रोहित शर्मा : जीवन परिचय, डेब्यू, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैक्ट्स | Indian Cricketor Rohit Sharma Biography in Hindi

दोस्तों क्या आप क्रिकेट देखते हैं या आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो आपका कोई न कोई पसंदीदा खिलाडी जरूर होगा। जब आप क्रिकेट के बारे में सोचते होंगे तो निश्चय ही आप रोहित शर्मा के बारे में जरूर सोचते होंगे। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के वह खिलाडी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकट का बहुत मनोरंजन किया है। 

 

वे ऐसे खिलाडी हैं जिन्होंने क्रिकेट जगत में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट, डोमेस्टिक क्रिकेट, I.P.l क्रिकेट वन डे क्रिकेट में खेला है। हम इस पोस्ट में भारत के धुरंदर क्रिकेटर रोहित शर्मा के जीवन परिचय (बायोग्राफी), परिवार, शिक्षा, क्रिकेट रिकॉर्ड के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।


रोहित शर्मा : जीवन परिचय, जन्म, परिवार, एजुकेशन, डेब्यू, रिकॉर्ड आई पी एल फीस और अवार्ड


 


रोहित शर्मा की (बायोग्राफी) जीवन परिचय

 

परिचय पॉइन्ट

परिचय

1

रोहित शर्मा का पूरा नाम

रोहित गुरुनाथ शर्मा

2

जन्म स्थान

बंसोड़ गांव, नागपुर महाराष्ट्र

3

जन्म तारीख

30 अप्रैल 1987

4

पिता जी का नाम

गुरुनाथ शर्मा

5

माता जी का नाम

पूर्णिमा शर्मा

6

पत्नी का नाम

रितिका

7

बेटी का नाम

समाइरा शर्मा

8

शिक्षा

12th

9

कोच का नाम

दिनेश लाड

10

हाइट

5 फ़ीट आठ इंच

11

प्रसिद्ध नाम

हिटमैन

12

आई पी एल जर्सी नम्बर

45

13

वनडे जर्सी नंबर

45

14

किस शॉट के लिए जाने जाते हैं

पुल्ल शॉट

15

टेस्ट मैच में प्रवेश

2013 में

16

पहला वन डे कब खेला

2009 में

17

पहला वनडे शतक कब जमाया

2010 में

18

पहला टेस्ट शतक जमाया

2013 में

19

सर्वाधिक स्कोर

264 रन

20

राशि

बृषक

21

पसंदीदा स्थान

अमेरिका, न्यूयोर्क

22

पसंदीदा एक्टर

अक्षय कुमार

23

पसंदीदा क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर

24

पसंदीदा स्टेडियम

ईडन गार्डन, कलकत्ता

25

राष्ट्रीयता

भारतीय

26

स्कूल का नाम

स्वामी विवेकानंद स्कूल बॉम्बे




क्रिकेटर रोहित शर्मा का जन्म और परिवारिक जिंदगी | Birth and family life of cricketer Rohit Sharma



भारत के धुरंधर क्रिकेटर रोहित शर्मा का जन्म महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले में एक गांव में हुआ था जसका नाम बंसोड़ है इनका जन्म 30 अप्रैल 1987 में हुआ था। उनकी माता जी का नाम पूर्णिमा शर्मा है जो एक हिन्दू गृहणी औरत है और विशाखा पटनम की रहने वाली हैं। उनके पिता जी का नाम गुरुनाथ शर्मा जो एक परिवहन कंपनी में काम करते हैं।



अगर उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता जी एक मध्य वर्गीय परिवार से सबंध रखते थे इसकिये उनका पालन पोषण बोरीवली नामक स्थान पर हुआ जहां पर उनके दादा और चाचा जी रहते थे। उनके एक छोटे भाई हैं जिसका नाम विशाल शर्मा है। रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका है। उनकी बेटी का नाम समाइरा शर्मा है जिसका जन्म 2018 में हुआ है।

 

 

रोहित शर्मा की शिक्षा दीक्षा | Rohit Sharma's education initiation



रोहित शर्मा का पालन पोषण उनके चाचा जी की देख रेख में हुआ था और उन्होंने उन्हें पढ़ाया था पर जहां पर दाखिला करवाया गया था वहां पर क्रिकेट की इतनी फैसिलिटी नहीं थी इसलिए उनके चाचा जी ने उनका दाखिला स्वामी विवेकानंद स्कूल बॉम्बे में करवा दिया था ऐसा उनके चाचा जी ने रोहित शर्मा के कोच के कहने पर किया था जिनका नाम दिनेश लाढ था। 

 

रोहित शर्मा के कोच का नाम दिनेश लाढ था जिन्होंने उन्हें बचपन से क्रिकेट के गुर सिखाये थे। इसी स्कूल में उन्होंने अपनी प्राम्भिक शिक्षा पूरी की और बाहरवीं की परीक्षा पास की थी। अपनी पढ़ाई के दौरान वे ज्यादा क्रिकेट की तरफ ध्यान देते थे। यही कारण है कि वे एक महान खिलाडी के रूप में सामने आये।



रोहित शर्मा का घरेलू क्रिकेट कॅरियर | Domestic Cricket Career of Rohit Sharma



रोहित शर्मा के क्रिकेट टेलेंट को क्रिकेट सेलेक्टर ने पहचान लिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट का करियर डोमेस्टिक क्रिकेट से 17 साल की उम्र में 2004 में शुरू किया जब उन्होंने पहली बार देवधर ट्रॉफी में भाग लिया था और वेस्ट जाने से खेलते हुए ग्वालियर में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी ट्रॉफी में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और शानदार शतकीय पारी खेली थी उसके बाद वे सिलेक्टर की नजरों में एक अच्छे बल्ले वाज के रूप में सामने आये और उन्हें अबूधामि में होने क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया। 

 

अब रोहित शर्मा को लगतार चैंपियन ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुनाव हुआ और उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। अब रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट की 20 खिलाड़ियों की सूचि में रखा गया था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुम्बई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और एक बार गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी भी खेली थी। उन्होंने पहला प्रथम श्रेणी का क्रिकेट मैच 2006 में न्यूजीलैंड के खिआफ़ खेला था जब वे 2014 में मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान थे।




रोहित शर्मा की अंतराष्ट्रीय एकदिवसीय (वनडे) क्रिकेट की शुरुआत,करियर, और रिकॉर्ड | Rohit Sharma's International One Day (ODI) cricket debut, career, and record

 

रोहित शर्मा का अंतराष्टीय क्रिकेट तक पहुंचने का सफर 

 

रोहित शर्मा ने अंतराष्टीय एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत तब की जब उन्होंने रणजी ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और मुंबई टीम के लिए तिहरा शतक जमाया था इसके बाद वे लसेलेक्टर्स की नजरों में आ गये और उन्हें 2007 में अंतराष्टीय एक दिवसीय क्रिकेट के लिए चुन लिया गया। अब उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलना था पर दुर्भाग्यवश वे मैच नहीं खेल पाए और वे फील्ड में ही नहीं उतरे। 2009 में भी उन्हें बांग्लादेश के दौरे पर चुन लिया गया पर वहां भी उनके साथ एक घटना हुई जिसमे उन्हें मैच से भर रहना पड़ा वे मैच की प्रैक्टिस में चोटिल हो गए और इस मैच में भी नहीं खेल पाए। उन्हें टीम में जगह बनाना मुश्किल था क्योकि की नए खिलाडी लगतार अच्छा प्रदर्शन का रहे थे इसलिए वे एकदिवसीय क्रिकेट में जहग नहीं बना प् रहे थे। 

 

रोहित शर्मा ने पहला एकदिवशीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान के खिलाफ खेला और अच्छा प्रदर्शन किया और शानदार अर्धशतक जमाया। इसके बाद टीम की सिलेक्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए होनी थी और उन्हें इस दौरे में जगह मिली इस दौरे में भी उन्होंने अपने बल्ले से जौहर दिखाए और अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद कॉमन वेल्थ गेम्स में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। 

 

2010 का साल रोहित शर्मा के लिए अच्छा रहा और उन्होंने त्रिकोणीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया इस त्रिकोणीय श्रृंखला में उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और दोनों टीमों के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। 2010 के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली और उन्हें टीम से बहार रखा गया। दुर्भाग्य वश वे 2011 के अंतराष्टीय क्रिकेट से बहार रहे और उन्हें विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिला।




रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट शुरुआत (डेब्यू) :- रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय वनडे की शुरुआत 23 जून 2007 में आयरलैंड टीम के विरुद्ध खेलते हुए किया था। हालाँकि इस मैच में उन्हें उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला था। इस मैच में भारत ने मात्र एक ही विकेट गिरा था वह था सचिन तेंदुलकर का जो चार के स्कोर पर आउट ही गए थे। इस मैच में सौरव गांगुली ने शानदार 73 रन और गौतम गंभीर ने 80 रन की पारी खेली थी। इस मैच में रोहित शर्मा क्रीज़ में नहीं उतरे थे।

 

रोहित शर्मा का अंतराष्टीय वनडे क्रिकेट समरी

 

कुल खेले गए मैच

227

नाबाद रहे

32 बार

कुल बनाये गए रन

9205

हाईएस्ट स्कोर

264

औसत रेट

48.96

गेंदों का सामना

10354

स्ट्राइक रेट

88.9

शतक

29

अर्ध शतक

3

दोहरे शतक

43

कुल खेली गई इन्निंग्स

150

लगाए गए चौके

832

लगाए गए छक्के

244



रोहित शर्मा का पहला दोहरा शतक और "हिट मैन" बने | Rohit Sharma's first double century and became a "hit man"





क्रिकेट जगत की बात करें तो एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड भारतीयों के नाम है 24 फरवरी 2010 को सचिन तेंदुलकर ने पहला एकदिवसीय शतक जमाया था जिन्हे भारत में क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है उसके बाद सहवाग ने भी दोहरा शतक जमाया था। अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में आठ दोहरे शतक आग चुके हैं जिनमे पांच का रिकॉर्ड भारतीयों के नाम पर है। रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में बनाया था जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए सातवें वनडे में 158 गेंदों को खेलते हुए 209 रन बनाये थे जिसमे 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। 

 

इसके बाद उन्हें भारत के क्रिकेट जगत का हिट मैन कहा जाने लगा और उन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उस वक्त रोहित शर्मा के साथ युवराज खेल रहे थे उन्होंने वीरेंद्र सहभाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया पर दुर्भाग्य वश वे ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। इस मैच में उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्सर लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।


 

रोहित शर्मा ने वनडे करियर में किनते शतक जमाये और मैच किसके साथ खेला कब खेला और उसके क्या परिणाम निकले सवाल हमेशा हमारे मन में सवाल आते रहते हैं इसलिए रोहित शर्मा के अंतराष्ट्रीय वनडे करियर के शतकों की सूची नीचे दी गई है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की उन्होंने ने कब शतक बनाये थे और किसके किस टीम के अगेंस्ट खेला था।
 

इनके बारे में भी पढ़ें :-
 

सचिन तेंदुलकर बायोग्राफी, एजुकेशन, डेब्यू,, नेटवर्थ, रिकॉर्ड और करियर
 

महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय, परिवार, रिकॉर्ड, डेब्यू और नेटवर्थ
 

के एल राहुल जीवन परिचय, जन्म, परिवार, एजुकेशन, डेब्यू, रिकॉर्ड, नेटवर्थ
 

विराट कोहली, जीवन परिचय, जन्म परिवार, शिक्षा, डेब्यू, रिकॉर्ड, नेटवर्थ

 

रोहित शर्मा के वनडे में शतकों की सूची | List of centuries in Rohit Sharma's ODIs


 

