जानिए, भारत में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री कौन बना था ? | Know about the Prime Minister for 13 days in India in Hindi

भारत में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री :-  

इस बात इंकार नहीं किया जा सकता है कि राजनीति अनिश्चताओं का खेल है भारत में प्रधानमंत्री पद भारत देश के मतदाताओं के ऊपर निर्भर करता है और भारत में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों का बोलबाला इतना ज्यादा है कि जवाहर लाल नेहरू के बाद ही भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए जोर अजमाइस और राजनीतिक फेरदबदल सामने आये है। 

कहीं पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे ज्यादा समय के लिए प्रधानमंत्री रहे थे तो दूसरी और भारत के ऐसे भी प्रधानमंत्री थे जो केवल 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री रहे थे आज हम भारत के 13 दिन के लिए रहने वाले प्रधानमंत्रियों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

भारत में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री कौन थे ?


1. भारत के पहले 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री :-

आजाद भारत के 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बनने वाले पहले प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा थे। जब भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 में हुआ था तब प्रधानमंत्री पद खाली हो गया था। उस वक्त पहली बार भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा बने थे। वे पहली बार पुरे 13 दिन के लिए भारत के प्रधानमंत्री बने थे। 

उनका प्रधानमंत्री का कार्यकाल 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक 9 जून तक पूरा 13 दिन का रहा था। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था क्योकि भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए लाल बहादुर शास्त्री को चुना गया था। पर 11 जनवरी 1966 में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद दूसरी बार फिर गुलजारी लाल नंदा एक बार फिर प्रधानमंत्री पद के लिए तारनहार के रूप में सामने आये थे और 11 जनवरी 1966 में ही मैं उन्हें भारत का प्रधानमंत्री सौंपा गया था। 



फिर से एक बार फिर भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने थे पर ये कार्यकाल भी उनका 13 दिन का रहा था। वे 11 जनवरी से 1966 24 जनवरी 1966 तक दूसरी बार 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे। हालाँकि भारत में आम लोकसभा चुनाव 1962 में हुए थे और उसके बाद 1967 में होने थे पर इंदिरा गाँधी को भारत का प्रधानमंत्री बना दिया गया।

13 दिन के लिए दूसरे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी :- 

दूसरे 13 के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे जो भारतीय जनता पार्टी से सबंध रखते थे। पी वी नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री कार्यकाल के बाद के बाद भारत में 1996 में के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था और भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

16 मई को भारतीय जनता पार्टी के Leader अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने थे पर साउथ की क्षेत्रीय पार्टी IADMK ने पार्टी से समर्थन वापिस ले लिया था और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार भी 13 दिनों के अंदर सिमट गई थी।

Other important links From this Website Related to PM of India

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची 

भारत के 1 दिन के लिए प्रधानमंत्री कौन बना था ?

भारत के युवा और ज्यादा उम्र के प्रधानमंत्री 

दक्षिण भारत से चुने गए प्रधानमंत्री के बारे में 

जानिए भारत के किस शहर को प्रधानमंत्रियों का शहर कहते हैं 

भारत के कम पढ़े लिखे और सबसे ज्यादा शिक्षित प्रधानमंत्री 

भारत के ईमानदार प्रधानमंत्री 

देखें इस प्रधानमंत्री को गुदड़ी का लाल कहा जाता था ?

भारत के प्रधानमंत्री के पहले प्रधानमंत्री कितनी बार जेल गए




Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने