भारत में तेहरवां राष्ट्रपति चुनाव
भारतीय सविंधान के निर्धारित विधि और नियमों के अनुसार भारत के ग्यारवें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का कार्यकाल 25 जुलाई 2007 को खत्म हो रहा था जो 25 जुलाई 2002 में शुरू हुआ था। भारत के तत्कालीन चुनाव आयुक्त मिस्टर एन गोपालास्वामी ने भारत में तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 16 जून 2007 को घोषणा की और राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रोग्राम निहित किया। आइये जानते हैं भारत में ग्यारवां राष्ट्रपति चुनाव केस ररः इसमें कौन से उमीदवार थे और इस चुनाव के नजीजे क्या रहे थे।
भारत 13th राष्ट्रपति चुनाव चुनावी कार्यक्रम :-
भारत के ग्यारवें राष्ट्रपति चुनाव के तत्कालीन Returning officer पी. डी. थंकप्पन आचार्य जो उस वक्त लोक सभा के जनरल सेक्रेटरी थे ने ग्यारवें भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रोग्राम की घोषणा की। राष्ट्रपति चुनावी प्रोग्राम के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में नाम नाम नामांकित करने की तारीख 30 जून 2007 निहित की गई थी। नाम नामांकित होने के एक दिन बाद उमीदवार द्वारा नामांकित नाम की स्क्रूटनी अर्थात नामों की छंटनी की जनि थी। अगर कोई भी उमीदवार अपना नाम राष्ट्रपति पद से वापिस लेना चाहता था तो वह एक दिन बाद अर्थात 4 जुलाई को अपना नाम राष्ट्रपति पद से वापिस ले सकता था। ग्यारवें राष्ट्रपति चुनाव की तारीख 19 जुलाई 2007 निहित की गई थी। एक दिन बाद भारत के ग्यारवें राष्ट्रपति चुनाव के इलेक्शन की वोटिंग की गणना की तारीख निहित की गई थी।
तेहरवें भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 2007 के लिए उमीदवार | Candidates for the Thirteenth Indian Presidential Election 2007
प्रतिभा पाटिल :-
जब भारत में तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव हुए तब भारत में यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलाइंस की सरकार थी और भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह थे। प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 सन 1934 में महाराष्ट्र में हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने इस पार्टी के लिए बहुत काम किये थे। जब उन्हें तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए U. P. A सरकार ने उमीदवार घोषित किया तब वे भारत के राजस्थान प्रान्त के गवर्नर के रूप में काम कर रही थी। U. P. A सरकार ने पहली बार भारत में राष्ट्रपति पद के लिए नाम घोषित किया था। इस प्रकार तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले उमीदवार प्रतिभा पाटिल थी।
प्रतिभा पाटिल U. P. A गठबंधन की ओर से 13 लोकसभा की प्रतिनिधि
तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे उमीदवार भैरो सिंह शेखावत :-
जहां 14 जून को U. P. A सरकार ने तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रतिभा पाटिल का नाम घोषित किया था वहीं दूसरी ओर N. D. A (राष्ट्रीय गणतांत्रिक गठबंधन} ने तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए भैरो सिंह शेखावत अनौपचारिक रूप से घोषित किया था। गौरतलब है की भैरो सिंह शेखावत पिछले राष्ट्रपति कार्यकाल में एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भारत के उप -राष्ट्रपति रह चुके थे। इस प्रकार तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे उमीदवार भैरो सिंह शेखावत थे जिन्होंने 25 जून 2007 को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नाम नामांकित करवाया था।
| भैरो सिंह शेखावत |
जब N. D. A के सहयोगी ने किया था प्रतिभा पाटिल का समर्थन :-
तेहरवें राष्ट्रपति 2007 चुनाव में राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (U. P. A) जहां जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के उमीदवार की घोषणा की थी वहीँ N. D. A के सहयोगी शिव सेना ने भी एक आश्चर्यजनक फैसला करते हुए 2007 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) दुआरा घोषित उमीदवार के समर्थन की घोषणा कर डाली। अब प्रतिभा पाटिल को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और शिव सेना का समर्थन प्राप्त था।
तेहरवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल (Electoral College)
हर राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक निर्वाचक मंडल निहित होता है जो भारत में ही नहीं अमेरिका में भी जहां भी अप्रयक्ष रूप से इलेक्शन होते हैं चुनाव में भाग लेता है और वोट डालकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करता है। भारत के राष्ट्रपति चुनाव में निवाचक मंडल लोकसभा के सदस्यों, राज्य सभा के सदस्यों और विभिन्न राज्य और U. T के M. L. A से बनता है वही वोट डालते हैं। 2007 के राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा के कुल सदस्य 543 और राज्य सभा के सदस्य 233 और विभिन्न राज्यों से कुल M. L. A 4120 और U. T को मिलाकर 4896 का एक निर्वाचक मंडल था जिसने 2007 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में हिस्सा लेना था।
2007 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे
2007 भारतीय राष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला U. P. A उमीदवार प्रतिभा पाटिल और N. D. A उमीदवार भैरो सिंह शेखावत के बीच था 2007 राष्ट्रपति चुनाव में कुल 10,98, 882 वोट पड़े थे जिसमें कुल मान्य वोट 969422 थे। 969422 में से प्रतिभा पाटिल को 638116 मिले थे और उनके प्रतिदव्न्दी कैंडिडेट भैरो सिंह शेखावत को 331306 वोट मिले थे। इस प्रकार प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति और देश की 12 वीं राष्ट्रपति बनी थी। प्रतिभा पाटिल ने भैरो सिंह शेखावत शेखावत को 306810 वोटों के अंतराल से पराजित किया था। Source of Result Wikipedia
| प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति |