तर प्रदेश के गवर्नर अकबर अली खान द्वारा सिफारिस की गई थी। जब उत्तर प्रदेश में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा तब भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरी ही थे और भारत में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार थी और भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के शासन काल में ये राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।



4. उत्तर प्रदेश में चौथी बार राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में चौथी बार राष्ट्रपति शासन 30 नवंबर 1975 में इंदिरा गाँधी के कार्यकाल में ही में लगाया गया था और ये राष्ट्रपति शासन 30 नवंबर से लेकर 21 जनवरी 1976 तक लगा था जो 52 दिन के लिए रहा था। जब उत्तर प्रदेश में चौथी बार राष्ट्रपति शासन लगा था उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत नंदन बहुगुणा थे और इस राष्ट्रपति शासन की सिफारिश उस वक्त के उत्तर प्रदेश के गवर्नर Dr. Marri Chenna Reddy द्वारा की गई थी और पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इस राष्ट्रपति शासन की घोषणा की थी।



5. उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार राष्ट्रपति शासन :- 

1975 के बाद उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार राष्ट्रपति शासन 30 अप्रैल 1977 में लगाया गया था जो 23 जून 1977 तक 54 दिनों तक रहा था। 1977 में जब सरकारी तंत्र फेल हुआ था तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी थे और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन गवर्नर Dr. Marri Chenna Reddy ने यहां पर राष्ट्रपति शासन की सिफारिस की थी। जब उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया था तब भारत में केंद्र में पहली बार जनता पार्टी की सरकार बनी थी और भारत के उस वक्त प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई थे। जब उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार राष्ट्रपति शासन की घोषणा की गई थी भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जति थे जिन्होंने राष्ट्रपति शासन की घोषणा की थी।



6. उत्तर प्रदेश में छठी बार राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में 6 वां राष्ट्रपति शासन मुख्यमंत्री बनारसी दास के कार्यकाल में 17 फरवरी 1980 से लेकर 9 जून 1980 तक 113 दिन के लिए लगा था। जब उत्तर प्रदेश में छठी बार सरकारी तंत्र फेल होने की वजह से राष्ट्रपति शासन लगाया गया था तब उत्तर प्रदेश के गवर्नर Ganpatrao Devji Tapase थे जिन्होंने राष्ट्रपति शासन की सिफारिस की थी और भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने इस राष्ट्रपति शासन की घोषणा की थी।



7. उत्तर प्रदेश में सातवीं बार राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में सातवीं बार राष्ट्रपति शासन 6 दिसंबर 1992 में लगा था जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे जो भारतीय जनता पार्टी से सबंध रखते थे। उत्तर प्रदेश में ये राष्ट्रपति शासन 4 दिसंबर 1993 तक 363 दिन के लिए लगा था। जब उत्तर प्रदेश में सातवीं बार राष्ट्रपति शासन लगा था तब केंद्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सरकार थी और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव थे। इस राष्ट्रपति शासन की सिफारिश उत्तर प्रदेश के गवर्नर सत्यनारायण रेड्डी द्वारा की गई थी और भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश में सातवें राष्ट्रपति शासन की घोषणा की थी।



8. उत्तर प्रदेश में आठवीं बार राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में आठवीं बार राष्ट्रपति शासन तब लगा था जब उत्तर प्रदेश में पहली बार मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी। मायावती उत्तर प्रदेश की पहली मुखयमंत्री थी। ये राष्ट्रपति 18 अक्टूबर 1995 से लेकर 17 अक्टूबर 1996 तक लगाया गया था। ये राष्ट्रपति शासन 11 महीने और 29 दिन के लिए लगा था। जब उत्तर प्रदेश में आठवां राष्ट्रपति शासन लगा था तब उत्तर प्रदेश के गवर्नर रोमेश भंडारी, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और भारत के राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा थे।



9. उत्तर प्रदेश में नौवां (9th) राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में नौवीं 9th बार राष्ट्रपति शासन 17 अक्तूबर 1996 में लगाया गया था। उत्तर प्रदेश की आंतरिक स्थिति सही न होने की वजह से इसे लगातार किया गया था। ये राष्ट्रपति शासन 17 अक्तूबर 1996 से लेकर 23 मार्च 1997 तक 5 महीने 06 दिन  के लिए लगाया गया था। जब उत्तर प्रदेश में 9 वीं बार राष्ट्रपति शासन लगा था तब उत्तर प्रदेश के गवर्नर रोमेश भंडारी थे और भारत के राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने इस राष्ट्रपति शासन की घोषणा की थी। उस वक्त केंद्र में जनता दल की पार्टी के नेता एच डी देवगौड़ा की सरकार थी और वे प्रधानमंत्री थे।



10. उत्तर प्रदेश में दसवां और अंतिम राष्ट्रपति शासन :- 

उत्तर प्रदेश में दसवां राष्ट्रपति शासन 8 मार्च 2002 में लगाया था जब उत्तर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह थे। ये राष्ट्रपति शासन 8 मार्च 2002 से लेकर 3 मई 2002 तक 56 दिनों के लिए लगाया गया था। जब उत्तर प्रदेश में दसवीं बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया था तब उत्तर प्रदेश के गवर्नर विष्णु कान्त शास्त्री थे और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। उत्तर प्रदेश में दसवें राष्ट्रपति शासन की घोषणा तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायणन ने की थी।


उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सूची (लिस्ट) :- 


क्रम संख्या

समयावधि

राष्ट्रपति का नाम

प्रधानमंत्री का नाम

पहला राष्ट्रपति शासन

25 फरवरी 1968 से लेकर 26 फरवरी 1969 तक 366 दिन अर्थात 1 साल और 01 दिन

डॉक्टर जाकिर हुसैन

इंदिरा गाँधी

दूसरा राष्ट्रपति शासन

1 अक्टूबर 1970 से 18 अक्टूबर 1970 तक 17 दिन

वी वी गिरी

इंदिरा गाँधी

 

तीसरा राष्ट्रपति शासन

13 जून 1973 से लेकर 8 नवंबर 1973 तक 148 दिनों तक.अर्थात 4 महीने 24 दिन

वी वी गिरी

इंदिरा गाँधी

 

चौथा राष्ट्रपति शासन

30 नवंबर 1975 से लेकर 21 जनवरी 1976 तक  52 दिन अर्थात 1 महीने 22 दिन

फखरुद्दीन अली अहमद

इंदिरा गाँधी

पांचवां राष्ट्रपति शासन

30 अप्रैल 1977 से  23 जून 1977 तक 54 दिनों  अर्थात 1 महीने 24 दिन

बी डी जति

मोरार जी देसाई

 

छठा राष्ट्रपति शासन

17 फरवरी 1980 से लेकर 9 जून 1980 तक 113 दिन अर्थात 3 महीने 21 दिन

नीलम संजीव रेड्डी

(युवा राष्ट्रपति)

इंदिरा गाँधी

 

सातवां राष्ट्रपति शासन

6 दिसंबर 1992 से लेकर 4 दिसंबर 1993 तक  363 दिन अर्थात 11 महीने 28 दिन

शंकर दयाल शर्मा

पी वी नरसिम्हा राव 

 

आठवां राष्ट्रपति शासन

18 अक्टूबर 1995 से लेकर 17 अक्टूबर 1996 11 महीने और 29 दिन

शंकर दयाल शर्मा

एच डी देवेगौड़ा

नौवां राष्ट्रपति शासन

17 अक्तूबर 1996 से लेकर 23 मार्च 1997 5 महीने 06 दिन

शंकर दयाल शर्मा

एच डी देवेगौड़ा 

 

दसवां राष्ट्रपति शासन

8  मार्च 2002 से लेकर 3 मई 2002 तक एक महीने 16 दिन अर्थात 56 दिन

के आर नारायणन

अटल बिहारी वाजपेयी

 



उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन से जुड़े प्रश्न उत्तर :- 


प्रश्न :- उत्तर प्रदेश में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगा है ?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश में भारत में सबसे अधिक बार 10 बार राष्ट्रपति शासन लगा है।


प्रश्न :- उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक समय के लिए राष्ट्रपति शासन कब लगा था ?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक समयावधि के लिए राष्ट्रपति शासन 25 फरवरी 1968 को लगा था 
जो प्रथम राष्ट्रपति शासन था इसकी समयावधि 25 फरवरी 1968 से लेकर 26 फरवरी 1969 तक 1 साल और 1 दिन की थी। 


प्रश्न :- उत्तर प्रदेश में इंदिरा गाँधी के समय कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया था ?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश में अब तक 10 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है जिसमें 5 बार (पहला, दूसरा,तीसरा,चौथा, छठा}  राष्ट्रपति शासन इंदिरा गाँधी के शासन काल में ही लगे हैं। 


प्रश्न :- उत्तर प्रदेश में किस राष्ट्रपति कार्यकाल में सबसे अधिक बार राष्ट्रपति शासन लगा है ?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश में  पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा के कार्यकाल में सबसे अधिक बार तीन बार (सातवां, आठवां, नौवां)  राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। 


प्रश्न :- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है ?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश में 10 में से 2 बार भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में लगाया गया है पहला मोरार जी देसाई के शासन काल में, पांचवां राष्ट्रपति शासन और दूसरा 8 मार्च 2002 को अटल बिहारी वाजपेई के शासन काल में लगाया गया था। 


प्रश्न :- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के शासन काल में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है ?
उत्तर :-  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के शासन काल में 6 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है पांच बार इंदिरा गाँधी के समय और एक बार जब भारत के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव थे। 




Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने