कक्षा के प्रति एक शिक्षक के कर्तव्य और उत्तरदायित्व | Duties and Responsibilities of a teacher towards classroom in Hindi

कक्षा में एक शिक्षक की भूमिका :-

वैसे तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि एक शिक्षक वह होता है जो विद्यार्थी का चहुमुखी विकास करता है एक शिक्षक कि स्कुल के प्रति, अभिवावकों के प्रति स्कूल Head के प्रति और एक आदर्श क्लास रूम के प्रति जिम्मेदारियां अलग -अलग होती हैं। सभी और से विकसित होने के साथ -साथ एक अध्यापक को एक अच्छे Class रूम के लिए भी Responsible होना चाहिए। आइये जानते हैं एक शिक्षक के एक अच्छे Class रूम के प्रति क्या कर्तव्य हैं।

क्लासरूम के प्रति एक शिक्षक के कर्तव्य और उत्तरदायित्व :-


1. एक शिक्षक का अपने क्लास रूम या कक्षा के प्रति सबसे पहला गुण यह होना चाइये या कर्तव्य यह होना चाहिए कि वह कक्षा को साफ सुथरा रखने में पूरा सहयोग दे स्वछता में ही में स्वच्छ दिमाग निवास करता है इसलिए आपको अपनी कक्षा को जिसमें आप रोज शिक्षार्थियों को शिक्षा देते ही को साफ रखने का प्रयास करें।

2. दूसरा जरूरी कर्तव्य आपका अपनी कक्षा के प्रति यह है कि आप जिस भी विषय में बढ़ाते हैं उस विषय से सबंधित एक या दो चार्ट आपकी कक्षा में जरूर लगे होने चाहिए ताकि आपके शिक्षण के बाद बच्चे का ध्यान उसकी और आकर्षित होगा और आपकी शिक्षण विधि उत्साहित होगी।

3. एक अच्छा शिक्षक होते हुए आपका यह भी उत्तरदायित्व है कि कक्षा में हर विद्यार्थी पर सटीक नजर रखी जाये और Sitting Plan को ऐसे व्यवस्थित करने कि आपको और बच्चों को शिक्षण के लिए कोई Problem का सामना नहीं करना पड़े।

5. एक शिक्षक हमेशा बच्चों को अच्छा ज्ञान बाँटने का प्रयास करता है आप किसी भी विषय के अध्यापक हैं इस बात का ध्यान रखें कि आप कक्षा में Teaching Aids के साथ ही प्रयास करें जिससे बच्चे आसानी से सीख सकते हैं। शिक्षण सामग्री और उपकरणों के उपयोग में छात्रों को निर्देश देना और उनकी निगरानी करना शिक्षक का प्रमुख कर्तव्य है।

6. नियमों और प्रक्रियाओं को स्थापित और लागू करके कक्षा में छात्र व्यवहार का प्रबंधन करें। स्कूल के नियमों और अनुशासनात्मक प्रणालियों के अनुसार अनुशासन बनाए रखें।

7. सबसे बड़ी बात ये कि कक्षा में समय से पहुंचे ताकि बच्चे किसी अनुसाशनहीनता का शिकार न हों।

8. अलग-अलग छात्रों की प्रगति को प्रोत्साहित और मॉनिटर करें और शिक्षण रणनीतियों को समायोजित करने के लिए जानकारी का उपयोग करें। कानूनों, जिला नीतियों और स्कूल विनियमों के अनुसार सभी आवश्यक रिकॉर्ड को सही और पूरी तरह से अपडेट करें।

9. कक्षा में ऐसा वातावरण गतिविधियों जैसे सामाजिक गतिविधियों, खेल गतिविधियों, क्लबों और छात्र संगठनों के माध्यम से ऐसा माहौल बनायें कि बच्चे शिक्षण के लिए उत्साहित हों।

10. अनुशासन एक अच्छी कक्षा का बहुत बड़ा गुण है इसलिए एक शिक्षक का यह कर्तव्य है कि वह क्लास रूम में अनुशासन का महौल तैयार करे।

11. आपको एक अच्छे शिक्षक होने के नाते इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जब तक दूसरा शिक्षक कक्षा में प्रवेश नहीं करता है कक्षा को न छोड़ा जाये तो अच्छा है।


Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने