जानिए, सरकारी भूगोल का टीचर कैसे बने ? | know how to become a geography teacher in Hindi

भूगोल का टीचर कैसे बने ? How to become a geography teacher

भूगोल शिक्षण का एक बहुत ही Interesting Subject है और इस subject का हर कोई अध्यापक या शिक्षक बनना चाहता है। अगर आप भी भूगोल के शिक्षक बनना चाहते हैं और अगर आप जानना चाहते हैं कि भूगोल के टीचर बनने के लिए आपको क्या करना है, इसके लिए आपको किन योग्यताओं की आवस्य्क्ता है तो इस पोस्ट में हम आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे कि आप एक भूगोल के शिक्षक कैसे बन सकते हैं।




भूगोल के टीचर बनने के लिए पहला कदम :- 

 
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है की भूगोल का विषय बहुत ही मजेदार और interesting इस विषय को पढ़ाने में और पढ़ने में अपना ही आनद है। दूसरी बात ये कि इस विषय के साथ कुस्छ ऐसे तथ्य जुड़े होते हैं जो आपको Energy देते है। इसलिए अगर आपके मन में भूगोल के शिक्षक बनने का विचार है तो सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप एक विद्यार्थी के रूप में हाई स्कूल के शिक्षण में कितनी मेहनत करते हैं। 

शिक्षा का Base ही 10 वीं तक माना जाता है। 6th से लेकर 10th तक जो भी भूगोल के Concept होते हैं वे बार बार आगे Repeat होते हैं इसलिए अगर आप एक अभिवावक हो, या किसी विद्यार्थी के पिता, भाई बहन हो और आपको ये लगता है कि आपका बच्चा एक भूगोल में ज्यादा आगे पढ़ रहा है तो इस बात का ध्यान रखें कि जो भी आप माध्यमिक और हाई स्कूल में सीखा है वह आगे आपके भूगोल के शिक्षक बनने में बहुत काम आएगा। इस स्तर पर जो आपने शिक्षण हासिल कर लिया है उसे दुबारा repeat करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।




भूगोल के टीचर या अध्यापक बनने का दूसरा कदम :- 

इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि प्राइमरी शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के समय बच्चा Teenager होता है और उसे संभालने के लिए माता पिता और एक अध्यापक का बहुत योगदान होता है। जब बच्चा दसवीं पास कर लेता है तो उसके बाद बच्चों को और अभिवावकों को अपने Career का डर सताने लगता है। 

इसलिए अगर आपने भूगोल के विषय में अगर दसवीं तक मेहनत नहीं की है तो सी बात का ध्यान रखें की इस Subject पर Command करने के लिए आपको 11 वीं में भूगोल विषय को जरूर चुनना है ताकि आप भूगोल विषय के Basic Concepts को जान सकें। 11वीं में विद्यार्थी शरारती होता है इसलिए मेहनत कम करता है आपको इन दो साल में कड़ी मेहनत करनी होगी। ताकि आप आगे के Wide Syllabus को Cover कर सकें।


क्या 12 पास करने के बाद भूगोल का टीचर बन सकते हैं ?


अगर आपके मन में ये विचार है कि आपने भूगोल विषय के साथ 12 वीं पास कर ली है और आप भूगोल के शिक्षक बन सकते है तो आप गलत सोच रहे है आप 12 वीं पास करके एक शिक्षक बन सकते हो वह भी E. T. T का Diploma लेने के बाद पर आप भूगोल के शिक्षक नहीं बन सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रेजुएशन में कदम रखना पड़ेगा। हाँ इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोई Private संस्था हो जिसमें आपको शिक्षण का काम दिया जा सके। पर इसके पीछे भी बहुत काम chance होते हैं।



भूगोल का टीचर बनने के लिए तीसरा चरण | स्नातक होने के बाद भूगोल में करियर


अगर आपने 12 वीं पास भूगोल के शिक्षण या विषय के साथ पास कर ली है तो आपका भूगोल के शिक्षक या अध्यापक बनने का जरूरी चरण Graduation है जिसमें आप B. A 1st year में दाखिला लेने से पहले ये सोच लें कि आपने एक भूगोल का शिक्षक बनना है और तीन साल के Graduation में भूगोल विषय को चुने। 

ये तीन साल आपके लिए बहुत ही अहम् होते हैं और इन्हीं Graduation के तीन साल में आप अपना भूगोल के शिक्षक बनने का सपना साकार कर सकते हैं। तीन साल की Graduation Degree में जी तोड़ के मेहनत करें ताकि आपको आगे आने वाले Competition में कोई भी Topic न सताये अर्थात आपके दिमाग में सभी Concept clear होने चाहिए।


दूसरी बात ये है कि अगर आप Graduation भूगोल के विषय के साथ कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखा जाये कि आप Theory पर तो जोर देते हैं पर इसके साथ आपके लिए ये भी जरूरी है कि आप Practical की तरफ भी ध्यान दें। अकसर देखने में आया है कि विद्यार्थी यह सोचता है कि उसने Theory में महारत हासिल कर ली है और उसके बाद वह Practical की तरफ ध्यान नहीं देता है। अगर आप प्रैक्टिकल पर ध्यान नहीं देते है तो आपका भूगोल के शिक्षक बनने का सपना अधूरा है।


Note :- आपका तीन साल के Graduation course में ये Target होना चाहिए कि कम - से- कम आप भूगोल विषय में 50 से 55 % अंक हासिल करें जो भूगोल के शिक्षक बनने के लिए जरूरी योग्यता है।



Graduation के बाद  भूगोल का टीचर बनने के लिए क्या करें :-

अगर आपका ये Target है कि आप 50 % या 55 प्रतिशत आंक हासिल करके भूगोल का शिक्षक बन जायेंगे तो यह भी गलत है अब आपके सामने भूगोल के शिक्षक बनने के लिए आपका College ही नहीं पूरा राज्य या देश Competition के लिए खड़ा होता है इसलिए आपके लिए ये जरूरी है कि जब भी आप Free होते हैं आप Library join करें और भूगोल विषय से सम्बंधित Topic को पढ़ें ताकि आप इस विषय के बारे में और ज्यादा ज्ञान प्राप्त कर सकें। इसके बाद Graduation में ही भूगोल विषय के साथ जुड़ती जानकारी हासिल करें।



ग्रेजुएशन के बाद भूगोल का टीचर बनने के लिए क्या करें ?


अगर आपने भूगोल के विषय के साथ Graduation complete कर ली है तो आपके पास भूगोल के शिक्षक बनने का एक option है कि आप B.ed कसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से करें। यह पहले 9 महीने का teaching course था आप आजकल शायद दो साल का हो गया है। जब भी आप Bed के कोर्स में दाखिला लेते हैं टी इस बात का ध्यान रखा जाये कि आप अपने teaching Subject में भूगोल विषय को ही चुने अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप Bed के बाद भी भूगोल विषय के शिक्षक नहीं बन सकते हैं। 


इस कोर्स में इस बात का ध्यान रखा जाये कि शिक्षण सबंधी जितनी भी technique हैं उन्हें वखूबी सीख लें। दूसरी बात ये कि Bed करते समय ईमानदारी से Teaching Practice को लगाएं जिससे आपके अंदर एक शिक्षक बनने का होंसला आता है। इस बात की कोशिश की जाये की अच्छे अंकों में Bed का कोर्स किया जाये अगर आप 50 % से कम अंक हासिल करते हैं तो आगे TET के लिए Eligible नहीं हो पाएंगे।


B.Ed के बाद भूगोल का सरकारी टीचर बनने के लिए क्या करें ?

अगर आपने Bed का कोर्स कर लिया है तो उसके बाद आपके पास Eligibility है कि आप किसी भी Private संस्था में पढ़ा सकते है पर आपको भूगोल का सरकारी टीचर बनने के लिए एक Step से और गुजरना होगा वह है Teacher Eligibility Test . इस बात का ध्यान रखा जाये कि अगर आपने Graduation और Bed भूगोल विषय के साथ 50 % में की है तो आप TET के Eligible हो जाते हैं। TET के टेस्ट के लिए मेहनत की जरूरत होती है इसलिए इसे पास करें। 

इस टेस्ट के पास करने का बाद सरकारी टीचर बनने के लिए हर राज्य में अलग - अलग तरीके निर्धारित किये हुए हैं कुछ में Commission पास ाकर्ण पड़ता है और कहीं Marit base पर सरकारी टीचर की सिलेक्शन होती है।


भूगोल का लेक्चरर या प्रोफेसर कैसे बने ?

अगर आप भूगोल का lecturer बनना चाहते है जो 11 वीं और 12 वीं कक्षा को अध्ययन करवाते हैं तो आपको दो में से Test पास करने जरूरी है एक NET जैसे National Eligibility Test कहते हैं और दूसरा SET जिसे State Eligibility Test कहते हैं। इ

टेस्ट के लिए आपके Graduation में 55 % अंक प्राप्त करने बहुत जरूरी है अर्थात ये NET और SET की Eligibility नहीं है . अगर आपने BED की है और NET और SET Qualify हो तो आप भूगोल के लेक्चरर और College Level पर Professor लग सकते हैं। पर इस महारत को हासिल करना कोई आसान काम नहीं है आपको भूगोल के विषय का पूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है।


भूगोल विषय का टीचर या अध्यापक बनने के लिए जरूरी योग्यताएं :- 

  • भूगोल का टीचर बनने के लिए आपके पास जरूरी योग्यता यह है कि आप कम-कम-से कम 50 % में स्नातक की डिग्री हासिल करें।
  • दूसरी योग्यता यह है की किसी भाई मान्यता प्राप्त संस्था से भूगोल विषय के साथ Bed की Degree अच्छे अंकों में हासिल करें।
  • तीसरी योगयता यह है कि Bed के बाद आपको TET/CTET की परीक्षा पास करनी होगी जिसके बाद आप सरकारी Teacher लग सकते है। अगर STET स्टेट टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट Clear किया है तो स्टेट लेवल के टीचर लग सकते हैं और अगर CTET किया है तो National Level के टीचर लग सकते है जैसे नवोदय विद्यालय, आर्मी स्कल या केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में।
  • इस बात का ध्यान रखा जाये की अकेले भूगोल में मास्टर डिग्री हासिल करके आप सरकारी टीचर नहीं लग सकते है आपके लिए Bed करना जरूरी है।

भूगोल का लेक्चरर या प्रोफेसर बनने के लिए जरूरी योग्यता :-

भूगोल का लेक्चरर या प्रोफेसर बनने के लिए जरूरी योग्यता यह ही की आपकी Graduation भूगोल विषय के साथ 55 % के साथ पूरी होनी चाहिए और भूगोल विषय में 55 % में मास्टर डिग्री ( MA) होनी चाहिए इसके साथ अगर आप SET (State Eligibility Test) क्लियर करते हैं तो आपको Bed की जरूरत नहीं है आप स्कूल लेक्चरर के लिए Eligible हो जाते है।

कॉलेज प्रोफेसर के लिए आपको Graduation में 55 % अंकों के साथ होनी चाहिए और इसके साथ MA 55 % के साथ होनी चाहिए। उसके बाद आपको NET (National Eligibility Test) भूगोल विषय के साथ पास करना होगा।




Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने