अन्य व्यवसायों की भांति शिक्षण भी एक पेशा है जिसका मकसद एक सुदृढ़ समाज का निर्माण करना है। अगर आप एक शिक्षक हो और एक पेशेवर शिक्षक या अध्यापक बनना चाहते हैं तो आपके अंदर निम्नलिखित गुणों का होना जरूरी है।
पेशेवर शिक्षक और व्यावसायिक शिक्षक में अंतर :-
एक पेशेवर शिक्षक और व्यावसायिक शिक्षक में अंतर यह होता है कि एक पेशेवर शिक्षक का उद्देश्य अपनी सेवाएं प्रदान करना होता है और एक व्यावसायिक शिक्षक का उद्देश्य शिक्षण से लाभ कमाना होता है।
एक पेशेवर अध्यापक के गुण और विशेषताएं :-
1. सबसे पहले अगर आप एक पेशेवर शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर एक नई सोच लेकर आनी होगी जिसके अंदर पाजिटिविटी हो अर्थात आपके अंदर नकारात्मक सोच है तो आपके अंदर एक पेशेवर और आदर्श शिक्षक के गुण की कमी है।
2. एक पेशेवर शिक्षक वह होता है जो अपने शिक्षण का कर्यक्रम दूसरों की सहायता से ईमानदारी से करता है और अपने व्यव्हार में हमेशा खुलापन दिखाता है अर्थात एक पेशेवर संकुचित स्वभाव का नहीं होता है।
3. एक पेशेवर शिक्षक के अंदर एक सुनिश्चित योजना का होना बहुत जरूरी है बिना योजना के आपका शिक्षण का कार्यकम अधूरा होता है।
4. एक पेशेवर शिक्षक के अंदर आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है और वह इसी आत्मविश्वास को एक संतुलन में बदलता है और शिक्षण को नया रूप देता है।
5. एक पेशेवर शिक्षक हमेशा अपने पेशे से प्यार करता है और उसके प्रति निष्ठां से काम करता है उसमें किसी दूसरे पेशे के प्रति घृणा नहीं होनी चाहिए चाहे दूसरा पेशा आर्थिक रूप से कितना भी मजबूत कयों न हो।
6. एक शिक्षक के अंदर सवेंदनशीलता और सहानुभूति का होना भी बहुत जरूरी है।
7. एक अध्यापक को संवेदनशील और सहानुभूतिशील होना चाहिए।
8. एक पेशेवर शिक्षक अपने विषय में निपुण होने के साथ अन्य विषयों के बारे में भरपूर जानकारी रखता है।
9. एक आदर्श अध्यापक का शिक्षण का दायरा संकुचित नहीं होता है और नई खोज के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
10. एक पेशेवर शिक्षक में धैर्य की कमी नहीं होती है और जल्दी में शिक्षण को त्याग करके वह शिक्षण के साथ सभी क्षेत्रों में धैर्यवान रहता है।
11. एक अध्यापक हमेशा अपने पेशे के लिए कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए जो विद्यार्थियों के साथ अभिवावकों के साथ और अन्य शिक्षकों के साथ तालमेल बना के रखता है।
12. एक शिक्षक के अंदर कभी भी घमंड नहीं होना चाहिए। नम्रता शिक्षक का बहुत बड़ा गुण है इसलिए हर क्षेत्र में नम्रता से पेश आने वाला होना चाहिए।
13. एक पेशेवर शिक्षक कक्षा में प्रवेश करने से पहले अपने Topic की पूरी तैयारी करता है ताकि वह बच्चों को ज्ञान बाँट सके।
14. समय बहुत बलवान है और एक पेशेवर शिक्षक समय की कदर करते हुए समय से अपना काम करने की क्षमता रखता है।