क्रिकेटर ऋषभ पंत : जीवन परिचय, डेब्यू, रिकॉर्ड, नेटवर्थ | Cricketer Rishabh Pant : Biography, Debut, Records, Net Worth in Hindi

ऋषभ पंत भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में धूम मचाई है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए एक अच्छे बल्लेबाज ही नहीं एक विकेट कीपर के रूप में भी काम किया है। जब 2016 में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला गया तब उन्होंने भारतीय टीम के लिए वाईस कप्तान के तौर पर भारत की टीम के लिए प्रदर्शन किया था। 


2016 से आज तक वे भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसे क्रिकेट अनिश्चि मापदंड का खेल है। भारतीय टीम के, दुरन्धर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रहे हैं और विराट कोहली जैसे कप्तान ने भी भारत की टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। आइये जानते हैं  "हिंदी पुकार"  में ऋषभ पंत के जीवन परिचय, जन्म परिवार, उनके डेब्यू, रिकॉर्ड और चारों केटेगरी के मैचों के बारे में डिटेल से।



ऋषभ पंत : जीवनी, जन्म, परिवार, बचपन, एजुकेशन, डेब्यू, रिकॉर्ड, नेटवर्थ 2022, आई पी एल फीस 



क्रिकेटर ऋषभ पंत जीवन परिचय | Rishabh Panth Biography in Hindi


क्रम संख्या

परिचय बिंदु

जीवन परिचय

1

ऋषभ पंथ का जन्म स्थान

हरिद्वार, रुड़की जिला, पहले उत्तर प्रदेश अब उत्तराखण्ड राज्य में

 

2

जन्म दिन

4 अक्टूबर 1997 में

 

3

ऋषभ की 2022 में ऐज

24 साल, अक्टूबर में 25 के होंगे

 

4

फुल नेम

ऋषभ राजेंद्र पंत

 

5

फादर नेम

राजेंद्र पंत

 

6

माता जी का नाम

सरोज पंत

7

बहन का नाम

शाक्षी पंत

 

8

क्रिकेट कोचिंग  शुरू की

12 साल की उम्र में

 

9

पहला डोमेस्टिक क्रिकेट खेला

22 अक्टूबर 2015 में

 

10

पहला अंतराष्ट्रीय वनडे कब खेला

21 अक्टूबर 2018 में

 

11

पहला अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच कब खेला

18 अगस्त 2018 में

 

12

पहला अंतराष्ट्रीय t- 20  मैच कब खेला

1 फरवरी 2017 में

 

13

पहला आई पी एल  मैच कब खेला

27 अप्रैल 2016 में

 

14

क्रिकेट कोच का नाम

तारक सिन्हा, राहुल द्रविड़

15

कोचिंग सेण्टर का नाम

दी सॉनेट क्लब, दिल्ली

16

लेंथ ( ऊंचाई)

पांच फीट साथ इंच

 

17

वेट (Weight)

145 किलो

 

18

आँखों का रंग

काला

19

बालों का रंग

काला

 

20

हॉबी

Swimming, Listening music



ऋषभ पंत का जन्म और परिवार | Birth and Family of Rishabh Pant


भारत के आल राउंडर ऋषभ पंत का जन्म चार अक्टूबर 1997 में, भारत के उत्तराखडं राज्य में, हरिद्वार के रुड़की जिले में हुआ था। उनके पिता जी का नाम, राजेंद्र पंत और माता जी का नाम सरोज पंत है। जब ऋषभ पंत की उम्र 20 साल की थी तो अप्रैल 2017 में उनके पिता जी का हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु हो गई थी। जब उनके पिता जी की मृत्यु हुई तो उसके कुछ दिन बाद ऋषभ ने आई पी एल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 57 रन की पारी खेल कर अपने पिता जी को श्रधांजलि दी थी। 


जहां तक ऋषभ पंत की माता जी बात करें वह एक गृहस्थ औरत है और धार्मिक किस्म की औरत है। ऋषभ पंत की बहन का नाम शाक्षी पंत है जो ऋषभ पंत से बड़ी हैं। ऋषभ पंत के परिवार में चार ही फैमिली मेंबर हैं बहन की शादी और पिता की मौत के बाद उनकी माता जी और ऋषभ ही परिवार के सदस्य हैं।




ऋषभ पंत का बचपन | Rishabh Pant's childhood



ऋषभ पंत का परिवार एक मध्यवर्गीय परिवार था। उन्होंने ये मुकाम एक दिन में हासिल नहीं किया है पर उनकी मेहनत और उनके बचपन की लगन ने उन्हें ओस मुकाम पर पहुँचाया है। बचपन से उनकी बहिन उनके साथ बहुत प्यार करती थी। क्रिकेट के लिए उनकी लगन पहले से थी। 


जब उनकी बहन खाना बना कर ऋषभ को बुलाया करती थी तो उसे डांटकर खाने के लिए बुलाया करती थी। उनका बचपन भी आम नुकड़ क्रिकेट की तरह गुजरा है। उन्होंने एक वीडियो में इस बात का खुलासा किया था कि वे बचपन में ईटों की विकेट बनाया करते थे और रुड़की की गलियों में क्रिकेट खेला करते थे।




ऋषभ पंत को किसने बनाया एक उभरता हुआ सितारा | Who made Rishabh Pant a rising star



हर कोई जब कोई मुकाम हासिल करता है तो उसके पीछे किसी न किसी का हाथ या फिर संघर्ष की कहानी जरूर होती है। उनके बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक उनके पिता जी ने उनका बहुत साथ दिया है। उनके पिता जी ने ऋषभ की लगन को देखते हुए अपना स्थान बदल लिया और उत्तराखण्ड से दिल्ली रहना शुरू कर दिया। जब ऋषभ 12 साल के थे तो 2005 में उनके पिता जी ऋषभ का दाखला दिल्ली की मशहूर अकादमी में दाखिला करवा दिया। इस अकेडमी के कोच तारक सिन्हा थे। उसके बाद तारक सिन्हा जो उनके कोच थे उन्होंने ऋषभ के टेलेंट को पहचाना। 



तारक सिन्हा ने ऋषभ की कीपिंग के टेलेंट को पहचाना और उसे तरासने की कोशिश शुरू कर दी। कोच तारक सिन्हा ऋषभ को हमेशा ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट के उदाहरण दिया करते थे और उनकी वीडियो से उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करने की कोशिश करते थे। 


ऋषभ ने भी वही किया और एक अच्छा बल्ले बाज और एक अच्छा कीपर बनकर सामने आये। ऋषभ पंत का एक मेधावी क्रिकेटर बनने के लिए उनके पिता जी ने उनकी माता जी ने भी बहुत योगदान दिया है जब 12 साल की उम्र में ऋषभ अकेडमी में पिता के साथ जाया करते थे तो उनकी माता जी एक गुरुद्वारे में रुके थे जब तक उन्हें उपयुक्त स्थान नहीं मिला वे गुरुद्वारे में रहे थे।




ऋषभ पंत की शिक्षा दीक्षा | Rishabh Pant's education initiation



ऋषभ पंत की क्रिकेट की प्रतिभा को तो उनके परिवार वालों ने बचपन से पहचान लिया था पर इसके साथ उन्होंने उनकी पढ़ाई को जारी रखा। उन्होंने अपनी प्राम्भिक शिक्षा भारतीय पब्लिक स्कूल, देहरादून से पूरी की थी उसके बाद उन्होंने अगली एजुकेशन के लिए बी कॉम के विषय को चुना और उन्होंने श्री वेंकटेस्वर कॉलेज देहरादून में दाखिला लिया जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधीन आता है। उन्होंने क्रिकेट के जनून के साथ अपनी बी कॉम की पढ़ाई पूरी की या नहीं इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है।




ऋषभ पंत का डोमेस्टिक क्रिकेट डेब्यू और करियर Rishabh Pant's Domestic Cricket Debut and Career



ऋषभ पंत ने पहले दर्जे का क्रिकेट 22 अक्टूबर 2015 में शुरू किया था जब उन्होंने पहली बार रणजी ट्रॉफी खेली थी। पंत ने दिल्ली ए टीम के लिए खेला था। इस ट्रॉफी के एक महीने के बाद उन्होंने हजारे ट्रॉफी में में खेला और अच्छा प्रदर्शन किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में पंत का सबसे अच्छा प्रदर्शन अगले साल 2016 -17 में रहा जब उन्होंने महाराष्ट्र टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और 20 साल की उम्र में 308 रन की पारी खेली थी। 8 नवंबर 2016 में उनका अच्छा प्रदर्शन तब सामने आया जब उन्होंने मात्र 48 गेंदों में रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक जमाया था। 2017 में उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया। 


उन्होंने गौतम गंभीर की जगह कॅप्टेन्सी की थी। कॅप्टेन्सी के बाद उन्होंने 14 जनवरी 2018 में एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जब उन्होंने t -20 मैच में खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध खेलते हुए 32 गेंदों में 100 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनका प्रदर्शन चमकता गया।





ऋषभ पंत का अंतराष्ट्रीय वनडे में डेब्यू और रिकॉर्ड | Rishabh Pant's debut and record in International ODI





ऋषभ पंत अंतराष्ट्रीय वनडे डेब्यू :-
ऋषभ पंत ने अंतराष्ट्रीय वनडे की शुरुआत 21 अक्टूबर 2018 में, बरसपारा स्टेडियम गोवा हट्टी में किया था। उन्होंने अपना पहला वनडे मैच वेस्ट इंडीज टीम के विरुद्ध खेला था। हालाँकि इस मैच में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला था। इस मैच में वेस्ट इंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर्स में 320 रन का टारगेट दिया था। विराट कोहली की शानदार पारी 140 रनों और रोहित शर्मा की 152 रनों की पारी से भारत ने ये मैच आठ विकेट रहते 42 ओवर्स और एक गेंद में हासिल कर लिया था। ऋषभ पंत ने इस मैच का आनंद ड्रेसिंग रूम से ही लिया था।


ऋषभ पंत का अंतराष्टीय वनडे बैटिंग रिकॉर्ड

 

ODI खेले गए मैच

19 मैच

ODI खेली गई इन्निंग्ज

21 इन्निंग्ज

 

ODI बनाये गए रन

630

ODI गेंदों का सामना

557

ODI हाईएस्ट स्कोर

85

औसत

33.16

स्ट्राइक रेट

113.11

बनाये गए शतक 100

0

बनाये गए अर्ध शतक 50

4

कुल लगाए गए चौक्के

59

कुल लगाए गए सिक्सर

23

नॉट आउट रहे

0 Time


इन्हे भी पढ़ें 


विराट कोहली जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 

सचिन तेंदुलकर जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 

महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 

जसप्रीत बुमराह जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 



ऋषभ पंत का अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच में डेब्यू और रिकॉर्ड | Rishabh Pant's debut and record in international test match




ऋषभ पंत अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच डेब्यू :- ऋषभ पंत ने अपने कॅरियर में अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच की शुरुआत 18 अगस्त 2018 में नॉटिंघम स्टेडियम में की थी। उन्होंने टेस्ट मैच डेब्यू इंग्लैंड टीम के विरुद्ध किया था। इस मैच में वे भारतीय टीम के लिए विकेट कीपर के रूप में मैदान में उतरे थे। उनका पहला टेस्ट मैच उनके लिए विकेट कीपर के तौर पर बहुत अच्छा रहा था। 

उन्होंने पहली इनिंग में इंग्लैंड टीम के पांच बल्ले बाजों को, विकेट के पीछे कैच पकड़कर पवेलियन वापिस किया था और दूसरी इनिंग में उन्होंने इंग्लैंड टीम का एक कैच लपका था। कीपिंग के इलावा उन्होंने बैटिंग में अपने जौहर दिखाए थे उन्होंने पहली पारी में 24 रन बनाये थे और दूसरी इनिंग में 1 रन बनाया था। ये मैच भारत ने 203 रनों से जीत लिया था।


ऋषभ पंत  का अंतराष्टीय टेस्ट बैटिंग रिकॉर्ड

 

कुल खेले गए टेस्ट मैच

28 मैच

 खेली गई टेस्ट इन्निंग्ज

48 इन्निंग्ज

 

 बनाये गए रन

1735

टेस्ट गेंदों का सामना

2571

 हाईएस्ट स्कोर

159

औसत

39.43

स्ट्राइक रेट

67.48

बनाये गए शतक 100

4

बनाये गए अर्ध शतक 50

7

कुल लगाए गए चौक्के

182

कुल लगाए गए सिक्सर

38

नॉट आउट रहे

 4 Time





ऋषभ पंत अंतराष्ट्रीय टी -ट्वेंटी मैच में डेब्यू और रिकॉर्ड | Rishabh Pant debut and record in International T-Twenty match




ऋषभ पंत अंतराष्ट्रीय टी -ट्वेंटी मैच डेब्यू :-
ऋषभ पंत ने अंतराष्ट्रीय टी -ट्वेंटी मैच डेब्यू 1 फरवरी 2017 में भारत में चीनस्वामी स्टेडियम बंगलोरे में किया था। उन्होंने अपने टी ट्वेंटी मैच की शुरुआत इंग्लैंड टीम के साथ खेलते हुए की थी। इस मैच में पंत ने 3 गेंदों का सामना किया था और पांच रन बनाये थे। ये मैच भारत ने 75 रनों से जीत लिया था, भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 203 रनों का टारगेट दिया था पर इंग्लैंड की टीम 16.3 ओवर्स में 127 रनों पर सिमट गई थी।


ऋषभ पंत अंतराष्ट्रीय टी -ट्वेंटी मैच बैटिंग रिकॉर्ड 

 

कुल खेले गए टी - ट्वेंटी मैच

41 मैच

 खेली गई टी - ट्वेंटी इन्निंग्ज

35 इन्निंग्ज

 

 टी - ट्वेंटी में बनाये गए रन

623

 टी - ट्वेंटी में गेंदों का सामना

506

 टी - ट्वेंटी में  हाईएस्ट स्कोर

65

टी - ट्वेंटी में  औसत

23.07

स्ट्राइक रेट

123.12

बनाये गए शतक 100

0

बनाये गए अर्ध शतक 50

2

कुल लगाए गए चौक्के

44

कुल लगाए गए सिक्सर

28

नॉट आउट रहे

 8 Time

 



ऋषभ पंत का आई पी एल मैच में डेब्यू, रिकॉर्ड और फीस | Rishabh Pant's debut in IP match, records and fees



ऋषभ पंत आई पी एल मैच डेब्यू :- ऋषभ पंत पी एल मैच में शुरुआत 27 अप्रैल 2016 में अरुण जेतली स्टेडियम दिल्ली से की थी। उन्होंने टी ट्वेंटी में डेब्यू करते हुए पहला मैच दिल्ली daredevils के लिए खेला था और गुजरात लायंस के विरुद्ध खेला था। उन्होंने दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुए 117. 65 की औसत से 17 गेंदों में 20 रन बनाये थे। ये मुकाबला बहुत नजदीकी रहा था और गुजरात ने ये मुकाबला एक रन से जीत लिया था।


ऋषभ पंत का IPL मैच में बैटिंग रिकॉर्ड

 

कुल खेले गए IPL मैच

84 मैच

 खेली गई IPL इन्निंग्ज

84 इन्निंग्ज

 

 IPL में बनाये गए रन

2498

 IPL में गेंदों का सामना

1694

 IPL में  हाईएस्ट स्कोर

128

IPL में  औसत

35.18

स्ट्राइक रेट

147.46

बनाये गए शतक 100

1

बनाये गए अर्ध शतक 50

15

कुल लगाए गए चौक्के

225

कुल लगाए गए सिक्सर

113

नॉट आउट रहे

 13 Time





ऋषभ पंत नेटवर्थ 2022 | Rishabh Pant Net Worth 2022:-  


8.5 मिलियन डॉलर, 65 करोड़ भारतीय रुपया
8.5 Million Dollars, 65 Crore Indian Rupees
 


ऋषभ पंत की कमाई में 2018 से लेकर लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऋषभ पंत आई पी एल और बी सी सी आई द्वारा निर्धारित सैलरी के जरिये कमाई करते हैं। 2018 में उनकी नेटवर्थ 0.6 मिलियन डॉलर थी, 2019 में उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई और 1.3 मिलियन डॉलर हो गई। 2019 से 2022 तक क्रमश, 2020 में 3 मिलियन डॉलर, 2022 में उनकी कमी 8 . 5 मिलियन डॉलर हो गई है। अगर उनकी एक महीने की सैलरी की बात करें तो उन्हें 1. 2 करोड़ तनखाह मिलती है।


ऋषभ पंत को ज्यादातर आई पी एल से कमी होती है। उन्होंने 2016 में आई पी मैच खेलना शुरू किया था। 2016 में 1.9 करोड़ रूपये में खरीदा गया था, 2017 में उन्हें फिर से 1.9 करोड़ रूपये में ओक्शन किया गया था। 2018 में उनकी आई पी कमाई में एक दम बढ़ोतरी हुई और उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8 करोड़ रूपये में खरीदा था। 2018 से 2020 तक उन्हें आठ करोड़ में ही खरीदा गया था। 2021 में उनकी आई पी एल कमाई में फिर से बढ़ोतरी हुई और उन्होंने 15 करोड़ की सैलरी वसूल की। २०२२ में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलेंगे और उनकी खेल के लिए 16 करोड़ की बोली लगी है।

 

ऋषभ पंत आई पी सैलरी की सूची | Rishabh Pant IP Salary List 2016 to 2022 


क्रम संख्या

साल

टीम का नाम

सैलरी  भारतीय रुपयों में

1

2016

दिल्ली डेयरडेविल्स

1.9 करोड़

2

2017

दिल्ली डेयरडेविल्स

1.9 करोड़

3

2018

दिल्ली डेयरडेविल्स

8 करोड़ रुपया

4

2019

दिल्ली कैपिटल्स

8 करोड़ रुपया

5

2020

दिल्ली कैपिटल्स

8 करोड़ रुपया

6

2021

दिल्ली कैपिटल्स

15  करोड़ रुपया

7

2022

दिल्ली कैपिटल्स

16  करोड़ रुपया

 ऋषभ पंत की 2016 से लेकर 2022 तक कुल कमाई -- 58 करोड़ 80 लाख

ऋषभ पंत की 2022 में आई पी एल सैलरी भारतीय रुपयों में -- 16 करोड़ रुपया



इन्हे भी देखें 

के एल राहुल जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 

चितेस्वर पुजारा जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 

रोहित शर्मा जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 

हार्दिक पांड्या जीवन परिचय, जन्म, परिवार, डेब्यू, रिकॉर्ड नेटवर्थ 





Rakesh Kumar

Rakesh Kumar From HP is interested in writing and go to the provision when where and why

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने