भारत के राष्ट्रपति और सभी राष्ट्रपतियों की सूची (1950 - 2023) | List of Indian President 2023 in Hindi

Indian President List 2023 in Hindi:-

भारत एक गणराज्य देश है गणराज्य देश एक ऐसा देश होता है जिसमें एक देश का अपना सविंधान होता है और उस देश का एक मुखिया होता है। भारत में राष्ट्रपति का पद सभी पदों से सर्वोच्च है। भारत के राष्ट्रपति को देश का कार्यकारी अध्यक्ष माना जाता है। हालाँकि भारत में सभी शक्तियां भारत की संसद को दी गई हैं। पर भारत में राष्ट्रपति का पद एक ऐसा पद है जिसके पास सभी सर्वोच्च फैसले लेने की शक्ति होती है। 

भारत का सबसे बड़ा लिखित सविंधान है और इसमें अनुच्छेद 53 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति की नियुक्ति और शक्तियां के बारे में बताया गया है। आज हम भारत के आज़ादी के बाद जितने भी राष्ट्रपति हुए हैं . आइये जानते हैं 2023 तक भारत में कितने राष्ट्रपति बने हैं। 
 


भारत के राष्ट्रपति, उनका कार्यकाल और सूची | Presidents of India, their tenure and list in Hindi 1950 to 2023

क्या भारत का आम नागरिक भारत का राष्ट्रपति बन सकता है तो इसका जवाब सीधे तौर से ये ही होगा की भारत में नागरिक भारत का राष्ट्रपति बन सकता है। पर हर किसी पद को ग्रहण करने के लिए किसी भी भारतीय नागरिक चाहे वह पुरुष हो या फिर स्त्री हो कोई भी हो कुछ शर्तों को पूरा करना पड़ता है ये भारत में ही नहीं है ये शर्तें किसी भी देश में होता है। भारतीय सविंधान में सीधे तौर से राष्ट्रपति पद के लिए कुछ शर्तें और नियम निहित की गई हैं जिन्हे पूरा करना जरूरी है जो नीचे दी गई हैं।


भारत के राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी शर्तें | योग्यताएं

 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 58 में ये शर्तें निहित की गई हैं।

1. सबसे पहली शर्त है कि वह भारत का नागरिक होना चाहिए अर्थात नागरिकता होना पहली शर्त है।

2. दूसरी योग्यता ये है कि भारत के राष्ट्रपति बनने के लिए उस नागरिक की आयु सीमा 35 वर्ष होना जरूरी है अर्थात आयु 35 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

3. तीसरी योग्यता ये है कि वह किसी भी लाभ के पद पर विराजमान नहीं होना चाहिए अगर ऐसा है तो उसे छोड़ना पड़ेगा।

 4. चौथी शर्त ये है कि वह नागरिक पागल या दीवालिया नहीं होना चाहिए। वैसे कोई पागल और दीवालिया भारत में किसी भी भी पद के लिए मान्य नहीं है।

 5. पांचवीं योग्यता यह है कि उस व्यक्ति का नाम भारत कि मतदाता सूची  (List) में दर्ज होना चाहिए।


भारत के वर्तमान राष्ट्रपति :- 

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हैं जो भारत के राष्ट्रपति 25 जुलाई 2022  की राष्ट्रपति बनी थी। इन्होने भारत पहले आदिवासी राष्ट्रपति शपथ ग्रहण की है। 

इनके बारे में जयादा जानने के लिए यहां जाएँ :- द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय 

भारत के राष्ट्रपतियों की लिस्ट 2023 :-

1. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (1950-1962)

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद थे जिनका जन्म 3 दिसम्बर 1884 और मृत्यु 28 फरवरी 1963 में हुई थी। उन्हें राजेंद्र बाबू के नाम से जाना जाता था। राजेंद्र प्रसाद का जन्म भारत के बिहार जिले में हुआ था। वे अपनी सरलता और देश प्रेम ले लिए भी जाने जाते थे। इतना नहीं उन्होंने देश की आजादी के लिए चम्पारण जैसे आंदोलन में राष्टपिता महात्मा गाँधी का भी साथ दिया था। 

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के ऐसे राष्ट्रपति हैं जो भारत में लंबे कार्यकाल के लिए इस पद पर विराजमान हुए थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950 में राष्ट्रपति का कार्यकाल संभाला था। 26 जनवरी 1950 से लेकर 13 मई 1962 तक 107 दिनों तक वे भारत के राष्ट्रपति रहे थे। उनके कार्यकाल में तीन बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। 1950,1962 और 1957 में। जब राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति थे तो देश उप राष्ट्र पति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णा थे और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।  पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।


👉👉 राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का प्रोफाइल यहां देखें

2. भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967)

डॉक्टर राधाकृष्णनन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे जिनका जन्म 5 सितम्बर 1888 में हुआ था और उनका देहांत 17 अप्रैल 1975 में हुआ था। डॉक्टर राधाकृष्णनन देश एक राष्ट्रपति पति ही नहीं थे पर वे एक देश के उप राष्ट्रपति और देश के लिए उन्होंने एक अच्छे अध्यापक के रूप में भी अपनी विशेष भूमिका निभाई है। 

उनके सर्वोच्च गुणों के कारण उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 1954 में भारत रत्न से भी अलंकृत किया गया था। आज भी पूरा भारत उनकी याद में 5 सितम्बर को एक अध्यापक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

 उनका जन्म भारत की मद्रास प्रेसीडेन्सी के अधीन चित्तूर जिले में तिरूत्तनी नामक गांव में हुआ था। भारत के पहले राष्ट्रपति ने जहां भारतीय कांग्रेस पार्टी से राष्ट्रपति के इलेक्शन लड़े थे वहीँ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन देश के ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने आज़ाद उमीदवार के रूप में इलेक्शन लड़े थे। उन्होंने 13 मई 1962 में भारत के राष्ट्रपति के रूप कार्यालय संभाला था। 

13 मई 1952 से 13 मई 1967 तक राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल के लिए पूरा करने वाले वे पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने जब पांच साल का कार्यकाल पूरा किया उस वक्त उनके समकालीन उपराष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन थे और भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू थे।


Read also:- डॉक्टर राधाकृष्णनन का जीवन परिचय

 3. भारत के तीसरे राष्ट्रपति (13 मई 1967-3 मई 1969)

भारत के दूसरे और पहले मुस्लिम राष्ट्रपति जाकिर हुसैन थे जिनका जन्म 8 फरवरी, 1897 और देहांत 3 मई, 1969 में हुआ था। उनका जन्म भारत 8 फ़रवरी सन 1897 ईसवी में हैदराबाद के तेलंगाना के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था। गौरतलब है कि वे भारत के पहले गैर हिन्दू राष्ट्रपति और पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे। डॉक्टर जाकिर हुसैन देश के लिए काम करते देश के पहले राष्ट्रपति थे जिनका देहांत ऑफिस में हुई थी। 

13 मई 1967 में डॉक्टर जाकिर हुसैन ने अपना कार्यकाल संभाला था पर 3 मई 1969 में उनका देहांत कार्यकाल के समय हो गया था इसलिए वे भारत के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। जाकिर हुसैन का कार्यकाल कुल 1 साल और 355 दिन का था। डॉक्टर जाकिर हुसैन के समय देश प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी थे, उपराष्ट्रपति वी वी गिरी थे।  आयरन लेडी इंदिरा गाँधी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 पहले मुस्लिम राष्ट्रपति के बारे में और जानें

 

4. भारत के चौथे राष्ट्रपति | Fourth President of India

भारत के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरी थे जिनका जन्म 10 अगस्त 1894 र देहांत 24 जून 1980 में हुआ था। उनका जन्म भारत के उस वक्त मद्रास प्रेसीडेंसी के ब्रह्मपुर नामक स्थान में हुआ था जो अब भारत के ओड़िशा राज्य का हिस्सा है। उनका चुनाव डॉक्टर जाकिर हुसैन की अचानक मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्ति की गई थी और वे 78 दिनों के लिए भारत के कार्यवाक राष्ट्रपति भी रहे। उन्होंने देश के राष्ट्रपति के रूप में 24 अगस्त 1969 में अपना कार्यकाल संभाला था और पांच साल के लिए 24 अगस्त 1974 तक इस पद पर बने रहे। 

 जब भारत के राष्ट्रपति वी वि गिरी थे तब भारत के प्रधानमंत्री मंत्री भारत की आयरन लेडी इंदिरा गाँधी थी। भारत के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरी समय भारत के उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरुप पाठक थे। एक बात दिलचस्प है कि भारत के राष्ट्रपति चुनाव में वी गिरी ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरी बार आज़ाद राष्ट्रपति उमीदवार के रूप में इलेक्शन लड़े थे। वी वी गिरि ने भी पांच साल के लिए अपना कार्यकाल पूरा किया था।


 वराहगिरी वेंकट गिरी या वी. वी. गिरी की जीवनी यहां देखें

 

5. भारत के पांचवें राष्ट्रपति (1974-1977)

भारत के पांचवें राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद थे जो भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 13 मई 1905 में और मृत्यु 11 फरवरी 1977 में हुई थी। वे भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे जिनका देहांत ऑफिस में हुआ था। उनका देहांत हार्ट अटैक से हुआ था। 

 वे भारत के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने पहली बार देश के लिए आपातकालीन शक्ति के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग किया था। फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने 2 साल और १७१ दिन के लिए भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जब भारत के राष्ट्रपति थे तो भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और भारत के उप राष्ट्रपति वी डी जति थे।


 

6. भारत के छठे राष्ट्रपति (1977-1982)

भारत के पांचवें राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे जिनका जन्म 19 मई 1913 और मृत्यु 1 जून 1996 में हुई थी। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ था जब पहली बार भारत में कोई एंटी - कांगेस पार्टी सुना गया था। 1977 में भारत की आयरन लेडी की हार हुई थी जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने नीलम संजीव रेडडी को देश के लिए राष्ट्रपति का चुनाव किया था


नीलम संजीव रेड्डी का कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 पांच साल के लिए था। नीलम संजीव रेड्डी के समकालीन भारतीय प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई थे। नीलम संजीव रेड्डी ने भारत के उप - राष्ट्रपति वी डी जति और मुहमंद हिदायतुल्ला के साथ काम किया था।


 

7. भारत के सातवें राष्ट्रपति (1982-1987)

भारत के सातवें राष्ट्रपति का नाम सरदार ज्ञानी ज़ैल सिंह थे और भारत के पहले सिख राष्ट्रपति थे जिनका जन्म भारत के फरीदकोट जिले में हुआ था। ज्ञानी ज़ैल सिंह भारत पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे थे। ज्ञानी ज़ैल सिंह ने 25 जुलाई 1982 से लेकर 25 जुलाई 1987 तक पांच साल के लिए भारत के राष्ट्रपति के रूप में काम किया था। जब भारत के राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह थे तो भारत के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी और उपराष्ट्रपति मुहमंद ह्दयतुल्ला और रामास्वामी वेंकटरमन थे।  👉👉 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के प्रोफाइल के लिए यहाँ देखें।

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह के बारे में पूरा यहां पढ़ें

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची कार्यकाल और समकालीन प्रधानमंत्री | List of Presidents of India, Tenure and Contemporary Prime Ministers 

लड़ी नंबर

राष्ट्रपति का नाम

पद ग्रहण वाला साल

पद छोड़ने वाला साल

राष्ट्रपति समय अवधि

राजनीतिक पार्टी का नाम

समकालीन प्रधानमंत्री

समकालीन उप – राष्ट्रपति

1

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद

26 जनवरी 1950

13 मई 1962

12 साल 107 दिन

इंडियन नेशनल कॉंग्रेस

पंडित जवाहर लाल नेहरू

सर्व पल्ली राधाकृष्ण

2

सर्व पल्ली राधाकृष्ण

13  मई 1962

13 मई 1967

पूरे पाँच साल

आज़ाद ऊमीदवार

पंडित जवाहर लाल नेहरू

जाकिर हुसैन

3

डॉक्टर जाकिर हुसैन

13 मई 1967

3  मई 1969

1 साल 355 दिन

इंडिपेंडेंट कैंडिडैट

इन्दिरा गांधी

वी वी गिरि

1

वी वी गिरि

(कार्यवाहक राष्ट्रपति )

3  मई 1969

20 जुलाई 1969

78 दिन

---

इन्दिरा गांधी

---

2

मुहमंद हदयतुल्ला

(कार्यवाहक राष्ट्रपति )

20 जुलाई 1969

24 अगस्त 1969

35 दिनों के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे

---

इन्दिरा गांधी

---

4

वी॰ वी ॰ गिरि

24 अगस्त 1969

24 अगस्त 1974

पाँच साल

इंडिपेंडेंट कैंडिडैट

इन्दिरा गांधी

गोपाल स्वरूप पाठक

5

फकरू दीन अली अहमंद

24 अगस्त 1974

11 फ़रवरी 1977

2 साल 171 दिन

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस

इन्दिरा गांधी

बी डी जति

3

बी डी जति (कार्यवाहक राष्ट्रपति )

11 फ़रवरी 1977

25 जुलाई 1977

164 दिन

--

--

--

6

नीलम संजीवा रेड्डी

25 जुलाई 1977

25 जुलाई 1982

पाँच साल

जनता पार्टी

मोरार जी देसाई, चोधरी चरण सिंह, इन्दिरा गांधी

बी डी जति मुहमंद हदायतुला

7

ज्ञानी ज़ैल सिंह

25 जुलाई 1982

25 जुलाई 1987

पाँच साल

इंडियन नेशनल काँग्रेस

इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी

मुहमंद हदयतुल्ल, रामा स्वामी वेंकटरामन

8

रामा स्वामी वेंकटरामन

25 जुलाई 1987

25 जुलाई 1992

पाँच साल

इंडियन नेशनल काँग्रेस

राजीव गांधी, चंद्र शेखर, नरसिम्हा राव

शकर दयाल शर्मा

9

शंकर दयाल शर्मा

25 जुलाई 1992

25 जुलाई 1997

पाँच साल

इंडियन नेशनल काँग्रेस

नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेई

के आर नारायन्न

10

के आर नारायनन

25 जुलाई 1997

25 जुलाई 2002

पाँच साल

इंडियन नेशनल काँग्रेस

इन्द्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी

कृष्ण कान्त

11

ए पी जे अब्दुल कलाम

25 जुलाई 2002

25 जुलाई 2007

पाँच साल

इंडिपेंडेंट

अटल बिहारी वाजपेयी

भैरो सिंह शेखावत

12

प्र्तिभा पाटिल

25 जुलाई 2007

25 जुलाई 2012

पाँच साल

इंडियन नेशनल काँग्रेस

डॉक्टर मनमोहन सिंह

मुह मंद हमीद अंसारी

13

प्रणब मुखर्जी

25 जुलाई 2012

25 जुलाई 2017

पाँच साल

इंडियन नेशनल काँग्रेस

डॉक्टर मनमोहन सिंह, नरेंद्र मोदी

मुह मंद हमीद अंसारी

14

राम नाथ कोविन्द

25 जुलाई 2017

25 जुलाई 2017 को कार्यकाल पूरा होगा

---

भारतीय जनता पार्टी

नरेंद्र मोदी

वेंकया नाइडु

15

द्रोपति मुर्मु

25 जुलाई 2022

पदासीन हैं

---

भारतीय जनता पार्टी

नरेंद्र मोदी

जगदीप धनकड

 8. भारत के आठवें राष्ट्रपति (1987-1992)

भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमन थे जिनका जन्म 4 दिसंबर 1910 में तमिलनाडु राज्य में हुआ था और मृत्यु 27 जनवरी 2009 में हुई थी। वे एक अच्छे राष्ट्रपति होने के साथ - साथ एक अच्छे वकील भी थे। वे भारतीय कांग्रेस पार्टी से थे। 

 उनका कार्यकाल 25 जुलाई 1987 से लेकर 25 जुलाई 1992 तक पांच साल के लिए थे। ऐसा भारतीय इतिहास में पहली बार था जब किसी भारत के राष्ट्रपति ने भारत के तीन प्रधामंत्री के साथ काम किया था। राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण ने भारत के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी, विश्वनाथ और चंद्रशेखर के साथ तीन प्रधानमंत्रियो के साथ काम किया था।

पूर्व राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमन का जीवन परिचय यहां देखें

 9. भारत के नौवें राष्ट्रपति (1992-1997)

भारत के नौवें राष्ट्रपति का नाम शंकर दयाल शर्मा था जिनका जन्म 19 August 1918 और उनका देहांत 26 December 1999 में हुआ था। वे मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वे भारत के राष्ट्रपति ही नहीं थे पर देश की आज़ादी के लिए भी उन्होंने अपना योगदान दिया था। शंकर दयाल शर्मा ने 1940 में आज़ादी की लड़ाई में कदम रखा था। 

 उनका राष्ट्रपति का कार्यकाल 25 जुलाई 1992 में शुरू हुआ और उन्होंने 25 जुलाई 1997 तक पांच साल के लिए देश के रष्ट्रपति के रूप में काम किया था। जब भारत के राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा थे तब भारत के प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी, H.D देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल थे। शंकर दयाल शर्मा जब देश के राष्ट्रपति थे तब भारत के उपराष्ट्रपति के आर नारायण थे।

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के जीवन परिचय और राजनीतिक जीवन यहां देखें

10. भारत के दसवें राष्ट्रपति (1997-2002)

 के. आर. नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे जिनका जन्म भारत के केरला राज्य में 4 फरवरी 1921 और उनकी मृत्यु 9 नवंबर 2005 हुई थी। के आर नारायणन का कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से लेकर 25 जुलाई 2002 तक पांच साल के लिए था। वे देश के एक अच्छे और कर्मण्ठ नेता थे। जब के आर नारायणन भारत के राष्टपति रहे तब पांच साल के लिए उनके साथ भारत के दो प्रधान मंत्री रहे हैं जिनका नाम चंद्र शेखर और अटल बिहारी वाजेपयी था। के आर नारायण ने अपना ऑफिस उप राष्ट्रपति कृष्ण कान्त के साथ साँझा किया था। 👉👉 अटल बिहारी वाजेपयी का राजनीतिक जीवन यहां देखें।


 के. आर. नारायणन के जीवन के बारे में जरूर जाने

भारत के ग्यारवें राष्ट्रपति (2002-2007)

भारत के दसवें राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम थे जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 में धनुषकोडी गाँव रामेश्वरम, तमिलनाडु राज्य में हुआ था। जाकिर हुसैन और फकरूदीन अहमद के बाद वे भारत के तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति थे। एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति ही नहीं देश के मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते हैं। उनहोने देश की शिक्षा और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अथक प्रयास किये थे। 

 वे देश के एक ऐसे राष्ट्रपति से जिन्होंने एक मध्यवर्गीय परिवार से उठकर देश के लिए काम किया। एपीजे अब्दुल कलाम पांच साल के लिए 25 2002 से 25 जुलाई 2007 तक देश के राष्ट्रपति रहे। एपीजे अब्दुल कलाम जब भारत के राष्ट्रपति थे देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और सरदार मनमोहन सिंह थे जिन्होंने कलाम जी के साथ काम किया। एपीजे अब्दुल कलाम ने अपना ऑफिस उप -राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के साथ साँझा किया था। 👉👉 पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का प्रोफाइल यहां देखें।

 A.P.J Abdul Kalam का प्रेणादायक जीवन परिचय

 

भारत के बारहवें राष्ट्रपति (2007-2012)

भारत के 12 वें राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थी जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य में 11 दिसंबर 1934 में हुआ था प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी जिन्होंने देश में राष्ट्रपति का पद संभाला था। वह देश की एक अच्छी राष्ट्रपति होने साथ - साथ एक अच्छी राजनेता भी थी। उन्होंने अपना राजनितिक सफर भारतीय कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था। 

उन्होंने 15 जुलाई 2007 में भारत के राष्ट्रपति का पद संभाला था और वह 25 जुलाई 2012 तक देश की राष्ट्रपति रही। भारत की 12 वीं राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन के साथ अपना कार्यकाल साँझा किया था। जब प्रतिभा पाटिल देश की राष्ट्रपति थी देश के उपराष्ट्रपति मुहमंद अली अंसारी थे।

पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बारे में यहां देखें

 

भारत के तेहरवें राष्ट्रपति (2012-2017)

भारत के तेहरवें राष्ट्रपति का नाम प्रणब मुखर्जी था जिनका जन्म 11 दिसम्बर 1935 में पश्चिम बंगाल में हुआ और 2020 में उनकी मृत्यु 31 अगस्त 2020 को दिल्ली कोरोना के संक्रमण से हुई थी। प्रणब मिखर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सबंध रखते थे। भारत के तेहरवें राष्ट्रपति का जन्म पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूमि नामक जिले में हुआ था। उनकी माता जी का नाम राजक्ष्मी और पिता जी का नाम कामदा किंकर मुखर्जी था। 

 उन्होंने 1920 में राजनीति में कदम रखा था और 1920 में खिलाफत आंदोलन में उन्होंने बढ़ -चढ़ के हिस्सा लिया था। इस आंदोलन में सक्रिय होने की वजह से उन्हें 10 साल के लिए जेल में भी काटने पड़े थे। राष्ट्रपति से पहले प्रणब मुखर्जी ने चार बार देश के लिए और कांग्रेस पार्टी के लिए राज्य सभा का प्रतिनिधित्व भी किया था। प्रणब मुखर्जी 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक पांच सालों के लिए देश राष्ट्रपति रहे थे। जब प्रणब मुखर्जी ने पांच साल के लिए अपना कार्यकाल पूरा किया उनके साथ देश के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी देश के अभी के प्रधान मंत्री हैं, रहे हैं। 

प्रणब मुखर्जी का फूल प्रोफाइल यहां देखें

रामनाथ कोविंद :-  14 वें राष्ट्रपति

 

Read Also:- Indian President Ram Nath Kovind Biography in Hindi

भारत के पूर्व  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हैं जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1945 में उत्तर प्रदेश राज्य के कानपूर जिले में हुआ है। उनके गांव का नाम परौख है जो डेरापुर तहसील के अधीन आता है। राम नाथ कोविंद देश के ऐसे राष्ट्रपति हैं जो एक गरीब परिवार में पले बड़े हैं। उन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया था। 

उन्होंने लॉ पढ़ाई भी की है और कानून पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में सरकार के लिए सरकारी वकील के रूप में काम किया है। वे एक मेहनती इंसान थे जिन्होंने अपनी मेहनत से तीसरे अटेम्प्ट में U.P.S.S.C की परीक्षा भी पास कर ली थी। उन्होंने 25 जुलाई 2017 में देश के 14 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उनका कार्यकाल 25 जुलाई 2022 में पूरा हो गया था और उसके बाद द्रोपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुना गया है। 



निष्कर्ष :- भारत के राष्ट्रपतियों की सूची ( List of Indian Presidents) से ये जरूरी जानकारी मिलती है कि भारत के 14 राष्ट्रपति में से आज तक, एक महिला राष्टपति, तीन मुस्लिम राष्ट्रपति और दो सिख राष्ट्रपति के रूप में भारत में कार्यकाल संभाला है। एक राष्ट्रपति के रूप के रूप में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल सबसे अधिक और डॉक्टर जाकिर हुसैन का कार्यकाल उनकी मृत्यु की वजह से सबसे कम रहा है। जब भारत का राष्ट्रपति पद किसी कारण खली हुआ तो तीन कार्यवाहक राष्ट्रपतियों ने देश के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम किया है जिनमें वी वी गिरी। मुहमंद ह्दयतुल्ला और बी डी जति का नाम शामिल है।

भारतीय राष्ट्रपति से जुडी अन्य जानकारी :-



Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने