के. एल. राहुल, जीवन परिचय, रिकॉर्ड, डेब्यू , नेट वर्थ | K. L. Rahul, Biography, Records, Debut, Net Worth in Hindi

आज भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रेमी हैं भारत जैसे विशाल देश में तो क्रिकेट प्रेमियों  की कमी नहीं। भारत के युवाओं में खिलाडियों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह  और हार्दिक पांड्या का नाम आगे आता है। इसके साथ युवा खिलाडियों में के एल राहुल का नाम कहां पीछे है। के एल राहुल भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाडी और सलामी बल्ले वाज हैं।  

 

उन्होंने अपनी 28 साल की उम्र में क्रिकेट इतिहास में भारत को ऊँचे पायदान पर लिया है। आइये जानते हैं के एल राहुल के जीवन परिचय, बायोग्राफी, जन्म, परिवार, शिक्षा  कैरिएर और उनके करियर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में। 

 

के एल राहुल : जीवन परिचय, जन्म प, फैमिली, एजुकेशन, रिकॉर्ड, नेटवर्थ 2022 



के एल राहुल बायोग्राफी | Kannur Lokesh Rahul Biography in  Hindi

 


परिचय बिंदु

परिचय

1

के एल राहुल का पूरा नाम

कन्नौर लोकेश राहुल (Kannur Lokesh Rahul)

2

के एल राहुल कौन हैं ?

भारत के सलामी बल्लेबाज

3

पिता का नाम

के एन लोकेश

4

माता जी का नाम

राजेशवरी

5

जन्म स्थान

भारत, बैंगलोर

6

जन्म दिनांक

18 अप्रैल 1992

7

12 वीं की शिक्षा कहां से प्राप्त की

इंग्लिश मीडियम स्कूल सूरथकाल बैंगलोर से

8

कॉलेज की पढ़ाई कहां से की

जैन महावीर कॉलेज बैंगलोर से

9

व्यवसाय

क्रिकेटर

10

हाईट

पांच फीट 11 इंच

11

भार

75 किलोग्राम

12

आँखों का रन

भूरा

13

बालों का रंग

काला

14

क्रिकेट कोच का नाम

सामुएल जयराज (Samuel Jayaraj)

15

पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज

राहुल द्रविड़,विराट कोहली

16

दूसरी टीम का पसंदीदा बल्ले वाज

डी विलिएयर्स (साउथ अफ्रीका)

17

पसंदीदा क्रिकेटर

डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)

17

वन डे जेर्सी नंबर

*1

19

आई पी एल जर्सी नंबर

*11

20

पसंदीदा एक्क्टर

रणवीर कपूर

21

विवाहित या अविवाहित

अविवाहित

22

2022 में उम्र KL Rahul Age

29 साल

23

टी ट्वेंटी जेर्सी नंबर

इस वक्त # 1

24

के एल राहुल कब शादी करेंगे

ज्ञात नहीं

25

के एल राहुल करीबी दोस्त या बेस्ट फ्रेंड

हार्दिक पांड्या

26

के एल राहुल कब ससपेंड हुए

जनवरी 2019 में

27

के एल राहुल क्रिकेट आदर्श

राहुल द्रविड़



के एल राहुल का जन्म और पारिवारिक जिंदगी | Birth and family life of KL Rahul

 

 

के एल राहुल जन्म भारत में बैंगलोर में 18 अप्रैल 1992 में हुआ था। उनके पिता जी का नाम KN लोकेश है जो राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक में प्रोफेसर रहे हैं और इस वक्त डीन के रूप में भी कार्यरत है। उनकी माता जी का नाम राजेशवरी है जो इतिहत की प्रोफेसर हैं।के एल राहुल को छोड़कर उनकी एक बहन भी है जिसका नाम भावना है जो राहुल से बड़ी है।  

 

के एल राहुल का कोई भी भाई नहीं है। उनका एक छोटा सा परिवार है और एक पढ़ा लिखा परिवार है। उनके परिवार को हम मध्यवर्गीय परिवार भी नहीं कह सकते हैं। 



के एल राहुल  बचपन और शिक्षा | K L Rahul Childhood and Education


के एल राहुल का बचपन उनके पेरेंट्स के प्यार में पला है। उनकी बहिन भी उन्हें बहुत प्यार करती करती थी। पिता जी और माता जी का दोनों का एजुकेशन में होने के कारण उन्हें बचपन से ही शिक्षा की और ज्यादा खिंचा जाता था। के एल राहुल मैंगलोर में पले- बढ़े और अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए एन आई टी के इंग्लिश मीडियम स्कूल सूरथकाल में उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और 12 स्टैंडर्ड की पढ़ाई पूरी की। 

 

 

इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के लिए श्री भगवान जैन महावीर कॉलेज बैंगलोर में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की डिग्री हासिल की। इसी कॉलेज में खेल कर अपने क्रिकेट को चमकाया पर इससे पहले भी वे 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलते थे अगर सही बात करें तो उन्होंने इसी कॉलेज से अपना क्रिकेट कोचिंग लेना शुरू किया था। 




के एल राहुल के नाम के पीछे की मिस्ट्री | The mystery behind KL Rahul's name



दरअसल के एल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है। अगर उनके नाम की बात करें तो उनके पुरे नाम के साथ उनके पिता का नाम जुड़ा है जिनका नाम लोकेश है। उनके नाम के साथ एक शब्द और जुड़ा है जो "कन्नौर" हैं ये  "कन्नौर" शब्द उनके नाम के साथ भी उनके पिता के नाम से ही जुड़ा हुआ है। उनके पिता जी का पैतृक गांव "कन्नौर" था।  तो उनके नाम के साथ पहला शब्द "लोकेश" उनके पिता के नाम से जुड़ा, का दूसरा शब्द कन्नौर उनके पैतृक गांव के करण जुड़ा। राहुल शब्द उनका नाम उनके नामकरण के समय दिया गया था। पर इस नाम के पीछे भी एक कहानी जुडी हुई है।  

 

दरअसल उनके पिता जी सुनील ग्वासकर के बहुत बड़े फैन थे और अपने बेटे का नाम सुनील गवास्कर के बेटे के नाम से रखना चाहते थे। पर जब के एल राहुल का जब नमकरण हो रहा था तब उनके पिता जी ये भूल गए कि सुनील ग्वासकर के बेटे का नाम रोहन है या फिर राहुल, उन्होंने सुनील ग्वासकर के बेटे का नाम राहुल समझा और नाम वही रख दिया। उसके बाद के एल राहुल का नाम "कन्नौर लोकेश राहुल" से जाना जाने लगा और आज भी वही है। 



 

के एल राहुल का घरेलू क्रिकेट कॅरिअर | KL Rahul's domestic cricket career



के एल राहुल ने डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत (डेब्यू)  2010 में की थी जब उन्होंने कर्नाटका की टीम के लिए खेला था। उन्होंने 2010 में पहली बार अंडर 19 टीम भारत के लिए खेला था। आई सी सी अंडर नाइन टीन के लिए खेलते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत की अंडर -19  टीम के लिए 143 रनों की एक महत्व पूर्ण पारी खेली थी। 2013 - 14 का सत्र उनके लिए बहुत अच्छा साबित हुआ और उन्होंने इस सत्र में शानदार 1033 रन जोड़े थे। 

 

इससे भी बेहतर प्रदर्शन उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में तब दिखाया था जब उन्होंने 2014 - 15 में दलीप ट्रॉफी में सभी को अपने बल्ले के कमाल से  सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने भारत की क्रिकेट टीम दक्षिण क्षेत्र के लिए खेलते हुए शानदार दो पारियां खेली थी और भारत की सेंट्रल जोन टीम को हराया था। उन्होंने दक्षिण जोन के लिए खेलते हुए दो पारियों में दक्षिण जॉन के लिए 315 रन जोड़े थे (पहली पारी में, 185 और दूसरी पारी में 130 रनइस दलीप ट्रॉफी में उनका स्ट्राइक रेट 80 से ऊपर रहा था। 

 

 इसके बाद उन्हें  ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुन लिया गया था। जब के एल राहुल ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस आये तो उनका करियर और भी अच्छा हुआ और उन्होंने टेस्ट मैच में अपने जोहर दिखाए उन्होंने 2014 -15 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए कर्नाटका टीम के लिए तिहरा शतक जमाया था। और इसी साल उन्होंने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम के विरुद्ध खेलते हुए शानदार 188 रन बनाये थे और उनकी वदोलत कर्नाटका फाइनल जीत गया था। 





के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय वनडे (एकदिवसीय) क्रिकेट की शुरूआत, कॅरिअर और रिकॉर्ड | KL Rahul's debut, career and record in International One Day (ODI) cricket



के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय वनडे डेब्यू : - के एल राहुल ने अंतराष्ट्रीय वनडे में डेब्यू सात जून 2016 में जिम्बाबे टीम के विरुद्ध खेलते हुए हरारे स्टेडियम में किया था। अपने पहले  मैच में के एल राहुल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत ने उनकी वदोलत ये मैच जिम्बाबे से जीत लिया था। 

 

इस मैच में जिम्बाबे ने पहले खेलते हुए भारत को 49.5 ओवर में 168 रनों का टारगेट दिया था। भारत की तरफ से के एल राहुल ने पारी की ओपनिंग की थी और 86.96 की औसत से 115 गेंदों में 100 शतक जड़ा था। इस मैच में के एल राहुल नाबाद रहे थे। उनकी इस पारी की वदोलत भारत ने ये मैच 42. 3 गेंदों में एक विकेट खोकर जीत लिया था। 



के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय वनडे (एकदिवसीय) रिकॉर्ड और कॅरिअर :- अगर के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय वनडे कैरिएर देखें तो उन्होंने कुल 38 मैच खेले हैं और जिसमें उन्होंने 89.29 की औसत से 1690 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 1509 रन बनाये हैं आइये जानते हैं के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय वनडे रिकॉर्ड नीचे दिये गए एक स्टैट्स से। 



के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय वनडे (एकदिवसीयस्टैट्स 2021

 


के एल राहुल

का अंतराष्ट्रीय

वन -डे (एक दिवसीय) क्रिकेट में

बैटिंग रिकॉर्ड


1

कुल खेले गए मैच

38 मैच

2

कुल खेली गई इन्निंग्स

37 इन्निंग्स

3

कुल बनाये गए रन

1509 रन बनाये

4

कुल गेंदों का सामना

1690 गेंदों का सामना

5

हाईएस्ट स्कोर

114 रन

6

स्ट्राइक रेट

89.29

7

औसत रेट

48.68 की औसत

8

कुल लगाए गए फिफ्टी (अर्धशतक)

9 अर्धशतक

9

कुल लगाए गए शतक (सेंचुरी)

5 शतक

10

कुल लगाए गए दोहरे शतक

कोई नहीं

11

कुल लगाए गए सिक्सर

114 सिक्सर

12

कुल लगाए गए चौके

36 चौके

13

नाबाद रहे

6 बार




 

के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच की शुरूआत, कॅरिअर और रिकॉर्ड | KL Rahul's international test cricket match debut, career and record


के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच डेब्यू : -  के एल राहुल ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच दिसंबर - जनवरी 2014 -15 में मेलबोर्न स्टेडियम, ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया टीम के विरुद्ध खेला था। अपने पहले टेस्ट मैच डेब्यू में के एल राहुल हालंकि कुछ खास नहीं कर पाए थे और उन्होंने पहली पारी में 8 गेंदों का सामना किया था और मात्र 3 ही रन जोड़े थे। दूसरी पारी में भी उनका बल्ला नहीं चला था और उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया था और 1 ही रन जोड़ा था। इस मैच में भारत की हार नहीं हुई थी पर यह मैच ड्रा हो गया था। 



स्टैट्स 

 


के एल राहुल

का अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच क्रिकेट में

बैटिंग रिकॉर्ड


1

कुल खेले गए मैच

40 मैच

2

कुल खेली गई इन्निंग्स

68 इन्निंग्स

3

कुल बनाये गए रन

2321 रन बनाये

4

कुल गेंदों का सामना

4388 गेंदों का सामना

5

हाईएस्ट स्कोर

112 रन

6

स्ट्राइक रेट

54.13

7

औसत रेट

35.17 की औसत

8

कुल लगाए गए फिफ्टी (अर्धशतक)

12 अर्धशतक

9

कुल लगाए गए शतक (सेंचुरी)

6 शतक

10

कुल लगाए गए दोहरे शतक

कोई नहीं

11

कुल लगाए गए सिक्सर

16 सिक्सर

12

कुल लगाए गए चौके

276 चौके

13

नाबाद रहे

2 बार



 

के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच की शुरूआत, कॅरिअर और रिकॉर्ड | KL Rahul's debut, career and record in International T20 cricket match




के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी मैच डेब्यू : -  के एल राहुल ने अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी मैच में डेब्यू 18 जून 2016 में जिम्बाबे टीम के विरुद्ध खेलकर, जिम्बाबे में हरारे स्टेडयम में किया था। के एल राहुल का पहला अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी मैच उनके लिए कुछ खास नहीं कर पाया था या वे अपने अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और उन्होंने भारतीय टीम के लिए पहले नंबर पर खेला था और वे पहली ही गेंद पर डोनाल्ड के शिकार हो गए थे। उन्होंने शून्य रन बनाये थे। उनके शून्य के भारत ये मैच जिम्बाबे से 2 रनों से हार भी गया था। 



के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच रिकॉर्ड स्टैट्स :- के एल राहुल ने अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट में कुल 48 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1557 रन बनाये हैं। जानते हैं के एल राहुल का अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच रिकॉर्ड नीचे दिए गए स्टैट्स से। 



स्टैट्स 

 


के एल राहुल

का अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी में

बैटिंग रिकॉर्ड


1

कुल खेले गए मैच

48 मैच

2

कुल खेली गई इन्निंग्स

45 इन्निंग्स

3

कुल बनाये गए रन

1557 रन बनाये

4

कुल गेंदों का सामना

1095 गेंदों का सामना

5

हाईएस्ट स्कोर

110 रन

6

स्ट्राइक रेट

142.19

7

औसत रेट

39.92 की औसत

8

कुल लगाए गए फिफ्टी (अर्धशतक)

12 अर्धशतक

9

कुल लगाए गए शतक (सेंचुरी)

2 शतक

10

कुल लगाए गए दोहरे शतक

कोई नहीं

11

कुल लगाए गए सिक्सर

63 सिक्सर

12

कुल लगाए गए चौके

138 चौके

13

नाबाद रहे

6 बार


इन क्रिकेटर के बारे में भी पढ़िए :
 

सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय,रिकॉर्ड,डेब्यू और करियर 


महेंद्र सिंह धोनी बायोग्राफी जीवन परिचय,रिकॉर्ड,डेब्यू और करियर
 

आर अष्विन जीवन परिचय, रिकॉर्ड डेब्यू और करियर 


हास्य कलाकार कपिल शर्मा बायोग्राफी

 

के एल राहुल का आई पी एल की (डेब्यू) शुरूआत, कॅरिअर और रिकॉर्ड | KL Rahul's (IPL) debut, career and records



 

के एल राहुल का इंडियन प्रीमियर लीग (आई पी एल) की शुरुआत ( डेब्यू) :-  के एल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आई पी एल) की शुरुआत 11 अप्रैल 2013 में की थी जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। उन्होंने ये मैच कलकत्ता नाईट राइडर्स के विरुद्ध खेला था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ विकेट से जीत लिया था। हालाँकि इस मैच में उनकी टीम के विराट कोहली और क्रिस गईल की अच्छी पारी खेलने के कारण उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था और उन्होंने इस मैच का आनंद ड्रेसिंग रूम से लिया था। 



स्टैट्स 

 


के एल राहुल

का I P L में

बैटिंग रिकॉर्ड


1

कुल खेले गए मैच

93 मैच

2

कुल खेली गई इन्निंग्स

84 इन्निंग्स

3

कुल बनाये गए रन

3175 रन बनाये

4

कुल गेंदों का सामना

2358 गेंदों का सामना

5

हाईएस्ट स्कोर

132 रन

6

स्ट्राइक रेट

134.65

7

औसत रेट

46.01 की औसत

8

कुल लगाए गए फिफ्टी (अर्धशतक)

26अर्धशतक

9

कुल लगाए गए शतक (सेंचुरी)

2 शतक

10

कुल लगाए गए दोहरे शतक

कोई नहीं

11

कुल लगाए गए सिक्सर

126 सिक्सर

12

कुल लगाए गए चौके

275 चौके

13

के एल राहुल नाबाद रहे

15 बार


नोट :-  रिकॉर्ड अगस्त 2021 तक है डैली अपडेट के लिए देखें -- क्रिक बज़

 

 

के एल राहुल की कुल कमाई (नेट वर्थ)  2022 :- 



के एल राहुल की आई पी एल की सैलरी और कमाई 



के एल राहुल की इंडियन प्रीमियर लीग (आई पी एल) की सैलरी की बायर करें तो उन्हें सबसे पहले 2013 में सिर्फ दस लाख में खरीदा गया था और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बिड किया था। इसके बाद उन्हें 2014 में सन राइजरज़ हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया और उनकी अच्छी परफॉरमेंस करके उन्हें करोड़ में खरीदा गया। दो साल उन्होंने इसी टीम के लिए खेला। दो साल बाद उन्हे 2018 में 11 करोड़ में ख़रीदा और उन्होंने किंग्स एलेवेन पंजाब के लिए खेला। 

 

2018 से लेकर 2021 तक वे किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं और उनकी आई पी एल सैलरी सैलरी 11 करोड़ है जो उन्होंने 2021 में भी प्राप्त की है। आज तक वे आई पी एल से 48 करोड़ दस लाख की कमाई कर चुके हैं। 


के एल राहुल की की कुल कमाई के बारे ये अनुमान है की उनकी कुल संपत्ति में 2020 की अपेक्षा चालीस प्रति शत वृद्धि हुई है। इस वक्त वे किंग्स इलेवन पंजाब से 11 करोड़ रुपये सैलरी लेते हैं। आइये जानते हैं उनकी को कमाई और नेट वर्थ के बारे में। 

 

के एल राहुल की आई पी एल की सैलरी की सूची 

 


साल

टीम का नाम

सैलरी भारतीय रुपयों में

1

साल 2013 में

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दस लाख

2

साल 2014 में

सन राइज़र्स हैदराबाद

एक करोड़

3

साल 2015 में

सन राइज़र्स हैदराबाद

एक करोड़

4

साल 2016 में

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

एक करोड़

5

साल 2017 में

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

एक करोड़

6

साल 2018 में

किंग्स एलेवेन पंजाब

ग्यारह करोड़

7

साल 2019 में

किंग्स एलेवेन पंजाब

ग्यारह करोड़

8

साल 2021 में

किंग्स एलेवेन पंजाब

ग्यारह करोड़

9

साल 2021 में

किंग्स एलेवेन पंजाब

ग्यारह करोड़


के एल राहुल की आई पी एल

से कुल कमाई


48 करोड़ दस लाख



 

के राहुल की 2022 में कमाई

62 करोड़

कुल कमाई डॉलर में

$ 8.5 मिलियन

कुल कमाई भारतीय रूपये में

62 करोड़

महीने की सैलरी

1 करोड़ + दूसरे भत्ते

किंग्स इलेवन से सैलरी

11 करोड़

आई पी एल से कुल कमाई आज तक

48 करोड़ दस लाख



 

के एल राहुल को ऑरेंज कैप कब मिली ? | When did KL Rahul get the Orange Cap?




क्या है ऑरेंज कैप ? :- ऑरेंज कैप इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन में दिया जाने वाला वह ख़िताब है जो उस खिलाडी को दिया जाता है जिसने आई पी एल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाये हो। 

 

अगर के एल राहुल की बात करें तो उन्होंने पिछले 2020 आई पी एल सीजन में सबसे ज्यादा 670 रन बनाये थे और उनके सिर पर ऑरेंज कैप का ताज पहनाया गया था। सीजन 2021 में भी उन्होंने अपनी अच्छी परफॉरमेंस को जारी रखा हुआ है हो सकता है इस बार भी उनके सिर पर ये टोपी पहनाई जाये। 



के एल राहुल से जुड़े विवाद / क्यों किया था बी सी सी आई ने के एल राहुल को सस्पेंड / दिलचस्प किस्से | Controversy related to KL Rahul / Why did BCCI suspend KL Rahul / Interesting stories



विवाद :- जहां पर कामयाबी हो वहां पर कुछ कुछ प्रॉब्लम तो जरूर होती है। के एल राहुल के साथ भी ऐसा ही हुआ था आपने सुना ही होगा कि के एल राहुल 2019 में विवादों में रहे रहे थे। बात ये हुई थी की जनवरी 2019 में के एल राहुल और हार्दिक पांड्या एक रियलिटी शो में मेहमान के तौर पर गए थे वहां पर उन्होंने कुछ ऐसे शब्द बोले थे जिससे कुछ लोगों की भावनायें आहत हुई थी और बी सी सी आई ने दोनों क्रिकेट खिलाड़ियों को ससपेंड कर दिया था।  

 

हालाँकि के एल राहुल को दो हफ्ते बाद बहाल कर दिया गया था। 2016 में के एल राहुल फिर विवादों में आये थे जब उन्होंने सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ एक बियर की बोतल के सतह फोटो शेयर किया था जिससे बी सी सी आई ने उन्हें ये कहते हुए फटकार लगाई थी कि ऐसा करने से क्रिकेट प्रेमियों में गलत सन्देश जाता है इसलिए उन्हें ये फोटो डिलीट करनी पड़ी थी। 



दिलचस्प किस्से :- (Interesting Facts)

 

  • एक बार 2018 में भी वे सुर्ख़ियों में रहे जब उन्होंने मुंबई इंडियन से मैच हारा था और ये मुकाबला बड़ा ही करीबी रहा था जिससे वे गुस्से हो गए थे। इस मैच में वे मैन और दी मैच रहे थे तब उन्होंने मैन और दी मैच की ट्रॉफी अपने फैन को दे दी थी ये घटना बानखेड़े स्टेडियम की है  

 

  • ये भी एक उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है कि वे हिट विकेट होने वाले पहले भारतीय हैं। 

 

  • इसके साथ ये किस्सा भी दिलचस्प है जो उनके करियर में जुड़ा है कि वे ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने पहले अंतराष्टीय वनडे मैच में शतक बनाया था। ये ये कारनामा उन्होंने जिम्बाबे के विरुद्ध खेलते हुए किया था। 

 

  • ये भी आप कम जानते होंगे कि के एल राहुल ने अपने शरीर पर सात टैटू गुदवाए है तो वे भी विराट कोहली की तरह टैटू के फैन हैं। 

 

  • ये भी उनके करियर का एक दिलचस्प किस्सा है की वे भारत के ऐसे खिलाडी हैं जिन्होंने तीनो फॉर्मेट में (टेस्ट,वनडे और टी ट्वेंटी) सबसे कम पारियों में शतक जड़ें हैं। इससे पहले ये कारनामा सुरेश रैना और रोहित शर्मा के नाम है। 

 
इन्हे भी देखें 


स्वामी विवेकानंद जी का जीवन परिचय
महाराणा प्रताप जी की बायोग्राफी और इतिहास
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बायोग्राफी और स्टोरी
राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय और राजनीति  



Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने