पीटीआई (फिज़िकल एजुकेशन इंसट्रक्टर) बनने की पूरी जानकारी | Complete information about becoming a PTI in Hindi

पीटीआई कैसे बनें ?

शारीरिक शिक्षा शिक्षक बच्चों और किशोरों को शारीरिक गतिविधि से लेकर पोषण तक, स्वस्थ जीवन शैली के कई पहलुओं पर शिक्षित करते हैं। एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक को एक सक्रिय जीवन शैली का आनंद लेना चाहिए और विभिन्न आयु समूहों के छात्रों को स्वास्थ्य अवधारणाओं को संप्रेषित करने में सक्षम होना चाहिए। इस पोस्ट में हम शारीरिक शिक्षा शिक्षक के बारे में मर्गदर्शन करने की कोशिश करेंगे कि आप एक शारीरिक शिक्षा के सरकारी शिक्षक पीटीआई कैसे बन सकते हैं। अगर शारीरिक शिक्षा के सरकारी शिक्षक नहीं बनें तो आप शारीरिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपना कॅरियर कैसे बना सकते हैं।



शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीटीआई) कैसे बनें ?

पीटीआई {P. T. I) क्या होता है ? :- 


पीटीआई एक अंग्रेजी का शब्द है जिसका विस्तार या फुल फॉर्म की बात करें करें तो इसे Physical Training Instructor अंग्रेजी में कहते हैं और हिंदी में शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक कहते हैं। पीटीआई को आम को स्कुल में आम तौर पर पीटीआई ही कहते हैं पर इन्हे और भी नामों से पुकारा जा सकता है जैसे शारीरिक शिक्षा शिक्षक, शारीरिक शिक्षा अध्यापक, शारीरिक शिक्षा इंस्ट्रक्टर या फिर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक।


12 वीं पास के बाद पीटीआई कैसे बने :- 


अगर आप 12 वीं पास करने के बाद पीटीआई बनना चाहते हैं तो पीछे सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि आप 12 वीं जमात में फिजिकल एजुकेशन विषय का चुनाव करें ताकि आप फिजिकल एजुकेशन विषय के basics को समझ सकें। अगर आपने 12 वीं में फिजिकल एजुकेशन विषय नहीं भी रखा है तो कोई बात नहीं आप फिर भी पीटीआई का कोर्स कर सकते हैं। ये पीटीआई का कोर्स अगर आप 12 वीं के बाद करते हैं तो B.P.Ed एक पेशेवर डिग्री प्रोग्राम है जो फिटनेस और विभिन्न खेल विषयों पर केंद्रित है।


बीपीएड करने के लिए शैक्षणिक योग्यता :-  

B.P.Ed कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 10+2 में न्यूनतम 50% होना आवश्यक है। ये शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम एथलीटों और खेल और संबंधित गतिविधियों के ले लिए हैं जो बाद में पीटीआई लग सकते हैं।

बीपीएड करने के लिए ड्यूरेशन और समय सीमा :- 

  • बीपीएड करने के लिए ड्यूरेशन और समय सीमा तीन या चार साल की होती है। 12 वीं पास करने के बाद चार साल का डिप्लोमा करके आप सरकारी पीटीआई लग सकते हैं।

  • 12 वीं पास करने के बाद शारीरिक शिक्षा से सबंधित कोर्स निम्नलिखित दिए गए है अगर आप सरकारी नौकरी छोड़कर शारीरिक शिक्षा में कहीं और करियर बनाना चाहते है तो ये कोर्स कर सकते हैं

शारीरिक शिक्षा में विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के साथ एक व्यापक पाठ्यक्रम है। किसी भी स्ट्रीम के छात्र फिजिकल एजुकेशन कोर्स कर सकते हैं। ये पाठ्यक्रम छात्रों के बीच शारीरिक शिक्षा और खेल सीखने को प्रोत्साहित करते हैं। कई शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम हैं जिन्हें 12 के बाद लिया जा सकता है। कुछ बेहतरीन शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम जो 12 के बाद लिए जा सकते हैं।

जैसे 
  • बीए शारीरिक शिक्षा
  • खेल प्रबंधन में स्नातक
  • बीपीई
  • खेल प्रबंधन में बीबीए
  • खेल प्रबंधन में बीए

क्या पीटीआई के TET जरूरी है ?

नहीं अगर आप 12 वीं पास करने के बाद पीटीआई का कोर्स करते है या फिर स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद बीपीएड करते हो उसके बाद आपको सरकारी नौकरी के लिए टीचर एलिजिबिल्टी (TET) करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप जिस भी राज्य में रह रहे हैं तो उसके सरकारी टीचर के नियमों को पूरा करना पड़ेगा।


स्नातक की डिग्री करने के बाद  पीटीआई के लिए बीपीएड कोर्स :- 

अगर आपने स्नातक की डिग्री की है और उसके बाद आपके मन में ये विचार आता है कि आप सरकारी पीटीआई टीचर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको बीपीएड फिर भी करनी पड़ेगी। हाँ जो आप 12th के बाद बीपीएड करते हैं उसकी Duration अवधि तीन साल और अगर आप BA के बाद बीपीएड करत्ते हैं तो इसके लिए समय अवधि कम हो जाएगी यह दो साल की होगी। 


भारत में बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले शीर्ष कॉलेज हैं। 

  • जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
  • वाईएमसीए कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (वाईएमसीए बैंगलोर), बेंगलुरु
  • इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान संस्थान दिल्ली
  • लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर उत्तर प्रदेश
  • एसईएस कॉलेज ऑफ फिजिकल एंड कॉलेज ऑफ एजुकेशन जलगांव, महाराष्ट्र
  • दिल्ली विश्वविद्यालय,दिल्ली
  • मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तरप्रदेश
  • एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, हरियाणा
  • चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब
अगर आपने बीपीएड की है और सरकारी पीटीआई के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको बता दें पीटीआई को स्कुल और कॉलेज स्तर पर 2 भागों में बांटा गया है।

पीटीआई ग्रेड - 1 :- 

दूसरे प्रकार के पीटीआई को ग्रेड वन पीटीआई कहा जाता है जो कॉलेज लेवल पर पीटीआई लग सकते हैं पर इस बात का ध्यान रहे कि ग्रेड वन पीटीआई बनने के लिए आपको बीपीएड नहीं डीपीएड करनी होगी जो बीपीएड के बाद होती है जैसे किसी भी सब्जेक्ट का लेक्टरर बनने के लिए Bed के बाद MA मास्टर डिग्री की जरूरत होती है उसी प्रकार college लेवल में पीटीआई लगने के लिए डीपीएड की डिग्री जरूरी है। 

एक कॉलेज लेवल के पीटीआई बनने के लिए Scope की कमी होती है इसके पीछे कारण यह है कि किसी भी राज्य में या किसी भी जिले में सरकारी कॉलेज कम होते हैं और Post कम होती हैं इसलिए आप सरकारी पीटीआई बनना चाहते हैं तो उच्च माध्यमिक स्कुल में बन सकते हैं। 

पीटीआई ग्रेड - 2  :-  

पहले किस्म की पीटीआई टीचर वह होता है जो 12 वीं जमात तक के विद्यार्थी को शारीरिक शिक्षा को शिक्षण देते हैं इस किस्म के पीटीआई टीचर बनने के लिए आपको मुख्यता बीपीएड करनी होगी जिसके बारे में हम पहले ही बता चुके हैं इसके लिए 12 वीं पास करके या फिर स्नातक की डिग्री के बाद 2 साल की बीपीएड करनी होगी उसके बाद ाको एक कमीशन का सामना भी करना पड़ता है। बीपीएड के बाद पीटीआई टीचर लगने के लिए अलग -अलग राज्यों में अलग- मापदंड होते है।


सरकरी पीटीआई बनने के लिए कोर्स :- सरकारी पीटीआई बनने के लिए आपको तीन कोर्स का होना जरूरी है। 

पहला डीपीएड (D.P.Ed) :-

इस कोर्स को हिंदी में Diploma in Physical Education कहते हैं इस कोर्स को पूरा करने के लिए आपको 12th करना जरूरी है अगर आप 45 % में किसी भी सब्जेक्ट्स के साथ पास करते हैं तो आप इस कोर्स के लिए पीटीआई बनने के लिए दाखिला ले सकते हैं। ागिस कोर्स के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त विशवविद्यालय से डिप्लोमा हासिल कर सकते हैं। 

अगर आपने डीपीएड (D.P.Ed) का कोर्स पूरा कर लिया है उसके बाद आप मिडिल स्कुल में सरकारी पीटीआई टीचर के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाँ इस बात का ध्यान रहे कि कुछ राज्यों में मिडल लेवल के स्कूलों में पीटीआई की पोस्ट को ख़त्म कर दिया है अगर ऐसा है तो आपको उच्च माध्यमिक स्तर के पीटीआई लगने के लिए बीपीएड BP. Ed करनी पड़ेगी।

बीपीएड (B.P.Ed.) का कोर्स :- 

बीपीएड (B.P.Ed.) एक स्नातक कोर्स है जिसे Bachelor of physical education कहते हैं ये एक डिग्री है डिप्लोमा नहीं है इसलिए अगर आप पीटीआई बनने के बनने के लिए बीपीएड (B.P.Ed.) का कोर्स 12th के बाद करना चाहते हैं तो आपको चार साल लगाने पड़ेंगे। हाँ एक बाद का ध्यान रहे आप डीपीएड (D.P.Ed) के बाद भी बीपीएड (B.P.Ed.) सकते हैं बीपीएड (B.P.Ed.) के बाद यह एक साल का कोर्स है। अगर स्नातक के बाद आप बीपीएड (B.P.Ed.) करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तीन साल का कोर्स करना पड़ेगा। 

सरकारी पीटीआई टीचर लगने के लिए एमपीएड (M.P.Ed) :-  

एमपीएड (M.P.Ed) एक मास्टर डिग्री है और अगर आपने बीपीएड का कोर्स पूरा कर लिया है तो उसके बाद आप एमपीएड (M.P.Ed) दो साल का कर सकते हैं ,यह दो साल की मास्टर डिग्री है जो बीपीएड के बाद की जाती है। अगर आप एमपीएड (M.P.Ed) कर लेते हैं जिसे Master of Physical Education कहा जाता है तो उसके बाद आप किसी भी स्कूल और किसी भी विद्यालय में सरकरी पीटीआई टीचर के लिए आवेदन कर सकते है।


पीटीआई टीचर बनने के लिए पात्रता या योयताएँ | Eligibility Criteria to become a P. T. I Teacher in Hindi 

  • अगर विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा किया है वे मिड्ल स्कूल में पीटीआई के टीचर के लिए पात्र होते हैं। मिडिल स्कूल में बीपीएड और डीपीएड दोनों ही सरकारी पीटीआई के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • पीटीआई के टीचर के लिए उनर सीमा विभिन्न राज्यों में अलग -अलग होती है। हिमाचल में पीटीआई लगने के लिए कमीशन का पास करना जरूरी है या फिर आपकी सेलेक्टिव क्रमवार आ सकती है।
  • जिन विद्यार्थियों ने बीपीएड और डीपीएड के दोनों कोर्स किये हैं वे उच्च माध्यमिक स्कुल में आवेदन कर सकते हैं ,इसके इलावा वे कॉलेज के लिए शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं बस आपको डीपीएड में 55 % का होना जरूरी है ,
  • जब आप डीपीएड करते हैं तो इस कोर्स के लिए कम - से - कम उम्र 19 वर्ष होना जरूरी है इससे पहले आप बीपीएड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • डीपीएड का कोर्स करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कम -से - कम 16 वर्ष का होना जरूरी है।

अगर आपने बीपीएड और एमपीएड की है तो सरकारी नौकरी न मिलने पर करियर कैसे बनाये ?

हाँ ऐसा भी हो सकता है की अपने बीपीएड और एमपीएड का कोर्स किया है और आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलती है या लेट मिलती है तो भी आर्थिक रूप में मजबूत हो सकते हैं या फिर अपना करियर बना सकते हैं इसके लिए आपको जहां पर आप रहते है वहां पर फिजिकल एजुकेशन की ट्रैनिग क्लास का Coaching center खोल सकते है। आज कल हर कोई शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहता है चाहे वह छोटा बच्चा हो या फिर अधेड़ उम्र का व्यक्ति। इसलिए आप छोटी सी इन्वेस्टमेंट कर अपने गांव में या शहर में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक के रूप में एक अच्छी Coaching सेण्टर का प्रबंध करते अपना करियर बना सकते हैं इसके लिए आपको पैसा Investment करने की बहुत जरूरत नहीं होती है केवल आपको ऐसा स्थान चाहिए जहां पर आप Physical Training दे सकें।



Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने