हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज सितम्बर 2021 तक जय राम ठाकुर काम कर रहे हैं। कोरोना काल से जब से लॉक डाउन लगा है उनके कामों की सराहना पुरे हिमाचल प्रदेश में ही नहीं पुरे देश में हो रही है। इनसे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप पर प्रेम कुमार धूमल में काम किया था जो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं।
पर उनकी चुनावी हर के बाद हिमाचल में नए मुख्यमंत्री के रूप में एक नया चेहरा सामने आया और अभी भी मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं आईये जानते हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के बारे में विस्तार से, उनकी शिक्षा, परिवार उनके चुनाव और उनकी प्राप्तियों के बारे में .
|
क्रम संख्या |
परिचय बिंदु |
परिचय |
|
1 |
पूरा नाम |
जयराम ठाकुर |
|
2 |
जन्म स्थान |
हिमाचल प्रदेश,मंडी जिला |
|
3 |
जन्म तारीख |
6 जनवरी 1965 |
|
4 |
पद |
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री |
|
5 |
पार्टी |
भारतीय जनता पार्टी |
|
6 |
निर्वाचन क्षेत्र |
सीराज मंडी जिला |
|
7 |
लम्बाई |
पांच फुट 9 इंच |
|
8 |
कुल संपत्ति 2021 |
3 से 4 करोड़ रुपए के आसपास |
|
9 |
उम्र 2021 तक |
56 वर्ष |
जय राम ठाकुर का जन्म और परिवार | Jai Ram Birth and Family
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तांदी नामक एक किसान परिवार में हुआ है। उनके पिता जी का नाम जेठू राम ठाकुर और माता जी का नाम बिक्रमु देवी है। इनके पिता जी एक गरीब परिवार से सबंध रखते थे और उनका निधन 25 दिसंबर 2016 को हुआ था। उनके निधन के बाद ही एक साल बाद जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। जेठू राम ठाकुर एक किसान थे और माता जी का गृहस्थ और धार्मिक भावनाओं वाली का भारतीय स्त्री। जय राम ठाकुर के दो भाई और दो बहने हैं। आइये नजर डालते हैं उनके परिवार के सदस्यों पर।
Jai Ram Thakur Family
Detail in Hindi
|
1 |
पिता जी का नाम |
स्वर्गीय जेठू राम ठाकुर |
|
2 |
माता जी का नाम |
बिक्रमु देवी |
|
3 |
कुल भाई बहन |
चार |
|
4 |
भाइयों का नाम |
बिरि सिंह, अनंत राम, वीर सिंह |
|
5 |
बहनों का नाम |
पुर्नु देवी और अनु ठाकुर |
|
6 |
पत्नी का नाम |
डॉ. साधना ठाकुर |
|
7 |
बेटा |
कोई नहीं |
|
8 |
बेटियां |
दो |
|
9 |
बेटियों का नाम |
प्रियंका ठाकुर, चन्द्रिका ठाकुर |
जयराम ठाकुर की शिक्षा | Jai Ram Thakur Education
एक गरीब परिवार से तालुक रखने वाले जय राम ठाकुर ने अपनी प्राम्भिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश में अपने पैतृक गांव के एक सरकारी स्कूल से शुरू की थी। उन्होंने दसवीं तक की अपनी पढ़ाई पूरी करें के लिए कड़ी मेहनत की पर दसवीं की शिक्षा के बाद उन्हें दो साल तक अपनी पढ़ाई को रोकना पड़ा।
इसके पीछे कारण ये नहीं थे कि वे पढ़ने में होशियार नहीं थे पर कारण ये थे कि उनके परिवार की आर्थिक हालत मजबूत नहीं थी इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई रोकनी पड़ी पर उन्होंने दो साल बाद फिर से अपने परिवार का साथ देते हुए अपनी पढ़ाई को शुरू किया और बादमंडी स्कूल से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1987 में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और फिर अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में दाखिला लिया जहां से उन्होंने अपनी पोस्टग्रेडुएशन का सफर किया।
इनके बारे में भी जानिए
अटल बिहारी वाजपेयी का जवाब परिचय, राजनीतिक सफर
योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय और राजनीतिक करिअर
राजीव गाँधी का जीवन परिचय और राजनितिक योगदान
मिल्खा सिंह का जीवन परिचय और ओलिम्पिक का सफर
जय राम ठाकुर का राजनितिक कैरियर | Jai Ram Thakur Political Career
अगर उनके प्रारंभिक राजनितिक कैरियर की बात करें तो जब वे बल्लभ भाई पटेल कॉलेज मंडी में पढ़ते थे उसी समय वे अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद से और उनकी नीतियों से प्रभावित हुए और उन्होंने A B V P को ज्वाइन कर लिया। उसके बाद उन्होंने A B V P के लिए निष्पक्ष काम करना शुरू कर दिया। सभी छात्रों के साथ मिलकर उन्होंने इस संगठन के लिए काम किया।
अपनी कॉलेज की इस सेवा के कारण उन्हें आगे का कार्यभार दिया गया और 1986 में अखिल भारतीय हिमाचल विद्यार्थी परिषद के सयुंक्त सचिव का पद मिला। 1986 से 1989 तक वे इसी पद पर कार्य करते रहे और उसके बाद उन्हें 1989 में जम्मू कश्मीर की ABVP इकाई का आयोजन सचिव के रूप में चुना गया।
जम्मू कश्मीर में जितने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समारोह होते थे उनका आयोजन उनके द्वारा किया जाता था। 1989 से लेकर 1993 तक चार साल के लिए उन्होंने जम्मू कश्मीर में काम किया। बी जे पी के नेताओं की नजर उनके अच्छे कामों के लिए पड़ चुकी थी। इसके बाद उन्हें 1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा पार्टी के सचिव के रूप में चुना गया।
जय राम ठाकुर का मुख्यमंत्री का सफर | Jai Ram Thakur CM Career
निश्चय ही उन्होंने अपने कॉलेज के समय राजनीति में मेहनत की थी इसकिये उन्हें 2000 को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का उपाध्यक्ष चुना गया। जय राम ठाकुर ने कितनी बार चुनाव जीते ? तो हम बता दें उन्होंने अपने राजनीतिक इतिहास में हिमाचल प्रदेश विधासभा के लिए पांच बार इलेक्शन लड़े हैं। सबसे पहले उन्होंने 1993 में चुनाव लड़ा पर वे उसमें हार गए।
इसके बाद उन्होंने जो भी चार चुनाव लड़े वे सभी जीत लिए गए थे। जय राम ठाकुर पहली बार 1998 में चुनाव जीते। 2003 और 2007 में उन्होंने मंडी की चच्योट विधासभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े और वे जीत गए। वर्ष 2009 में, उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया और उन्हें ग्रामीण विकास और पंचायती राज का पोर्टफोलियो दिया गया। अपने राजनैतिक सफर में वे 09-07-2012 को पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में मंत्री परिषद में शामिल होने से पहले अध्यक्ष, ग्रामीण योजना समिति और विभिन्न अन्य सदन समितियों के सदस्य भी रहे।
2017 में उन्होंने चौथी बार हिमाचल प्रदेश विधासभा चुनावों में जीत हासिल की। दूसरी तरफ प्रेम कुमार धूमल जो मंडी के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लगते थे उन्हें इस विधासभा क्षेत्र में एक कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद अब हिमाचल प्रदेश में शिखर का नेता एक ही था उसका नाम था जय राम ठाकुर इसके पीछे कई कारण थे जैसे उनका पहला राजनितिक कैरियर अच्छा होना राष्ट्रीय सवसेवक संघ के साथ अच्छे संबंधों का होना।
2017 के चुनावों में जय राम ठाकुर ने सिराज मंडी विधासभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और उनको कुल 35519 वोट प्राप्त हुए उनके कड़े प्रतिद्वंधी चेत राम जो कांग्रेस पार्टी के थे 24265 वोट प्राप्त हुए और जय राम ठाकुर ने 2017 में हिमाचल प्रदेश के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। जय राम ठाकुर मंडी जिले के आजाद भारत के पहले मुख्यमंत्री चुने गए थे और आज भी सितम्बर 2021 तक इस पद पर विराजमान हैं।
ये भी देखें
वीर सावरकर का जीवन परिचय और क्रांतिकारी जीवन
शहीद उधम सिंह का जीवन परिचय और क्रांति में योगदान
सुखदेव का जीवन परिचय और क्रांति भरा जीवन और शहादत