सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिए पुरस्कारों और सम्मानों की सूची | List of Awards and Honors given to Sarvepalli Radhakrishnan
डॉक्टर राधाकृष्णन भारत के उप - राष्ट्रपति और राष्ट्रपति थे। वे भारत के राष्ट्रपति ही नहीं थे पर भारत के समानित्त और होनहार शिक्षक भी थे जिनके नाम पर आज भी शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने शिक्षण के क्षेत्र में और राजनीति के क्षेत्र में भी बुलंदियों को झुआ था। ऐसे शिक्षा विद और महान दार्शनिक को उनकी प्राप्तियों के लिए पुरुस्कारों और कई सम्मान से नवाजा गया था आईये जानते है सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कितने अवार्ड और पुरुष्कार मिले थे।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार और सम्मान :-
1. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे इसलिए उनको इन प्राप्तियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 1931 में किंग जॉर्ज पंचम द्वारा नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
2. भारत की आजादी से पहले 1938 में डॉक्टर राधाकृष्णन को ब्रिटिश अकादमी का फेलो चुना गया जो अपने में या भारत के लिए बहुत बड़ा सम्मान और पुरुष्कार था।
3. डॉक्टर राधाकृष्णन एक वैज्ञानिक सोच वाले और कलात्मक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति थे इसलिए उन्हें 1954 में जर्मनी द्वारा विज्ञान और कला के लिए पौर ले मेरिट के प्राप्तकर्ता से सम्मानित किया गया था।
4. डॉक्टर राधाकृष्णन एक सुदृढ़ अम्बेस्डर भी थे इसलिए राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में "मेक्सिको द्वारा सैश फर्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल" के प्राप्तकर्ता से सम्मानित किया गया था जो मेक्सिको के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला विदेशी नागरिक को सबसे बड़ा पुरूस्कार है।
5. राधाकृष्णन शांति दूत थे जो विश्व शांति के लिए तत्पर रहते थे इसलिए 1961 में उन्हें जर्मन बुक ट्रेड के शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
6. डॉक्टर राधाकृष्णन भारत के उच्च शिक्षा विद और शिक्षक थे जब उनके विद्यार्थियों ने उन्हें उनके नाम पर दिवस मनाने के लिए आग्रह किया तो उन्होंने पांच सितम्बर को अध्यापक दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया और 1962 से आज तक भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
7. इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट जिसे आई ओ एम के नाम से जाना जाता है आजादी से पहले ब्रिटिश भारत के नागरिकों और सैनिकों को दिया जाने वाला सम्मान था। जिसे आजादी के बाद अलग प्रणाली के तहत देने का फैसला किया गया। उन्हें 1963 में यूनाइटेड किंगडम द्वारा ऑर्डर ऑफ मेरिट की सदस्यता से सम्मानित किया गया था।

8. साहित्य अकादमी फेलोशिप साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड है ये अवार्ड उन्हें भारतीय विचारों और सार्वभौमिक मानवतावाद की परंपरा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये 1968 में दिया गया था और वे इस अवार्ड को प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे।
9. डॉक्टर राधाकृष्णन को उनकी मृत्यु से पहले 1975 में टेम्पलटन पुरस्कार से नवाजा गया था। टेम्पलटन पुरस्कार पुरुष्कार एक ऐसा सम्मान है जो किसी भी जीवित व्यक्ति को उसके अध्यात्मक सोच के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार भारत में डॉक्टर राधाकृष्णन के इलावा मदर टेरेसा , बाबाआमटे और पांडुरंग शास्त्री आठवले कोदिया गया है।
FAQ :-
FAQ :-
प्रश्न :- डॉक्टर राधाकृष्णन को कितनी बार नोबेल पुरूस्कार मिला ?
उत्तर :- डॉक्टर राधाकृष्णन रिकॉर्ड 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उन्हे 16 बार साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरुष्कार और 11 बार शांति के लिए नोबेल पुरुस्कार से नामांकित किया गया था। 1954 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था .

Related Topic :-