क्रम संख्या

टीम का नाम

कब बनाया शतक

बनाये गए रन

नतीजा

पहला शतक

जिम्बाबे

28 मई 2010

114 रन

मैच हार गए

दूसरा शतक

श्रीलंका

30 मई 2010

101 नाबाद

मैच जीत गए

तीसरा शतक

ऑस्ट्रेलिया

16 अक्टूबर 2013

108 रन

मैच जीत गए

चौथा शतक

ऑस्ट्रेलिया

2 नवंबर 2013

209 रन

मैच जीत गए

पांचवां शतक

श्रीलंका

13 नवंबर 2014

264 नाबाद

मैच जीत गए

छठा शतक

ऑस्ट्रेलिया

18 जनवरी 2015

138 रन

मैच हार गए

सातवां शतक

बांग्लादेश

19 मार्च 2015

137 रन

मैच जीत गए

आठवां शतक

साउथ अफ्रीका

11 अक्टूबर 2015

109 रन

मैच हार गए

नौवां शतक

ऑस्ट्रेलिया

12 जनवरी 2016

171 रन नाबाद

मैच हार गए

दसवां शतक

ऑस्ट्रेलिया

15 जनवरी 2016

124 रन

मैच हार गए

ग्यारवां शतक

बांग्लादेश

15 जून 2017

123 रन नाबाद

मैच जीत गए

बाहरवां शतक

श्रीलंका

27 अगस्त 2017

124 रन नाबाद

मैच जीत गए

तेहरवां शतक

श्रीलंका

31 अगस्त 2017

104 रन

मैच जीत गए

चौहदवा शतक

ऑस्ट्रेलिया

एक अक्टूबर 2017

104 रन

मैच जीत गए

पन्द्रवां शतक

नूज़ीलैण्ड

29 अक्टूबर 2017

147 रन

मैच जीत गए

सोलवां शतक

श्रीलंका

13 दिसंबर 2017

208 रन नाबाद

मैच जीत गये

सतहवाँ शतक

साउथ अफ्रीका

13 फरवरी 2018

115 रन

मैच जीत गए

अठरहवाँ शतक

इंग्लैण्ड

12 जुलाई 2018

137 रन नाबाद

मैच जीत गए

उन्नीसवां शतक

पाकिस्तान

22 जुलाई 2018

111 रन नाबाद

मैच जीत गए

बिसवां शतक

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ

21 अक्टूबर 2018

152 रन नाबाद

मैच जीत गए।

इक्कीसवाँ शतक

वेस्ट इंडीज

29 अक्टूबर 2018

162 रन

मैच जीत गए

बाईसवां शतक

ऑस्ट्रेलिया

12 जनवरी 2019

133 रन

मैच हार गए।

तेइसवां शतक

साउथ अफ्रीका

5 जून 2019

122 रन नाबाद

मैच जीत गए।

चौविसवां शतक

पाकिस्तान

16 जून 2019

140 रन

मैच जीत गए

पचीसवाँ शतक

इंग्लैंड

30 जून 2019

102 रन

मैच हार गए

छब्बीसवाँ शतक

बांग्लादेश

2 जुलाई 2019

104 रन

मैच हार गए

सत्ताईसवाँ शतक

श्रीलंका

6 जुलाई 2019

103 रन

मैच हार गए

अठाईसवाँ शतक

वेस्ट इंडीज

18 दिसंबर 2019

159 रन

मैच जीत गए

उनत्तीसवाँ शतक

ऑस्ट्रेलिया

19 जनवरी 2020

119 रन

मैच जीत गए



रोहित शर्मा के तीन डबल (दोहरे) शतक | Rohit Sharma's three double centuries

 

पहला दोहरा शतक :- रोहित शर्मा ने पहला दोहरा शतक 2 नवंबर 2013 को जमाया था जब उन्होंने 209 रन बनाये थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 132.27 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे और ये मैच चेनासवामी स्टेडियम पर खेला गया था इस मैच में भारत की जीत हुई थी। 

 

दूसरा दोहरा शतक :- रोहित शर्मा ने दूसरा दोहरा शतक 13 नवंबर 2014 को जमाया था जब उन्होंने 264 रन बनाये थे और ये मैच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेला था। ये मैच भी भारत के कलकत्ता के ईडन गार्डन में खेला गया था और भारत की जीत हुई थी। 

 

तीसरा दोहरा शतक :- रोहित शर्मा ने तीसरा दोहरा शतक 13 दिसंबर 2017 को भी भारत में बनाया था जो मैच मोहाली में खेला गया था और ये मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था जब उन्होंने नाबाद 208 रन बनाये थे। रोहित शर्मा दोहरे शतक बनाने वाले क्रिकेट इतिहास में एक मात्र खिलाडी हैं।

 


रोहित शर्मा का अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच में डेब्यू और रिकॉर्ड } Rohit Sharma's debut and record in international test match


रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच डेब्यू :- रोहित शर्मा ने अपना पहला टेस्ट मैच कब खेला ? तो रोहित शर्मा ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच 6 नवंबर 2013 में कलकत्ता के ईडन गार्डन में खेला था जो मैच भारत ने जीत लिया था। इस मैच में उन्होंने 177 रन बनाये थे।

 

रोहित शर्मा के टेस्ट मैच में आठ शतक | Rohit Sharma's eight centuries in test matches


उन्होंने टेस्ट मैच में आठ शतक बना लिए हैं। 

 

  • पहला शतक उन्होंने 2013 में ईडन गार्डन में बनाया था। 
  • दूसरा शतक उन्होंने 2013 में वेस्ट इंडीज के अगेंस्ट बनाया था जब उन्होंने नाबाद 111 रन बनाये थे ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था और भारत ने मैच जीता था। 
  • तीसरा शतक उन्होंने 24 नवंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ लगाया था जब उन्होंने नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। 
  • चौथा शतक उन्होंने 2 अक्टूबर 2019 को लगाया था जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार 177 रन बनाये थे। 
  • पांचवा शतक उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था जब उन्होंने 127 रन बनाये थे ये शतक भी 2019 में बनाया गया था। 
  • छठा शतक भी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था जो 2019 में बनाया गया था और शानदार 212 रन की पारी खेली थी। 
  • सातवां शतक उन्होंने 13 फरवरी 2021 को बनाया था जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए शानदार 161 रन बनाये थे। 
  • आठवां शतक उन्होंने 2 सितम्बर 2021 को बनाया है जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए शानदार 127 रन बनाये हैं।

 

 

रोहित शर्मा  टेस्ट मैच रिकॉर्ड और स्टैट्स 

 

कुल खेले गए मैच

43

नाबाद रहे

9 बार

कुल बनाये गए रन

3047

हाईएस्ट स्कोर

264

औसत रेट

48.96

गेंदों का सामना

5493

स्ट्राइक रेट

55.47

शतक

8

अर्ध शतक

14

दोहरे शतक

1

कुल खेली गई इन्निंग्स

74

लगाए गए चौके

324

लगाए गए छक्के

63

 

रोहित शर्मा का अंतराष्ट्रीय टी - ट्वेंटी में डेब्यू , रिकॉर्ड



रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय टी - ट्वेंटी डेब्यू :- रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय टी - ट्वेंटी में डेब्यू 19 सितम्बर 2007 में, किंग्स मेड स्टेडियम डरबन में किया था। उन्होंने ये मैच इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था। इस मैच में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए थे और उन्होंने चार गेंदों का सामना किया था और 6 रन बनाये थे। ये मैच भारत ने 18 रनों से जीत लिया था।


रोहित शर्मा टी - ट्वेंटी मैच स्टैट्स 


कुल खेले गए मैच

119

नाबाद रहे

14 बार

कुल बनाये गए रन

3197

हाईएस्ट स्कोर

118

औसत रेट

32.96

गेंदों का सामना

2279

स्ट्राइक रेट

140.28

शतक

4

अर्ध शतक

26

दोहरे शतक

0

कुल खेली गई इन्निंग्स

111

लगाए गए चौके

284

लगाए गए छक्के

150

 

रोहित शर्मा  पी एल मैच में डेब्यू रिकॉर्ड और करियर 

 

रोहित शर्मा पी एल मैच में डेब्यू :- रोहित शर्मा ने शर्मा ने टी -ट्वेंटी डेब्यू 20 अप्रैल 2008 में खेलते हुए, डेक्केन चार्जर के लिए खेल कर किया था। ये मैच उन्होंने डेक्केन चार्जर के लिए खेला था और कोलकत्ता नाईट राइडर्स के विरुद्ध खेला था। अपने आई पी एल के पहले मैच में वे डेक्केन चार्जर के लिए कुछ खास नहीं खेल पाए थे और तीन गेंदों का सामना करके जीरो रन बना कर पवेलियन वापिस लौट गए थे।

  

रोहित शर्मा आई पी एल मैच स्टैट्स 

 

कुल खेले गए मैच

213

नाबाद रहे

28 बार

कुल बनाये गए रन

5611

हाईएस्ट स्कोर

109

औसत रेट

31.17

गेंदों का सामना

4303

स्ट्राइक रेट

130.4

शतक

1

अर्ध शतक

40

दोहरे शतक

0

कुल खेली गई इन्निंग्स

111

लगाए गए चौके

491

लगाए गए छक्के

227



रोहित शर्मा का बोलिंग रिकॉर्ड और करियर :- 

 

इस बात से इंकार नहीं लिया जा सकता हैं की रोहित शर्मा ने फर्स्ट क्रिकेट में बैटिंग के साथ बोलिंग भी की है जानते हैं उन्होंने चारो ग्रैड में किसी बोलिंग की है।


रोहित शर्मा का टेस्ट मैच में बोलिंग रिकॉर्ड :- रोहित शर्मा ने 43 टेस्ट मैच खेले हैं और अपने करियर में उन्होंने टेस्ट मैच में 383 गेंदें अर्थात लगभग 63. 83 ओवर्स की हैं। 63 ओवर्स में उन्होंने 3.51 इकॉनमी और 112.0 की स्ट्राइक रेट से कुल 224 रन दिए हैं।


 

रोहित शर्मा का अंतराष्ट्रीय वनडे मैच में बोलिंग रिकॉर्ड :- रोहित शर्मा ने 227 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 593 गेंदें अर्थात लगभग 98 . 88 ओवर्स किये हैं और 5. 21 की इकॉनमी रेट से कुल 515 रन दिए हैं। रोहित शर्मा का बॉलिंग औसत 64.38 और स्ट्राइक रेट 74.12 का रहा है।

 

रोहित शर्मा का अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी में बोलिंग रिकॉर्ड :- रोहित शर्मा ने अपने करियर में 119 टी ट्वेंटी मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 68 गेंदें या फिर लगभग 11 ओवर्स डाले हैं। उन्होंने टी ट्वेंटी में 9.97 इकॉनमी रेट से, 113.0 औसत रेट और 68.0 स्ट्राइक रेट से 113 रन दिए हैं।

 

रोहित शर्मा का आई पी एल में बोलिंग रिकॉर्ड :- रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच, वनडे मैच के इलावा आई पी एल मैच में भी बोलिंग की है, उन्होंने 213 आई पी एल मैच खेले हैं और उन्होंने कुल 339 गेंदें अर्थात 56 . 5 ओवर्स किये हैं। उन्होंने आई पी एल में 8.02 की इकॉनमी रेट 30.2 औसत और 22.6 की स्ट्राइक रेट से कुल 453 रन दिए हैं।

 

रोहित शर्मा नेटवर्थ 2022

 

रोहित शर्मा की कमाई की बात करें तो उनकी कमाई जायदातर क्रिकेट पर ही है। क्रिकेट की कमाई के इलावा वे कुछ कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं उन्होंने आई पी से 2008 से लेकर 2022 तक अच्छी खासी कमाई की है 2008 में उन्होंने डेकन चार्जेर्स, 3 करोड़ फीस ली थी। 

 

उसके बाद उन्होंने 2022 में 16 करोड़ रूपये में कॉन्ट्रैक्ट किया गया है अगर उनकी आई पी एल की कुल कमाई की बात करें तो उन्होंने 2022 तक 146 करोड़ 60 लाख + 16 करोड़ 162. 60 लाख रूपये की कमाई की है। आई पी एल के इलावा रोहित शर्मा की मंथली सैलरी 1.2 Crore + Other all ounces हैं। अगर सालाना इनकम की बात करें तो उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ से ऊपर है।

रोहित शर्मा की आई पी एल की सैलरी लिस्ट    

साल

टीम का नाम

ली गई फीस भारतीय रुपयों में

2008

डेकन चार्जेर्स

3 करोड़

2009

डेकन चार्जेर्स

3 करोड़

2010

डेकन चार्जेर्स

3 करोड़

2011

मुंबई इंडियन

9 करोड़ 20 लाख

2012

मुंबई इंडियन

9 करोड़ 20 लाख

2013

मुंबई इंडियन

9 करोड़ 20 लाख

2014

मुंबई इंडियन

12 करोड़ 50 लाख

2015

मुंबई इंडियन

12 करोड़ 50 लाख

2016

मुंबई इंडियन

12 करोड़ 50 लाख

2017

मुंबई इंडियन

12 करोड़ 50 लाख

2018

मुंबई इंडियन

15 करोड़

2019

मुंबई इंडियन

15 करोड़

2020

मुंबई इंडियन

15 करोड़

2021

मुंबई इंडियन

15 करोड़

   

  • रोहित शर्मा की आई पी एल से कुल कमाई भारतीय रुपयों में :- 162 करोड़ 60 लाख रूपये 
  • रोहित शर्मा की आई पी एल से कुल कमाई डॉलर में :- 21852139.20000 USD
  •  रोहित शर्मा की 2022 में कुल नेटवर्थ डॉलर में :-- 24 मिलियन डॉलर
  •  रोहित शर्मा की 2022 में कुल नेटवर्थ भारतीय रुपयों में :- 180 करोड़ रुपया


 

 

रोहित शर्मा के क्रिकेट कॅरियर कॅरियर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से | Some interesting Facts related to Rohit Sharma's cricket career



  • रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे खिलाडी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार पांच शतक जमाये हैं। यह क्रिकेट इतिहास का रिकॉर्ड है।
  • रोहित शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वाले एक मात्र खिलाडी हैं जिन्होंने 2019 में 77 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था।
  • रोहित शर्मा क्रिकेट जगत में ऐसे खिलाडी हैं जिन्होंने तीन शतक बनाये हैं पर एक दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने तीन शतकों का रिकॉर्ड भारत में बनाया था।
  • क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले एक मात्र खिलाडी हैं जिन्होंने 264 रन बनाये, जिसमे उन्होंने 173 गेंदों में 9 छक्के जमाये थे और 33 चौके जमाये थे।
  • सबसे तेज 400 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने 354 मैचों में लगाए थे।
  • क्रिष गईल और सईद अफरीदी के बाद रोहित शर्मा रोहित शर्मा तीसरे खिलाडी हैं।
  • अगर टी ट्वेंटी की बात करें तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने में वाले भारत के रोहित शर्मा ही ही हैं जिन्होंने 127 छक्के जमाये हैं।
  • रोहित शर्मा ने पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमाया था जब उन्होंने 209 रन बनाये थे।
  • रोहित शर्मा ने दूसरा शतक श्रीलंका के खिलाफ जमाया था जब उन्होंने 13 नवंबर 2014 में 264 रनों की पारी खेली थी।
  • रोहित शर्मा ने तीसरा शतक 13 दिसंबर 2017 में श्रीलंका के साथ जमाया था जब उन्होंने 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
  • रोहित शर्मा ने पहला टेस्ट क्रिकेट शतक कलकत्ता के ईडन गार्डन में बनाया था जब उन्होंने 176 रनों की पारी खेली थी।


 

रोहित शर्मा को दिए जाने वाले अवार्ड एंड अचीवमेंट

  • 2015 में अर्जुन अवार्ड दिया गया।
  • 2015 G Q award जेंटलमेन क्वार्टरली अवार्ड दिया गया।
  • 2019 में अंतराष्टीय क्रिकेट प्लेयर ऑफ़ दा ईयर अवार्ड
  • 2019 में गोल्डन बैट अवार्ड दिया गया।
  • 2019 में स्पोर्ट्समैन ऑफ़ दा ईयर
  • राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 में दिया गया।
 
इन क्रांतिकारियों के बारे में जरूर पढ़ें :-
 
Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने