भारत के सभी उपराष्ट्रपतियों की सूची (आजादी से अब तक)
|
उपराष्ट्रपति
का नाम | सूची | क्रम संख्या |
कार्यकाल और चुनाव सबंधी भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची |
भारत के पहले उपराष्ट्रपति |
भारत के पहले
उपराष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णनन थे जिनका जन्म 5 सितम्बर 1888 में एक तेलगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जब 1952 में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के
राष्ट्रपति बने और जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बने तब वे 13 मई 1952 में भारत के पहले उपराष्ट्रपति बने थे।
पहली बार डॉक्टर
निर्वरोध उप - राष्ट्रपति चुने गये थे। दूसरी बार भी भारत के उप - राष्ट्रपति
डॉक्टर राधाकृष्णनन चुने गए थे और निर्वरोध उनका चुनाव हुआ था। डॉक्टर राधा
कृष्ण का पहला उपराष्ट्रपति कार्यकाल 13 मई 1952 से लेकर 12 मई 1957 का पांच साल का रहा और दूसरा कार्यकाल 13 मई 1957 से 12 मई 1962 तक पांच साल का रहा। उनका भारत के उप -राष्ट्रपति का कुल
कार्यकाल 9 साल और 364 दिन लगभग 10 साल का रहा था। |
|
भारत
के दूसरे उपराष्ट्रपति |
भारत के दूसरे
उपराष्ट्रपति जाकिर हुसैन बने थे जिनक जन्म 8 फरवरी 1897 में हैदराबाद में हुआ था और अफरीदी मुस्लिम परिवार सबंध
रखने वाले वे भारत के पहले उप -राष्ट्रपति थे। वे भारत के उप -राष्ट्रपति होने
के साथ -साथ एक अच्छे इकोनॉमिस्ट भी थे। जब डॉक्टर राधाकृष्णन भारत के
राष्ट्रपति बने थे तब उन्हें भारत का उप - राष्ट्रपति बनाया गया था।
जहां पहले दो
उपराष्ट्रपति चुनाव में डॉक्टर राधाकृष्णन को निर्वरोध चुना गया था वही जाकिर हुसैन के साथ एन सी सामंतसिंहरी
ने उपराष्ट्रपति चुनाव लड़े थे पर जाकिर हुसैन ने ये इलेक्शन जाकिर हुसैन ने एन
सी सामंतसिंहरी को बड़े मार्जिन से हरा दिया था और जाकिर हुसैन को 568 वोट और एन सी सामंतसिंहरी को मात्र 14 वोट मिले थे। इस प्रकार जाकिर हुसैन
भारत के दूसरे और तीसरे कार्यकाल के लिए उपराष्ट्रपति चुने गए थे। उनका उप
राष्ट्रपति का कुल कार्यकाल 13 मई 1962 से लेकर 12 सन 1967 तक 4 साल 364 दिन के लिए रहा था।
|
|
भारत के तीसरे उप-राष्ट्रपति |
भारत के तीसरे
उप-राष्ट्रपति जिनकI जन्म 10 अगस्त सन 1894 में ब्रह्मपुर नामक स्थान पर ओडिसा में हुआ था। वराहगिरी
वेंकट गिरि भारत के उपराष्ट्रपति 13 मई 1967 में भारत के उप -राष्ट्रपति चुने गए थे जब उन्होंने अपने
प्रतिद्वंधी मुहमंद हबीब को उप - राष्ट्रपति चुनाव में हराया था और उप
-राष्ट्रपति बने थे। पर उनके कार्यकाल सबंधी एक दिलचस्प बात ये हैं कि उनका आज
तक सभी उपराष्ट्रपति का कम कार्यकाल रहा है।
उन्होंने उप -
राष्ट्रपति कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक केवल एक साल और 355 दिन का रहा था। इसके पीछे ये कारण था कि वे एक आज़ाद
उमीदवार के लिए भारत के राष्ट्रपति पद की दौड़ में आ गए थे इसलिए उन्होंने 20 जुलाई 1969 में उप - राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। |
|
भारत के चौथे
उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरूप
पाठक |
आज़ाद भारत के
चौथे उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरुप पाठक थे। जिनका जन्म 26 फरवरी 1896 में उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। वे इलाहबाद हाई
कोर्ट के जज भी रहे थे। भारत में उप -राष्ट्रपति चुनाव पांच साल बाद होता है।
भारत में पहले चार उप - राष्ट्रपति चुनाव क्रमवध 1952, 1957, 1962, 1967 में हुए थे। पांचवां उपराष्ट्रपति
चुनाव 1972 में होना था पर वी वी गिरी के इस्तीफे
से उप - राष्ट्रपति का पद खाली हो गया था इस लिए चुनाव उप -राष्ट्रपति चुनाव 1969 में हुआ था। गोपाल स्वरूप पाठक का उप
राष्ट्रपति कार्यकाल 31 अगस्त 1969 से लेकर 30 अगस्त 1974 तक 4 साल 364 दिन का रहा था। अपने पांच साल के कार्यकाल में गोपाल
स्वरूप पाठक ने भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के साथ कार्यकाल पूरा किया
था। |
|
भारत के पांचवें
उप - राष्ट्रपति
| |
भारत के पांचवें
उपराष्ट्रपति बी डी जति थे जिनका पूरा नाम बसपा दनप्पा जति था। 10 सितम्बर 1912 में जन्मे बसपा दनप्पा जति (बी डी जति)
भारत उनका राजनैतिक सफर 1940 से शुरू हो गया था। उसके बाद वे मैसूर
के चीफ मिनिस्टर भी बने थे।
बी डी जति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता थे इसलिए कांग्रेस पार्टी से उन्हें उप - राष्ट्रपति चुनाव में सेलेक्ट किया गया था तरफ उनके प्रतिद्वंदी झारखंड पार्टी के निरल एनीम होरो थे जिन्हे बसपा दनप्पा जति नई हरा दिया था और 31 अगस्त 1974 से लेकर 30 अगस्त 1979 तक 4 साल और 363 दिन के लिए भारत के उपराष्ट्रपति बने थे। उनके उप - राष्ट्रपति कार्यकाल में भारत के तीन प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल समकालीन रहा जिनमे इंदिरा गाँधी, चौधरी चरण सिंह और मोरार जी देसाई हैं। |
|
भारत
के 6
वें
उपराष्ट्रपति | मोहम्मद
हिदायतुल्लाह (एम.हिदायतुल्लाह) |
भारत के छेवें
उपराष्ट्रपति एम.हिदायतुल्लाह थे जिनका पूरा नाम
मोहम्मद हिदायतुल्लाह था और उनका जन्म 17 दिसंबर 1905 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी में हुआ था। मोहम्मद हिदायतुल्लाह 25 फरवरी 1968 से 16 दिसंबर 1970 तक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रहे थे और
उसके बाद उन्होंने 31 अगस्त 1979 से 30 अगस्त 1984 तक भारत के छठे उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल निभाया। मोहम्मद हिदायतुल्लाह जब भारत के छेवें
उपराष्ट्रपति चुने गए थे तब वे भी डॉक्टर राधाकृष्नन की तरह निर्वरोध चुने गए
थे। उन्होंने 20 जुलाई 1969 से भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य
किया था। मोहम्मद हिदायतुल्लाह के समय भारत के दो प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल
रहा था एक चौधरी चरण सिंह और इंदिरा गाँधी। |
|
भारत के 7 वें उपराष्ट्रपति | रामास्वामी
वेंकटरमण (आर वेंकटरमण) |
भारत के सातवें
उपराष्ट्रपति आर वेंकटरमण थे जिनका पूरा नाम रामास्वामी वेंकटरमण था। रामास्वामी वेंकटरमण का जन्म 4 दिसंबर 1910 में तमिलनाडु में हुआ था हालांकि 1957 में संसद के लिए लोकसभा सीट के लिए चुने गए थे पर
उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था क्योकि वे मद्रास की राजनीति में भाग लेना
चाहते थे। उन्होंने मद्रास विधान परिषद के नेता के रूप में
भी काम किया था। रामास्वामी वेंकटरमण भारत के उप
राष्ट्रपति 22 अगस्त 1984 के उपराष्ट्रपति चुनाव में चुने गए थे जब उन्होंने वे
कांग्रेस की तरफ से उमीदवार थे और उन्होंने बी सी कांबले को 1984 के उपराष्ट्रपति चुनाव में हराया था।
31 अगस्त 1984 रामास्वामी वेंकटरमण भारत के उपराष्ट्रपति बने और उनका
कार्यकाल 24 जुलाई 1987 तक दो साल और 327 दिन का रहा था। रामास्वामी वेंकटरमण जब भारत के
उपराष्ट्रपति थे तो उनके समकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी थे
जिनके साथ उन्होंने उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा किया था। उन्होंने भारत के
राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह के साथ कार्यालय साँझा किया था। |
|
भारत के 8 वें उपराष्ट्रपति | |
भारत के आठवें
उपराष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा थे जिनका जन्म 19 अगस्त 1918 में भोपाल में हुआ था। उन्होंने 1940 में भारत की आज़ादी के लिए योगदान दिया
और 1960 में इंदिरा गाँधी के समय वे इंडियन
नेशनल कांग्रेस में शामिल हुए। रामास्वामी वेंकटरमण का उप राष्ट्रपति कार्यकाल
ख़तम होने से पहले 1987 में राष्ट्रपति चुआव और उप -
राष्ट्रपति चुनाव इकठे करवाने का फैसला किया गया था।
इसलिए
रामास्वामी वेंकटरमण को इस चुनाव के लिए राष्ट्रपति और शंकर दयाल शर्मा को
उप-राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया था। शंकर दयाल शर्मा को भारत का
आठवां उप -राष्ट्रपति निर्वरोध घोषित किया गया। इस प्रकार शंकर दयाल शर्मा भारत
के 7 वे उपराष्ट्रपति 3 सितम्बर 1987 में बने और 24 जुलाई 1992 तक उनका कार्यकाल चार साल और 325 दिन का रहा। शंकर दयाल शर्मा भारत के ऐसे उपराष्ट्रपति हैं
जिन्होंने भारत के चार प्रधानमंत्री राजीव गाँधी, वी पी सिंह, चंद्र शेखर और नरसिम्हा राव के साथ अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया
था। |
|
भारत के 9 वें उपराष्ट्रपति | कोचेरिल रमन
नारायणन (के आर नारायणन) |
भारत के नौवें
उपराष्ट्रपति के आर नारायणन थे जिनका पूरा नाम कोचेरिल रमन नारायणन था और जन्म
उझावूर के पेरुम्थानम में हुआ था। नारायणन ने इंदिरा गांधी के अनुरोध पर राजनीति
में प्रवेश किया था उसके बाद 1984, 1989 और 1991 में लोकसभा के लिए लगातार तीन बारआम चुनाव जीते थे।
उनका
उपराष्ट्रपति के रूप में चुनाव 1992 में हुआ था जब उन्होंने काका जोगिन्दर सिंह को हराया था
जो एक आजाद उमीदवार थे। कोचेरिल रमन नारायणन भारत के 9 वे उपराष्ट्रपति 21 अगस्त 1992 से लेकर 24 जुलाई 1997 तक चार साल और 337 दिन का कार्यकाल पूरा किया था। उन्होंने भारत के 9 वे राष्ट्रपति के साथ अपना कार्यालय
पूरा किया था। उन्होंने नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी, एच देवगौड़ा और इन्दर कुमार गुजराल चार
प्रधानमंत्रियों के साथ अपना कार्यकाल पूरा किया था। |
|
भारत के 10 वें उपराष्ट्रपति | कृष्ण कान्त |
आजाद भारत के
दसवें उपराष्ट्रपति कृष्ण कान्त थे जिनका जन्म 28 फरवरी 1927 में भारत के पंजाब राज्य के तरनतारन जिले में हुआ था
उन्होंने भारत छोड़ो अंदोलन में भी भाग लिया था उसके बाद आपातकाल के बाद वे
लोकसभा के सदस्य भी चुने गए थे।
कृष्ण कान्त के
उपराष्ट्रपति चुनाव में उनके गृह राज्य के सुरजीत सिंह बरनाला थे जो शिरोमणि
अकाली दल से थे। कृष्ण कान्त ने जनता दल के उमीदवार के रूप में ये इलेक्शन जीत
लिया था। कृष्ण कान्त 21 अगस्त 1997में भारत के उपराष्ट्रपति बने और उनका कार्यकाल 27 जुलाई 2002 तक चार साल और 340 दिन का रहा था। |
|
भारत के 11 वें उपराष्ट्रपति | |
भारत के 11 वें उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत थे जिनका जन्म 23 अक्टूबर 1925 में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी से
सम्बंधित थे और भारतीय जनता पार्टी के लिए उनका राजस्थान के लिए बहुत योगदान था।
राजनीति में रंग दिखाते हुए उन्होंने 1977 के आपातकाल के बाद राजस्थान विधानसभा के लिए बहुत बड़ी जीत
हासिल की थी जब उन्होंने 200 विधानसभा सीट के लिए 151 सीट पर 1977 में भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत हासिल की थी। उसके बाद उन्होंने भारत के
उपराष्ट्रपति के लिए 2002 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के उमीदवार
सुशील कुमार शिंदे के विरुद्ध चुनाव लड़े थे और राष्ट्रपति के इलेक्शन जीत कर 19 अगस्त 2002 में भारत के उपराष्ट्रपति बने थे। उनका कार्यकाल 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक का रहा। |
|
भारत के 12 वें उपराष्ट्रपति | |
1 अप्रैल 1937 में कलकत्ता में जन्मे मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 12 वें उपराष्ट्रपति थे। वे भारत के लिए
लगातार दो कार्यकाल के लिए उप राष्ट्रपति चुने गए थे। पहले अंसारी ने पहले
कार्यकाल के लिए यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलियन्स (U.P. A) सरकार द्वारा नामंकित किया गया था और वे नजमा हेपतुल्ला
बीजेपी उमीदवार को हराकर उपराष्ट्रपति बने थे।
दूसरी बार 2012 में फिर से इंडियन नेशनल कांग्रेस ने
नामांकित किया था और उन्होंने बीजेपी के उमीदवार जसवंत सिंह को हराया था।
मोहम्मद हामिद अंसारी सर्वप्प्ल्ली राधाकृष्ण के बाद दूसरे ऐसे भारत के
उपराष्ट्रपति हैं जो दो बार उपराष्ट्रपति बने थे। उनका कुल कार्यकाल भी
सर्वप्प्ल्ली राधाकृष्ण के समान 9 साल और 364 दिन का रहा था। |
|
भारत के वर्तमान
और 13 वें उपराष्ट्रपति | |
भारत के वर्तमान
और 13 वें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैं
जिनका जन्म 1 जुलाई 1949 में आँध्रप्रदेश में हुआ था। राजनीति में कदम रखने के बाद
वे आँध्रप्रदेश विधानसभा के लिए दो बार 1978 और 1983 के लिए चुने गए थे। 2002 से लेकर 2004 तक वे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। 2017 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वेंकैया
नायडू बीजेपी के लिए उमीदवार थे और गोपालकृष्ण गांधी, आजाद उमीदवार उनके प्रतिद्वंधी थे।
वेंकैया नायडू 11 अगस्त 2017 को भारत के 13 वें उपराष्ट्रपति बने थे जो आज तक अपने पद पर आसीन हैं जब
तक उपराष्ट्रपति चुनाव दुबारा नहीं होते हैं। |
Related Posts :-
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपतियों की सूची
भारत के राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया
भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां













